spot_img

देशभर में PM Modi ने 51 हजार युवाओं को सौंपा नियुक्ति पत्र, पटना में किसने 133 लाभार्थियों को क्या दिया, क्या कहा?

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: रोजगार मेला के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशभर के 51 हजार से अधिक युवाओं को प्रदान किया नियुक्ति पत्र, पटना में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने आयोजित कार्यक्रम में बिहार के 133 लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा

- Advertisement -

सुनील सहनी, पटना, देशज टाइम्स। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शनिवार को रोजगार मेले के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए देशभर के 37 स्थानों पर 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

- Advertisement -

पटना में पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर रेल मंडल की ओर से आयोजित रोजगार मेले का उद्घाटन केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने किया। मौके पर विवेक ठाकुर, सांसद (राज्यसभा), कुंदन कुमार, विधायक, बेगूसराय, सम्राट चौधरी, बिहार बीजेपी अध्यक्ष, हरि मांझी, नेता प्रतिपक्ष, बिहार विधान परिषद, जयंत कुमार चौधरी, मंडल रेल प्रबंधक, दानापुर, पूर्व मध्य रेल मौजूद थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बांकीपुर में BJP के किलेबंदी टूटी! अनंत सिंह का बड़ा बयान: 'नीतीश कुमार को हटाने से जनता में था गुस्सा'

मौक़े पर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में चयनित 133 नव नियुक्त युवक-युवतियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि रोजगार मेले के कारण सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता आई है। उन्‍होंने कहा कि रोजगार मेला ने शासन में युवाओं के विश्वास को बढाया है।

यह भी पढ़ें:  Supreme Court Guidelines अब नहीं चलेगा 'लज्जा भंग' 'लज्जा भंग' और 'बेबस महिला' ! सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, RAPE Case में इन शब्दों का इस्तेमाल करने से रोका!

श्री सिंह ने कहा कि अब तक विभिन्‍न सरकारी विभागों में मिशन मोड में छह लाख नौकरियां दी गई हैं। केन्‍द्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने स्‍टार्ट.अप्‍स को बढ़ावा देकर रोजगार की अवधारणा बदल दी है।

उन्‍होंने कहा कि वर्तमान में देश में एक लाख से अधिक स्‍टार्ट.अप्‍स कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार, वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी, दानापुर (पूर्व मध्य रेलवे) की ओर से किया गया।

यह भी पढ़ें:  Supreme Court Guidelines अब नहीं चलेगा 'लज्जा भंग' 'लज्जा भंग' और 'बेबस महिला' ! सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, RAPE Case में इन शब्दों का इस्तेमाल करने से रोका!

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Train Accident दरभंगा में रोंगटे खड़े कर देने वाला ‘ अ- मंगल ‘ : ट्रेन ने ली युवक की जान, परिवार ने रोते...

Darbhanga Train Accident: दरभंगा में लहेरियासराय के पास रेलवे ट्रैक पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। ट्रेन की चपेट में आने से 28 वर्षीय अंशु कमती की मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से#DarbhangaNews,#TrainAccident,#BiharTragedy

गंगा में जान देने पहुंची महिला, Bhagalpur SDRF की टीम ने बचाई जान! आख़िर क्यों गंगा में कूदने का था इरादा!

Bihar SDRF: श्रावणी मेला के दौरान भागलपुर में SDRF टीम ने गंगा नदी में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रही एक महिला की जान बचाई। महिला पारिवारिक विवाद से परेशान थी और अत्#BiharSDRF,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

Darbhanga News हरिहरपुर में सड़क पर दबंग की ‘ बादशाहत ‘ : 10 फीट की सड़क 4 फीट बची, एम्बुलेंस भी फंस रही, क्या...

Bihar Encroachment: सिंहवाड़ा प्रखंड की हरिहरपुर पूर्वी पंचायत में सार्वजनिक सड़क पर 6 फीट का अतिक्रमण, 10 फीट की सड़क सिर्फ मोटरसाइकिल लायक बची। एम्बुलेंस और अग्निशमन वाहन भी नहीं#BiharNews,#Singhwara,#RoadEncroachment

दरभंगा में कमतौल पुलिस का एक्शन: अंतरजिला चोर-तस्कर को दबोचा, चोरी की दो बाइक बरामद

Darbhanga Crime News: दरभंगा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। तीन चोरों और एक शराब तस्कर सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत#DarbhangaCrime,#KamtoulPolice,#BiharNews