spot_img

Bihar Crime News | Gopalganj News | SBI ATM को गैस कटर से काटा, ले उड़े 23 लाख से अधिक कैश

spot_img
- Advertisement -

Bihar Crime News | Gopalganj News | SBI ATM को गैस कटर से काटा, ले उड़े 23 लाख से अधिक कैश। बड़ी खबर है गोपालगंज से जहां बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम मशीन को गैस कटर से काटकर 23 लाख 51 हजार 600 कैश लेकर आराम से चलते बने हैं। वारदात मीरगंज थाना क्षेत्र के नरैनिया एसबीआई शाखा के पास की है।

- Advertisement -

Bihar Crime News | Gopalganj News | गुरुवार तड़के एटीएम को गैस कटर से काटकर 23.50 लाख कैश से ज्यादा ले उड़े अपराधी

जानकारी के अनुसार, बैंक की शाखा के नीचे ही एटीएम केंद्र था। गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके के लोग दंग रह गए। मीरगंज थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने गुरुवार तड़के एटीएम को गैस कटर से काटकर 23.50 लाख कैश से ज्यादा ले उड़े। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। वहीं, अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच टीम का गठन किया गया है।

- Advertisement -

Bihar Crime News | Gopalganj News | पुलिस को खुलेआम चुनौती, निशाने पर एटीएम

जानकारी के अनुसार, पुलिस को खुलेआम चुनौती देते बेखौफ अपराधियों ने गुरुवार की अहले सुबह वारदात को अंजाम देते हुए मीरगंज थाना क्षेत्र के नरइनिया स्थित एसबीआई की शाखा के नीचे स्थित एटीएम को निशाना बनाया। गैस कटर से एटीएम काटकर 23 लाख 51 हजार कैश ले गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर Bihar LPG News : अब 45 नहीं, सिर्फ 25 दिन में मिलेगा LPG सिलिंडर! करोड़ों परिवारों को मिली राहत

Bihar Crime News | Gopalganj News | पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है, पुलिस की तहकीकात उसी रास्ते है

वहीं, इस घटना का पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस संदर्भ में एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि अपराधियों ने गुरुवार अहले सुबह एसबीआई बैंक के एटीएम मशीन को गैस कटर से काटकर उसमें रखे पैसे की चोरी कर ली।

Bihar Crime News | Gopalganj News | सुबह जब बैंक कर्मी पहुंचे तो सबकुछ गायब था, एटीएम कटे हुए थे, कैश गायब था

घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद हथुआ एसडीपीओ अनुराग कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी पूजा प्रसाद सहित अन्य अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं। वही एसबीआई के डिस्ट्रिक कॉर्डिनेटर ने बताया कि गैस कटर से एटीएम मशीन को काटकर उसमें रखे पैसे निकाल लिए गए है। सुबह जब पहुंचकर देखा तो एटीएम कटा हुआ था और पैसे गायब थे। जिसके बाद पुलिस को तत्काल सूचित किया गया।

यह भी पढ़ें:  पटना विधान परिषद चुनाव |निशांत के मोर्चे से एकै साधे सब सधै : अनंत सिंह का 'मास्टरस्ट्रोक', नीरज कुमार ने दिया बड़ा संकेत!

Bihar Crime News | Gopalganj News | डीएम मो. मकसूद आलम और एसपी स्वर्ण प्रभात एक्शन में

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की नरैनिया शाखा के पास की है। बैंक की शाखा के नीचे ही एटीएम है। पुलिस सीसीटीवी से फुटेज खंगाल रही है। घटना की सूचना मिलते ही बैंक के अधिकारियों ने जांच की और मीरगंज थाने की पुलिस को सूचना दी गयी। जिलाधिकारी मो. मकसूद आलम और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।

Bihar Crime News | Gopalganj News | गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन, तहकीकात, छापेमारी, जल्द खुलासे की उम्मीद

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई राशि बरामद कर ली जाएगी। मामले की जांच और चोरों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। एसआईटी छापेमारी कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Big Breaking दरभंगा के BDO पर EOU का बड़ा एक्शन! सुबह-सुबह कई ठिकानों पर RAID छापेमारी से मचा हड़कंप

Bihar EOU Raid: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने बहादुरपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी के आवास सहित कई ठिकानों पर मंगलवार सुबह से छापेमारी शुरू की है, भ्रष्टाचार के खिलाफ यह#BiharEOURaid,#CorruptionCrackdown,#BahadurpurBDO

बिहार में बाढ़ का कहर: कोसी, गंडक और सरयू उफान पर! गंगा ने तोड़ा रिकॉर्ड, 27 लाख लोग बेहाल; राहत शिविरों में दूध –...

Bihar Flood: बिहार के 13 जिलों में 27 लाख से अधिक लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं। पटना में गंगा का जलस्तर घटा, लेकिन भागलपुर में इसने 2021 का रिकॉर्ड तोड़ दिया। राहत शिविरों में बच#BiharFlood,#GangaRiver,#FloodRelief

Bihar Weather उत्तर- पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी बिहार में भारी बारिश का अलर्ट : 19 जिलों में आफत, देखें पूरी लिस्ट!

Bihar Weather: बिहार में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज और सीवान समेत 19 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया#BiharWeather,#BiharRainAlert,#MonsoonBihar

गया जाने वालों की बल्ले-बल्ले! पितृपक्ष में रेलवे ने चलाईं 3 शहरों से स्पेशल ट्रेनें, तुरंत देखें शेड्यूल

Bihar Pitru Paksha Train: पितृपक्ष 2026 में गया जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने खुशखबरी दी है। मध्य प्रदेश और राजस्थान के 3 शहरों से गया के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।#BiharNews,#PitruPaksha2026,#GayaTrain