spot_img

Madhubani की Love Story का अंत, शादीशुदा पूजा के इश्क में विजय की रहस्यमयी मौत…वो बच्चों के लिए मंगाए गए ऑनलाइन कपड़े और चॉकलेट…Love, Sex और Murder की अजीब दास्तांन…

spot_img
- Advertisement -

कुमार गौरव/समीर कुमार मिश्रा, मधुबनी देशज टाइम्स। नगर थाना क्षेत्र के भच्छी गांव के उत्तरवारी टोला में गांव के ही शंभु पासवान के पुत्र विजय पासवान की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। शंभु की लाश उसके प्रेमिका के ससुराल के पास से (Mysterious death of Vijay in Madhubani) मिली है।

- Advertisement -

लव सेक्स और हत्या की इस वारदात में फिलहाल पुलिस हर एंगिल से तहकीकात कर रही है लेकिन, सबसे अहम है दोनों के मोबाइल का कनेक्शन। अगर मृतक प्रेमी विजय और प्रेमिका पूजा के मोबाइल का CDR सही से खंगाला जाए तो पूरे मामले से पर्दा खुल सकता है। वह राज भी सामने आएंगे जिसपर फिलहाल परिजनों और ग्रामीणों की ओर से सिर्फ आरोप जड़े जा रहे।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह पांच बजे में नगर थाना क्षेत्र के भच्छी गांव के उत्तरवारी टोला में मंजुला अपनी दुकान के पास गाय के लिए भुस्सा लेने के लिए दुकान के पास पहुंचे। वहां पहुंचते ही उनकी मुंह से चीख निकल गई। चीख सुनकर आस पास के लोग दौड़े तो सभी की नजर 23 वर्षीय विजय पासवान पर पड़ी। विजय पासवान जमीन पर गिरा पड़ा था।

- Advertisement -

विजय कुमार पासवान की हत्या की बात सुनते ही पूरे इलाके में सनसनी मच गई। तत्काल लोगों ने यह जानकारी उसके परिजनों को दी। सूचना पाकर दौड़े दौड़े आए परिजनों ने विजय कुमार पासवान का हाथ पकड़कर उठाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं उठा।

इसकी सूचना परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 और नगर थाना को दी। लेकिन पुलिस नही पहुंची। पुलिस ने उसे हॉस्पिटल ले जाने और आवेदन देने की बात कह तत्काल अपने कर्तव्यों की इति श्री कर ली।

परिजन और ग्रामीण विजय के शव को लेकर सदर हॉस्पिटल पहुंचे। हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने भी विजय कुमार पासवान को मृत बता दिया। इसके बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल के पोस्टमार्टम के लिए ले जाने को कहा गया।

परिजनों ने पुलिस को पुनः जानकारी दी। विजय की मां विमला देवी को विजय के पास से बच्चों का कपड़ा और चाकलेट मिला। उसकी मां का घर के सामने रहने वाले राम मुखिया के परिवार पर विजय की हत्या का आरोप लगाते हुए अपनी बातें सामने रखीं।

यह भी पढ़ें:  Bihar Corruption News: करोड़ों का घोटाला! रिशु श्री मामले में 3 अधिकारी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी IAS फरार, राज्य में सनसनी!

विजय का दो बच्चों की मां पूजा से प्रेम संबंध था। विजय के आस पास रहने वाले पड़ोसियों ने विजय की हत्या का कारण राम मुखिया के पुत्र पिंकू की पत्नी दो बच्चो की मां से पिछले तीन वर्षों से प्रेम संबंध बता रहे थे।

विजय के आस परोस में रहने वाले सभी पूजा के प्रेम के प्रतिशोध में ही हत्या की बात कह रहे थे। पुलिस से जांच की मांग कर रहे थे। लेकिन पुलिस संवेदनहीन बनी रही। जबकि नगर थाना में अपने रिटायर मृत पिता की जगह नगर थाना पुलिस की हाजरी बजाने वाले बिंदेश्वर पासवान से भी थाना के SHO को सभी जानकारी थी। लेकिन, संवेदनहीन पुलिस के कान पर जूं नहीं रेंगी।

यह भी पढ़ें:  Bihar Coaching News: CM Samrat का कोचिंग संस्थानों के संचालन को लेकर चौंकाने वाला फैसला! Bihar में कोचिंग पर लगा बड़ा ब्रेक, पढ़िए -छात्रों पर क्या होगा असर?

घंटों संवेदनहीन बनी रही पुलिस के प्रति परिजनों व ग्रामीणों में आक्रोशित व्याप्त हो गया। सभी का आरोप था कि विजय बीती रात्रि 12 बजे तक अपने दरवाजे पर खड़ा था। विजय हमेशा की तरह छुपकर पूजा से मिलने आधी रात को गया था, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।

इससे पूर्व भी कई बार विजय के परिजन और पूजा के ससुराल वाले दोनों को समझाए थे। लेकिन दोनों का आधी रात के बाद मिलना जुलना जारी था। पड़ोसियों की माने तो पूजा और विजय एक दूसरे के घर में भी आकर मिलते-जुलते रहते थे।

यह भी पढ़ें:  Bihar Education News: बिहार की शिक्षा में क्रांति! केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिथिलेश तिवारी की मुलाकात के बाद उम्मीद जगी, छात्रों को मिलेगा फायदा

कल विजय ऑनलाइन पूजा के बच्चों के लिए कपड़े और चॉकलेट मंगवाया था जो संभवतः पूजा को देने वाला था। इधर, देखते-देखते सदर हॉस्पिटल में परिजन और ग्रामीण काफी आक्रोशित होकर सभी नगर थाना पर पहुंच गए। और नगर थानेदार से गर्मागर्म बहस व पुलिस की फजीहत शुरू हो गई।

इससे बचने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करने के लिए रिकुजिशन सदर हॉस्पिटल के चिकित्सक को दिया। इसके बाद उसका पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद पुलिस विजय के घर के सामने पूजा के ससुराल पहुंच कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

विजय की हत्या को लेकर परिजनों और पड़ोसियों ने बताया कि विजय के शरीर,हाथ समेत कई जगहों पर गंभीर चोट के निशान थे। विजय हत्या के तमाम अटकलों के बीच प्रेम की ज्वाला में अग्नि को सुपुर्द हो खाक हो गया मगर लव सेक्स और हत्या के बाद कई राज लोगों के जुबान पर छोड़ गया।

हर मामले में फजीहत झेलनी की आदि हो चुकी मधुबनी नगर थाना की पुलिस विजय की हत्या की गुत्थी ईमानदारी पूर्वक सुलझा पाती है या नहीं, इस बात पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Post Office News: डाक विभाग का बड़ा ऐलान: अब अपने ही गांव में खोलें पोस्ट ऑफिस, मिलेगी लाखों की कमाई!

डाक विभाग ने ग्रामीण और अर्धशहरी क्षेत्रों में अपनी सेवाओं के विस्तार और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए फ्रेंचाइजी योजना शुरू की है। अब आप अपने क्षेत्र में डाकघर#GayaNews,#IndiaPost,#EmploymentOpportunity

Araria Road Accident News: अररिया में खौफनाक सड़क हादसा: एक महिला समेत 3 लोगों की मौत, कई गंभीर, कैसे हुआ यह सब?

बिहार के अररिया में एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जिसमें एक महिला भी शामिल है। यह हादसा साइकिल सवार को बचाने के दौरान स्कॉर्पियो के#ArariaNews,#RoadAccident,#BiharAccident

Patna Khan Sir News: खान सर की कोचिंग पर हमले के बाद बड़ा अपडेट! हाईकोर्ट के फैसले से लाखों छात्रों को मिलेगी राहत?

पटना के प्रसिद्ध शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान पर हमले के बाद दर्ज FIR मामले में पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार से चार सप्ताह में जवाब मांगा है। लाखों छात्रों क#PatnaNews,#KhanSir,#BiharHighCourt

Bhagalpur Accident News: भागलपुर में बड़ा हादसा टला: NH-31 पर बस-ट्रक की टक्कर, पुलिस ने शीशा तोड़कर बचाई यात्रियों की जान

भागलपुर के नवगछिया में NH-31 पर सिलीगुड़ी से आ रही समीर ट्रेवल्स की बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। भीषण टक्कर के बाद पुलिस ने शीशा तोड़कर यात्रियों को सुर#BhagalpurNews,#RoadSafety,#BusAccident