spot_img

बिहार सरकार के Welfare Minister Jama Khan की एस्कॉर्ट गाड़ी का भीषण एक्सीडेंट, जवान की मौत, 4 पुलिसकर्मियों की हालत नाजुक

spot_img
- Advertisement -

रोहतास से बड़ी खबर है जहां परसथुआ थाना क्षेत्र के रूपीबांध गांव के पास मोहनिया-आरा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-30 पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खां के साथ चल रहे पुलिस स्कॉट वाहन बीती रात दुर्घटनाग्रस्त (Minister Jama Khan’s escort car meets with accident, jawan dies) हो गई। घटना परसथुआ थाना ओपी क्षेत्र की बताई जा रही है। ये जगह बांध गांव के पास की है।

- Advertisement -

दरअसल राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान कैमूर से पटना लौट रहे थे। इसी दौरान उनके एस्कॉर्ट में चल रही एक गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। इस घटना में चालक होमगार्ड जवान की मौत हो गई और 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

- Advertisement -

घटना बीती देर रात की है, जब कोचस थाना क्षेत्र के एन एच 30 में रूपी बांध गांव के पास एस्कॉर्ट वाहन पलट गया।  इस हादसे में चालक होम गार्ड जवान नोखा थाना के मेयारी बजार निवासी ताजुद्दीन खान के पुत्र पचास साल के जमालुद्दीन खान  की मौत हो गई। वहीं,चार अन्य पुलिस कर्मी जख्मी हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Sarkari Karmchari News: बिहार के सरकारी कर्मी हैं, हो जाइए सावधान! अब पिछली गड़बड़ियों पर चलेगा कानूनी डंडा! जानिए क्या है सरकार का नया फैसला

जानकारी के अनुसार, परसथुआ थाना क्षेत्र में गाड़ी के चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे मंत्री जमा खान को एस्कॉर्ट कर रही पुलिस की गाड़ी पहले से खड़ी एक ट्रक में टकरा गई, जिससे यह घटना हुई है। इस हादसे में मंत्री सुरक्षित हैं, जबकि 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए और ड्राइवर की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद सासाराम एसडीपीओ और एसडीओ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटे हैं। पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार रात देर रात की है, जब कोचस थाना क्षेत्र के एन एच 30 में रूपी बांध गांव के समीप एस्कार्ट वाहन पलट गया। मंत्री कैमूर से पटना लौट रहे थे इसी क्रम में यह घटना घटी। घायलों में पुलिस के जवान रमेश कुमार, मनोज कुमार, अर्चना कुमारी व रानी कुमारी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोचस में इलाज के लिए ले जाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया। पढ़िए पूरी खबर

एसपी विनीत कुमार ने मंगलवार को बताया कि मंत्री जमा खां कैमूर से पटना जा रहे थे। इसी क्रम में उन्हें रोहतास जिला की सीमा परसथुआ से मालियाबाग तक के लिए पुलिस स्कार्ट कराई जा रही थी। स्कॉर्ट वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई। जख्मी चार पुलिसकर्मियों का इलाज सदर अस्पताल सासाराम में कराया जा रहा है और सभी खतरे से बाहर हैं।

जानकारी के अनुसार, जख्मी पुलिस कर्मियों को पीएचसी कोचस में इलाज के लिए ले जाया गया जहां उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिए। सभी का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। मंत्री या मंत्री के वाहन को कोई क्षति नहीं पहुंची है। मंत्री पटना के लिए रवाना हो गए। एसपी ने कहा कि घटना की जांच सासाराम एसडीपीओ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Hospital Fire News: सुबह 3 बजे लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत? तड़पते रहे मरीज़, नहीं था कोई अटेंडेंट?

घायल पुलिस कर्मियों से डीआइजी नवीन चंद्र झा और एसपी नवीन कुमार मिल उनकी स्थिति से अवगत हुए। मंत्री या मंत्री के वाहन को कोई क्षति नहीं पहुंची है। मंत्री पटना के लिए रवाना हो गए। एसपी ने कहा कि घटना की जांच सासाराम एसडीपीओ कर रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Lalu Family Security News: बड़ा झटका! लालू-राबड़ी की Z+ सिक्योरिटी खत्म, तेजस्वी की सुरक्षा बरकरार क्यों?

सम्राट सरकार ने लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की Z+ सुरक्षा हटा दी है, जबकि तेज प्रताप की Y श्रेणी भी खत्म कर दी गई। यह फैसला सरकारी आवास विवाद के बीच आया है।#LaluFamily,#BiharPolitics,#SecurityNews

Muzaffarpur Fire News: मुजफ्फरपुर अग्निकांड: घायलों का पूरा खर्च उठाएगी सरकार, दिल्ली यात्रा रद्द कर पीड़ितों से मिलने पहुंचे मंत्री निशांत कुमार | संवेदनशीलता...

मुजफ्फरपुर अग्निकांड के घायलों के उपचार का पूरा खर्च बिहार सरकार उठाएगी। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दिल्ली दौरा बीच में ही छोड़कर पटना में भर्ती मरीजों का#MuzaffarpurFire,#BiharNews,#HealthMinister

Darbhanga Mushroom News: जाले की महिलाओं ने मशरूम से बदली अपनी तकदीर! जानें कैसे कम लागत में हुई बंपर कमाई

जाले में कृषि विज्ञान केंद्र ने महिलाओं के लिए मशरूम उत्पादन पर प्रशिक्षण आयोजित किया। 37 महिलाओं ने वैज्ञानिक विधियां सीखीं, जो उन्हें कम लागत में आत्मनिर्भर ब#JaleMushroom,#MushroomFarming,#BiharAgriculture

Araria News: गर्मी से राहत पाने गईं, मिली मौत…3 किशोरियों की तालाब में डूबने से मौत| जलावन चुनने का अंत

अररिया के भरगामा प्रखंड में तालाब में नहाने गईं 13-14 वर्ष की तीन महादलित किशोरियों की डूबने से मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना से खजुरी पंचायत में मातम पसरा है।#ArariaNews,#TeenagerDrowning,#BiharTragedy