spot_img

‘भारत को तोड़ने की साजिश!’ मोहन भागवत का बड़ा खुलासा, बताया कौन कर रहा है देश को टारगेट | पढ़िए – RSS प्रमुख के ‘असुरी ताकतों’ पिठ्ठू और ‘रिजिम चेंज’

Mohan Bhagwat: नागपुर में विजयादशमी उत्सव के दौरान संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भारत के खिलाफ चल रही 'असुरी ताकतों' की साजिशों का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि कुछ 'वैश्विक ताकतें' देश की प्रगति से खुश नहीं हैं और 'रिजिम चेंज' के नाम पर भारत को निशाना बना रही हैं।

spot_img
- Advertisement -

Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने बड़ा दावा किया है कि भारत को तोड़ने की साजिशें रची जा रही हैं। उन्होंने ‘वैश्विक ताकतों’ पर सीधा आरोप लगाया कि वे भारत को निशाने पर ले चुकी हैं और ‘रिजिम चेंज’ के नाम पर अपने स्वार्थ साधने की फिराक में हैं। संघ प्रमुख ने स्पष्ट किया कि पिछले दशक में भारत ने जिस तेजी से विकास किया है, उसी वजह से देश ‘असुरी ताकतों’ का प्रमुख लक्ष्य बन गया है।

- Advertisement -

मोहन भागवत ने नागपुर में संघ के विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि भारत की लगातार हो रही प्रगति कुछ वैश्विक ताकतों को बिल्कुल रास नहीं आ रही है।

- Advertisement -

‘पश्चिम से चली आंधी’ का खतरा

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, ‘एक पश्चिम से आंधी चली है, जो हर प्रकार की व्यवस्था, हर प्रकार का भद्रता, मांगलय और संस्कार से नफरत करती है और उसे नष्ट करना चाहती है।’ उन्होंने इस संदर्भ में कई देशों का उदाहरण भी दिया। मोहन भागवत ने सवाल उठाया, ‘फ्रांस में क्या हो रहा है, अल्बानिया में क्या हो रहा है, बांग्लादेश में क्या हुआ, नेपाल में क्या हुआ। ये सब किया कराया उनका है।’

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा! दिल्ली-पटना के बीच चलेगी वंदे भारत स्पेशल| जानिए किन शहरों को मिलेगी बड़ी राहत

भागवत ने इस दौरान ‘रिजिम चेंज’ के नाम पर होने वाले बदलावों को भी खारिज कर दिया। उन्होंने साफ कहा कि इससे परिस्थितियां ना कभी बदली हैं और ना ही बदलेंगी। भागवत के अनुसार, ‘वो कहते हैं रिजिम चेंज से परिस्थितियां बदलेंगी। लेकिन ऐसा नहीं होगा। ना पहले ऐसा हुआ है न अब होगा। अपने स्वार्थ का पोषण करने वाले अपने पिठ्ठू सब जगह प्रभावी रहे हैं।’

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics|बिहार को खोखला कर रहे 'कुशासन रूपी दशानन' !बेरोजगारी, अशिक्षा, गरीबी और अपराध को Bihar के नक्शे से जला दें | पढ़िए -तेजस्वी के 6 तीर -'दशानन के 10 सिर ' और भगवान राम

भारत की प्रगति बनी ‘असुरी ताकतों’ का निशाना

संघ प्रमुख ने आगे बताया कि ये कार्यवाहियां पूरी दुनिया में चलती हैं और भारत का बड़ा होना इसमें बाधा डालेगा। इसीलिए भारत इन ताकतों का परम लक्ष्य है, और भारत में भी ऐसे प्रयास लगातार चल रहे हैं। मोहन भागवत ने जोर देकर कहा कि भारत ने पिछले दशक में बेहतरीन प्रगति हासिल की है, और भारत की नई पीढ़ी में पुरुषार्थ जगने के कारण इनके खेल बंद हो गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी, ‘ये असुरी ताकतें जानती हैं और इसीलिए उनका निशाना भारत है।’

आंदोलन समाधान के लिए, संविधान की मर्यादा में रहें

वे परिषदें करते हैं कि भारत, हिंदू और संघ को किस प्रकार तोड़ेंगे। और उनको सहायता भी मिल जाता है। ऐसे लोगों से जो शुद्ध सत्ता के स्वार्थी हैं… उन्हें महत्वकांक्षी नेता भी मिल जाते हैं। समाज बहुत बड़ा है। हमारे देश का विकास अभी पूरा नहीं हुआ। इसीलिए समस्या तो रहेगी।

मोहन भागवत ने यह भी कहा कि ऐसे लोग भारत को तोड़ने की साजिशें रचते हैं और उन्हें ‘सत्ता के स्वार्थी’ लोगों या महत्वकांक्षी नेताओं से भी सहायता मिल जाती है। उन्होंने स्वीकार किया कि देश का विकास अभी पूरा नहीं हुआ है, इसलिए समस्याएं बनी रहेंगी। उन्होंने कहा, ‘समस्या रहती ही है और इसके लिए आंदोलन होते ही हैं। प्रजातंत्र में आंदोलन होंगे ही। लेकिन आंदोलन समाधान के लिए होने चाहिए। आंदोलन का उद्देश्य समाधान है।’

यह भी पढ़ें:  बिहार में अब रेत की किल्लत नहीं! गया, अरवल, जमुई, पटना, भोजपुर और औरंगाबाद में खुल रहे नए घाट, 452 की नीलामी से बढ़ेगी सप्लाई

'भारत को तोड़ने की साजिश!' मोहन भागवत का बड़ा खुलासा, बताया कौन कर रहा है देश को टारगेट | पढ़िए - RSS प्रमुख के 'असुरी ताकतों' पिठ्ठू और 'रिजिम चेंज'

राष्ट्रसेवा, अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को आत्मसात कर समाज में सेवा एवं संस्कारों की भावना को सशक्त बनाने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

राष्ट्र के प्रति संघ का अटूट समर्पण, सामाजिक समरसता और सेवा की गौरवशाली परंपरा निरंतर आगे बढ़ती रहे तथा राष्ट्र निर्माण का संकल्प और मजबूत हो।

सम्राट चौधरी। सीएम बिहार

संघ प्रमुख भागवत ने सभी से अपील की कि चाहे आंदोलन करने वाला कोई समूह हो, कानून व्यवस्था लागू करने वाला प्रशासन हो या कोई राजनीतिक नेता हो, हमारे अखंड समाज में किसी तरह का द्वेष पैदा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भावनाएं कितनी भी तीव्र क्यों न हों, हमें संविधान की मर्यादा, बोलचाल और आचरण की मर्यादा का पालन करना चाहिए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा! दिल्ली-पटना के बीच चलेगी वंदे भारत स्पेशल| जानिए किन शहरों को मिलेगी बड़ी राहत

Bihar Vande Bharat Train: दिवाली और छठ महापर्व पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने नई दिल्ली से पटना के बीच वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है, जिससे कंफर्म #BiharVandeBharat,#DelhiPatnaTrain,#FestivalSpecial

Bihar Road Project खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा और सुपौल – के बीच कनेक्टिविटी पर खर्च होंगे ₹781 करोड़! अपग्रेडेशन, चौड़ीकरण और मजबूतीकरण से बदलने वाली...

Bihar Road Project: बिहार के खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा और सुपौल जिलों को जल्द ही बेहतर सड़क कनेक्टिविटी मिलेगी। 781.65 करोड़ रुपये की लागत से SH-95 का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण होगा, जिस #BiharRoadProject,#KhagariaNews,#SaharsaConnectivity

Bihar Politics|बिहार को खोखला कर रहे ‘कुशासन रूपी दशानन’ !बेरोजगारी, अशिक्षा, गरीबी और अपराध को Bihar के नक्शे से जला दें | पढ़िए -तेजस्वी...

Bihar Tejashwi Yadav: दशहरा के पावन अवसर पर बिहार की मौजूदा स्थिति को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता और प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सत्ता पक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन #BiharNews,#TejashwiYadav,#BiharPolitics

एलन मस्क का सबसे बड़ा तोहफा! अब हर अमेरिकी बच्चे को मिलेगा SpaceX का शेयर | ट्रंप ने कहा -Thank You Very Much

Elon Musk SpaceX: एलन मस्क ने घोषणा की है कि अगले साल हर अमेरिकी बच्चे को उनकी कंपनी SpaceX का एक शेयर मिलेगा। इस बड़े ऐलान पर डोनाल्ड ट्रंप ने मस्क को धन्यवाद दिया है। #ElonMusk,#SpaceX,#DonaldTrump