spot_img

Road Accident In Bihar | वाहन की मरम्मति करवा रहे 5 लोगों को हाईवा ने कुचला, 3 मेकेनिक समेत ट्रक चालक और खलासी की मौत

spot_img
- Advertisement -

Road Accident In Bihar| वाहन की मरम्मति करवा रहे पांच लोगों की हाईवा से कुचलकर मौत हो गई है। इसमें 3 मेकेनिक समेत ट्रक चालक और खलासी शामिल हैं। मामला पटना का है।

- Advertisement -

Road Accident In Bihar | सभी लोग खराब हुई गाड़ी में काम करवा रहे थे, पीछे से आ रही हाइवा ने पांचों को रौंदा

बड़ी खबर के मुताबिक, जहां गणतंत्र दिवस के ऐन मौके पर शुक्रवार को सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। सभी लोग खराब हुई गाड़ी में काम करवा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही हाइवा ने पांचों को रौंद दिया। इससे मौके पर दो लोगों की ऑन द स्पॉट मौत हो गई। वहीं तीन लोगों की हालत नाजुक हुई। इनकी भी मौत इलाज के दौरान हो गई।

- Advertisement -

Road Accident In Bihar | अभी सिर्फ दो मृतकों की पहचान, बाकी की शिनाख्त में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार, रानी तालाब थाना क्षेत्र में यह बड़ा हादसा हुआ है। जहां, सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में तेज रफ्तार हाईवा ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि अभी सिर्फ दो मृतकों की पहचान हो सकी है। तीन मृतकों की पहचान बाकी है। जिन दो लोगों की पहचान हुई है, उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजन एम्स पहुंच गए हैं, जहां चीख-पुकार मची हुई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  नेपाल में हिंसा भड़की- गोली से मौत -अररिया में डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा! बिहार बॉर्डर पर अलर्ट! जानें अररिया में क्या हो रहा है?

Road Accident In Bihar | चालक और तीनों मेकेनिक ट्रक को जैक पर खड़ा कर ट्रक को ठीक करने की कोशिश कर रहे थे

पुलिस के अनुसार, रानी तालाब के सैदाबाद चौक के पास देर रात एक ट्रक खराब हो गई। इसके बाद चालक आसपास से तीन मेकेनिक को बुला कर लाया। चालक और तीनों मेकेनिक ट्रक को जैक पर खड़ा कर ट्रक को ठीक करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान एक हाइवा ने खड़े ट्रक में जोरदार ठोकर मार दी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga -कुशेश्वरस्थान में SDO शशांक का 'ऑपरेशन क्लीन': अस्पताल की गंदगी पर फटकार, अवैध बस स्टैंड पर हजारों का जुर्माना!

Road Accident In Bihar | रानी तालाब के थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार ने बताया

ठोकर लगते ही ट्रक जैक से नीचे गिर गया। वहीं काम कर रहे तीन मेकेनिक, ट्रक चालक और सह चालक की दबकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रानी तालाब पुलिस घटनास्थल पहुंच मामले की छानबीन की। रानी तालाब के थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News सऊदी अरब में पति खोने वाली महिला को DM Kaushal ने सौंपी ₹1.48 लाख की मदद, दरभंगा में परिवार को मिली राहत

Road Accident In Bihar | ट्रक चालक हैं सीतामढ़ी के

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान ट्रक चालक सीतामढ़ी के जागेश्वर दास, रानी तालाब निवासी अजीत कुमार के रूप में की गई है। शेष शवों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। घटना के बाद हाइवा का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। वहीं, बताया जा रहा है कि अधिक कुहासा की वजह से यह सड़क दुर्घटना हुई है।

Road Accident In Bihar | लिस ने जेसीबी की मदद से गाड़ी को हटाकर शव को निकाला

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान तीनों की मौ’त हो गई। घटना पालीगंज अनुमंडल के रानी तलांब थाना क्षेत्र के एनएच 139 पर सैदाबाद गांव के पास का है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से गाड़ी को हटाकर शव को निकाला। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बांकीपुर में नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक! NDA के लिए ये संदेश बदल देगा खेल?

Bankipur By-Election: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में एक वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंन#BankipurByElection,#NitishKumar,#BiharPolitics

पटना मेट्रो की बड़ी खुशखबरी! इस महीने से खेमनीचक स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन, 8 टनल भी तैयार

Patna Metro: पटना मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खबर! खेमनीचक स्टेशन पर अक्टूबर-नवंबर तक मेट्रो का ठहराव शुरू हो जाएगा. 8 टनल का काम नवंबर तक पूरा होगा, जिससे भूमिगत मेट्रो का#PatnaMetro,#BiharNews,#MetroUpdate

Bihar Shravani Mela देवघर यात्रा होगी अब और आसान! रेलवे ने बिहार के लिए चलाईं 12 नई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

Bihar Shravani Mela: श्रावणी मेला 2026 के लिए भारतीय रेलवे ने बिहार के लाखों श्रद्धालुओं को बड़ी राहत दी है। 28 जुलाई से 30 सितंबर तक 12 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिससे बाबा#BiharShravaniMela,#DeogharSpecialTrains,#IndianRailways

बांकीपुर उपचुनाव: बस आज का दिन! कौन बनेगा पटना का किंग? भाजपा, राजद और प्रशांत किशोर ने झोंकी पूरी ताकत

Bihar Bankipur By-election: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज चुनाव प्रचार थम जाएगा। भाजपा, राजद और जन सुराज के शीर्ष नेताओं ने मतदाताओं को साधने के लिए पूरी ताकत झोंक दी#BiharBankipurByeElection,#BankipurChunav,#BiharPolitics