spot_img

Murder In Darbhanga | दरभंगा में इश्क का खूनी खेल, पति बना कातिल…और फिर?

spot_img
- Advertisement -

यह इश्क नहीं आसां। दरभंगा की यह वारदात, प्रेम, वासना और मर्डर में उलझ गईं। प्रेमिका ने ऐसा जाल बुना, उसमें फरेबी शादीशुदा आशिक मोहपाश में बंध गया। उसने प्रेमिका की चाहत में पत्नी का कत्ल कर दिया।

- Advertisement -

Murder In Darbhanga | दस साल पहले बजी शहनाई लिपट गई कफन में

इसके साथ ही, दस साल पहले बजी शहनाई और उस शादी का दु:खद अंत हो गया जहां जन्मों के बंधन में बंधने का भरोसा टूट गया। जहां, वारदात बिरौल थाना क्षेत्र के रत्तीरही गांव में लाश जब्त कर पुलिस रामबाबू साहू की तलाश में जुटी है जहां रामबाबू ने प्रेमिका की आशिकी में फंसकर अपनी पत्नी रिंकू देवी की हत्या कर दी है।

- Advertisement -

Murder In Darbhanga | दो पुत्र, एक पुत्री, मां का हत्यारा, बाप निकला कातिल

बताया जाता है मृतका की शादी दस वर्ष पूर्व हुई थी। इस दौरान दोनों के दो पुत्र और एक पुत्री भी है। बिरौल थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में 1 जुलाई से पहले शिक्षकों के लिए खुशखबरी! पीएचडी, NET, JRF योग्यता वालों को मिलेगी नई जिम्मेदारी, जानें पूरा प्लान

Murder In Darbhanga | ओझा से झाड़-फूंक, अस्पताल में मौत

जानकारी के अनुसार, पति रामबाबू साहू ने पत्नी रिंकू को दवा के खिलाने के बहाने जहर खिला दी। जब उसकी तबीयत बिगड़ी। गांव के एक ओझा से झाड़-फूंक कराने लगा। झाड़ फूंक के दौरान जब रिंकू बेहोश हो गई। उसे एक निजी क्लिनिक में इलाज के लिए ले गया जहां से डीएमसीएच इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। मगर, इलाज के दौरान रिंकू की मौत के साथ ही रामबाबू अपराधी बन गया।

यह भी पढ़ें:  DMCH में Emergency, NICU के ड्यूटी से गायब मिले डॉक्टर साहेब...हुई बड़ी कार्रवाई, जानिए ' 'सरप्राइज चेक ' का क्या रहा इंपैक्ट

Murder In Darbhanga | जहर देकर हत्या, भाई ने कहा, ये इश्कबाजी

रिंकू देवी के भाई के प्रकाश साहू ने बताया, उसके जीजा रामबाबू ने बताया कि रिंकू ने जहर खा लिया है। आनन फानन वे लोग भागकर डीएमसीएच पहुंचे जहां उसकी मौत हो चुकी थी। उसने कहा कि गांव की एक लड़की से रामबाबू का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसको लेकर कुछ अरसे से पति-पत्नी में झगड़ा हो रहा था। रिंकू देवी को बुखार लगा हुआ था। इसकी जानकारी मिलने पर पति रामबाबू ने एक दवाई रिंकू को खिला दी, जिससे उसकी मौत हो गई है।

Murder In Darbhanga | प्रेमिका की फाश में बहनोई बना मर्डरर

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रेमिका के चक्कर में बहनोई ने उसकी बहन की हत्या कर दी है। बताया कि बहनोई रामबाबू ऑटो चालक चलाया करता है। कुछ दिनों से उसका प्रेम प्रसंग एक लड़की से चल रहा है।

यह भी पढ़ें:  खुशखबरी! दरभंगा-मधुबनी के 19,200 किसानों की बल्ले-बल्ले! ₹100 करोड़ की मेगा योजना को मिली मंजूरी, बढ़ेगी कमाई

Murder In Darbhanga | अक्सर विवाद, दवा के नाम पर परोस दी जहर

इसका विरोध रिंकू करती थी। इसके कारण बराबर दोनों के बीच झगड़ा हुआ करता था। इसी कारण ने उसने रिंकू को दवा के नाम पर जहर की गोली खिला दी। फिर इलाज में देरी करने के लिए ओझा से झाड़ फूंक कराने लगा। उसने बताया कि रिंकू की शादी 10 वर्ष पूर्व धूमधाम से हुई थी और वो अपने पीछे नौ एवं सात वर्ष के दो पुत्र और छह साल की एक पुत्री छोड़ गई है।

Murder In Darbhanga | बेंता ओपी थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी बताती हैं…

इस संबंध में बेंता ओपी थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन के हवाले किया गया है। प्राथमिकी के बयान दर्ज कर बिरौल थाना भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर! दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, सुपौल की ये खास ट्रेन हुई रद्द, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे थे सफर?,...

Bihar Train Cancellation: रेलवे ने 03220 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया है। इससे हजारों छात्रों और यात्रियों को भारी परेशानी होगी।#BiharTrainNews,#TrainCancellation,#ExamSpecial

BPSC में 43वीं रैंक! Darbhanga रसियारी की बेटी रितिका झा बनी SDM, मिथिलांचल ने किया सलाम | पढ़िए – ग्रामीण परिवेश से निकली प्रेरणा

Bihar BPSC Result: 70वीं BPSC परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल कर रसियारी की रितिका झा SDM बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।#BiharBPSC,#RitikaJhaSDM,#DarbhangaNews

दरभंगा और समस्तीपुर को मिलेगी नई लाइफलाइन! निमैठी से बहेरी ब्लॉक लिंक रोड जुड़ेगा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना से!

Bihar Road Project: दरभंगा और समस्तीपुर को जोड़ने वाली 39.5 किलोमीटर लंबी रामनगर-रोसड़ा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना पर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। इससे उत्#BiharRoadProject,#DarbhangaNews,#SamastipurUpdate

पटना में राहुल गांधी की हुंकार! 11 जुलाई को छात्रों से मिलेंगे, क्या युवाओं का दर्द सुन पाएगी सरकार?

Patna Rahul Gandhi: पेपर लीक, बेरोजगारी और बढ़ती शिक्षा लागत से जूझते युवाओं के लिए राहुल गांधी 11 जुलाई को पटना में छात्र सम्मेलन करेंगे। 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत वे पार्टी#PatnaRahulGandhi,#ChhatronKiGunj,#BiharYouthCrisis