spot_img

Patna -Maner Encounter 3 शूटर ढेर | 20 मिनट चली मुठभेड़ |मनेर एनकाउंटर के बाद दानापुर में बवाल: ‘पुलिस ने मारा!’ परिजनों का अस्पताल में जमकर हंगामा -कहा लाशों को दिखाओ

Maner Encounter: पटना के दानापुर अस्पताल में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए तीन आरोपियों के परिवारवालों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने पटना पुलिस पर फर्जी एनकाउंटर और हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए शव दिखाने की मांग की है, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया है।

spot_img
- Advertisement -

Maner Encounter: पटना के मनेर में हुए पुलिस एनकाउंटर को लेकर अब तनाव बढ़ता जा रहा है। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए तीन आरोपियों के परिजनों ने दानापुर अस्पताल में जमकर हंगामा किया है। परिवारवालों ने पटना पुलिस पर हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए मारे गए लोगों के शवों को देखने की मांग की है। इस घटना के बाद से अस्पताल परिसर में गहमागहमी का माहौल है।

WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

पटना में तीन शूटर ढेर, लगभग 20 मिनट तक चली मुठभेड़ पुलिस और अपराधियों के बीच

पुलिस पर 24 राउंड फायरिंग की गई, SHO जख्मी हो गया। अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों का हंगामा पुलिस से हाथापाई

- Advertisement -

पटना के मनेर थाना क्षेत्र में सुबह पुलिस और अपराधी के बीच मुटभेड़ हुई घटना में 3 अपराधी का फुल एनकाउंटर किया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  नल-जल योजना की समस्या? बिहार सरकार ने दिए ये टोल-फ्री नंबर, अब तुरंत मिलेगा समाधान!

दशहरे के दौरान क्षेत्र के व्यापार में एक हत्याकांड को इन अपराधियों के द्वारा अंजाम दिया गया था इसके बाद पुलिस सरगर्मी से अपराधियों को खोजने में लगी हुई थी।

- Advertisement -

क्यों भड़के परिजन? पटना पुलिस पर गंभीर आरोप

परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने फर्जी मुठभेड़ में उनके बेटों को मारा है। उनका कहना है कि पुलिस ने बिना किसी ठोस कारण के हत्या की है और अब उन्हें शव भी देखने नहीं दिए जा रहे हैं। परिवारवाले लगातार डेड बॉडी देखने की मांग कर रहे हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल पा रहा है। इस आरोप से स्थानीय लोगों में भी गुस्सा देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  पवन सिंह की पत्नी ज्योति का फूटा दर्द! 'एक मां ने बेटा पैदा कर दिया' पोस्ट से मचा हड़कंप

दानापुर अस्पताल में तनावपूर्ण स्थिति

दावा किया जा रहा है कि मनेर एनकाउंटर में तीन लोगों की मौत हुई है। इन तीनों के शव दानापुर अस्पताल लाए गए थे, जिसके बाद से ही परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। अस्पताल परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई है और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। परिवारवालों का हंगामा जारी है और वे पुलिस से न्याय की मांग कर रहे हैं।

परिजनों का कहना है, ‘यह एनकाउंटर नहीं, बल्कि हत्या है। पटना पुलिस ने हमारे बच्चों को मारा है और अब हमें उनका चेहरा भी नहीं देखने दे रहे हैं। हम न्याय चाहते हैं।’

इस पूरे मामले पर पटना पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। परिजनों के इन गंभीर आरोपों के बाद पुलिस प्रशासन के सामने स्थिति को संभालने और आरोपों पर जवाब देने की चुनौती खड़ी हो गई है। आगे की जांच और पुलिस के बयान का इंतजार है, जिससे मामले की सच्चाई सामने आ सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Lalu Prasad Yadav Siwan लालू यादव को सीवान कोर्ट से लगा झटका! पुराने मामले में तय हुए आरोप, जानें क्या है पूरा मामला

Lalu Prasad Yadav Siwan: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव शुक्रवार को सीवान की एसीजेएम प्रथम अदालत में पेश हुए। यह मामला 2011 के विधानसभा चुनाव के दौरान आदर्श#LaluPrasadYadav,#SiwanCourt,#BiharPolitics

भोजपुर में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह हत्याकांड के मुख्य शूटर का एनकाउंटर! हत्यारे को पुलिस ने मारी गोली, जानें फिर क्या हुआ

Bhojpur Encounter: भोजपुर में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह हत्याकांड के मुख्य शूटर पवन यादव को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर दिया। शुक्रवार सुबह हुई फायरिंग में बदमाश के पै#BhojpurEncounter,#BiharCrime,#RamkumarSinghMurder

Festival Special Train दिवाली-छठ पर अब नहीं होगी टिकट की टेंशन! रेलवे ने चलाईं 10 स्पेशल ट्रेनें, फटाफट देखें लिस्ट

Festival Special Train: दिवाली और छठ पर घर जाने की तैयारी कर रहे लाखों यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। उत्तर रेलवे ने पंजाब, यूपी से बिहार, झारखंड और बंगाल के लिए 10 फेस्टिव#FestivalSpecialTrain,#DiwaliChhath,#BiharTrains

छठ से पहले बिहार सरकार का बड़ा तोहफा! 155 नई बसें चलाईं, अब आसानी से पहुंचेंगे घर

Bihar Bus Service: छठ और अन्य त्योहारों पर घर वापसी कर रहे बिहारियों के लिए सम्राट सरकार ने 155 स्पेशल बसें शुरू की हैं। परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने हरी झंडी दिखाई।#BiharBusService,#ChhathSpecial,#FestivalTravel