spot_img

Darbhanga के केवटी में कई गांवों में रेड, इधर लगा किसान चौपाल…पढ़िए Back To Back 2 News

जानिए पुलिस ने नारियलटोल और भरतपुर गांव में क्या किया, खिरमा और करजापट्टी पंचायत में किसान चौपाल में विशेषज्ञों ने क्या दी सलाह, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

केवटी, देशज टाइम्स। केवटी थाने की पुलिस ने क्षेत्र दो अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर दो वारंटी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक (Police raid in many villages of Kevti) हिरासत में भेज दिया है।

- Advertisement -

गिरफ्तार वारंटियो में नारियलटोल गांव के सुनील शर्मा और भरतपुर गांव के सलिल कुमार मिश्र शामिल हैं। थानाध्यक्ष रानी कुमारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों के विरूद्ध न्यायालय से गैर जमानतीय वारंट निर्गत था।

- Advertisement -

यह भी पढ़िए रबी किसान चौपाल में क्या हुआ…
रबी किसान चौपाल कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को प्रखंड की अलग-अलग दो पंचायत क्रमशः खिरमा और करजापट्टी पंचायत में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। कृषि प्रौधोगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) दरभंगा की ओर से आयोजित एक दिवसीय किसान चौपाल के माध्यम से कृषि विशेषज्ञों ने किसानों के हित में कृषि विभाग की ओर से संचालित होने वाले सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी दिया। कहा कि वैज्ञानिक विधि से खेती कर किसान ज्यादा मुनाफा कमा सकते है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News सिंहवाड़ा प्रखंड प्रमुख की कुर्सी खाली, 31 अक्टूबर को चुनाव, जानिए कौन संभालेगा कमान?

इसके तहत सब्जी और श्रीविधि से अन्य फसलों की खेती करने के लिए भी विशेषज्ञों ने किसानों को उत्प्रेरित किया। कृषि विशेषज्ञों ने कहा कि धान की कटनी के बाद किसान पुआल को खेत में नहीं जलाए, बल्कि उसका उचित प्रबंधन करें।

वहीं गेहूं की बुआई ,खाद के प्रयोग, सिंचाई, खर पतवार नाशक के उपयोग सहित मिट्टी जांच के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। विशेषज्ञों की टीम में कृषि समन्वयक संजय कुमार, अनुप्रिया, धनंजय,आशुतोष कुमार झा व कृष्ण कान्त झा आदि के अलावा सहायक तकनीकी प्रबंधक मो. रशीदुल हक आदि शामिल थे। चौपाल में संबंधित पंचायत के किसान सलाहकार सहित काफी संख्या में किसान मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा से पटना जा रही BUS में भरी थी नशे की थैली ! चलती बस से 26 kg गांजा जब्त, अंतर जिला गिरोह की महिला तस्कर भी दबोची | सिमरी SHO अरविंद कुमार की बड़ी कार्रवाई | पढ़िए - वैशाली, समस्तीपुर और गिराेह की क्लू!

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

‘भारत को तोड़ने की साजिश!’ मोहन भागवत का बड़ा खुलासा, बताया कौन कर रहा है देश को टारगेट | पढ़िए – RSS प्रमुख के...

Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दावा किया है कि भारत को तोड़ने की साजिशें रची जा रही हैं। उन्होंने 'वैश्विक ताकतों' पर 'रिजिम चेंज' के नाम पर देश क #MohanBhagwat,#RSSChief,#IndiaSecurity

Bihar Politics|बिहार को खोखला कर रहे ‘कुशासन रूपी दशानन’ !बेरोजगारी, अशिक्षा, गरीबी और अपराध को Bihar के नक्शे से जला दें | पढ़िए -तेजस्वी...

Bihar Tejashwi Yadav: दशहरा के पावन अवसर पर बिहार की मौजूदा स्थिति को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता और प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सत्ता पक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन #BiharNews,#TejashwiYadav,#BiharPolitics

एलन मस्क का सबसे बड़ा तोहफा! अब हर अमेरिकी बच्चे को मिलेगा SpaceX का शेयर | ट्रंप ने कहा -Thank You Very Much

Elon Musk SpaceX: एलन मस्क ने घोषणा की है कि अगले साल हर अमेरिकी बच्चे को उनकी कंपनी SpaceX का एक शेयर मिलेगा। इस बड़े ऐलान पर डोनाल्ड ट्रंप ने मस्क को धन्यवाद दिया है। #ElonMusk,#SpaceX,#DonaldTrump

पटना में आज जलेंगे 90 फीट के रावण, गांधी मैदान में खास शोले-अंगारे!दिखेंगे खास इफेक्ट्स और लंका दहन | जानिए कैसी रहेगी सुरक्षा!

Bihar Ravan Dahan: पटना के गांधी मैदान में आज विजयादशमी पर 90 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन होगा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जिसमें 85 फीट के मेघनाद और 80 फीट के कुंभकर्ण के प #BiharRavanDahan,#PatnaNews,#VijayaDashami