spot_img

Darbhanga News | Accident At Lohia Chowk | वाहन से कुचलकर पति-पत्नी की मौत, भतीजे की हालत नाजुक

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News | Accident At Lohia Chowk | वाहन से कुचलकर पति-पत्नी की मौत, भतीजे की हालत नाजुक है जहां दरभंगा में बाइक सवार दो लोगों की कुचलकर मौत हो गया है। अज्ञात वाहन ने दोनों को रौंद डाला। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि एक जख्मी की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के लोहिया चौक के पास देर रात हुआ है जहां….

- Advertisement -

Darbhanga News | Accident At Lohia Chowk | दंपती बहेड़ी के निमैठी निवासी महेश महतो और पत्नी सुरेखा देवी की मौत

एक वाहन की ठोकर से पति-पत्नी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि बाइक चला रहा मृतक का भतीजा नरेश महतो गम्भीर रूप से जख्मी हो गया वहीं ठोकर मारने वाला
फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची लहेरियासराय थाना की पुलिस ने घायल युवक को इलाज डीएमसीएच में भर्ती कराते हुए दोनो मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। मृतक की पहचान बहेड़ी थाना क्षेत्र के निमैठी निवासी महेश महतो और पत्नी सुरेखा देवी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में दबंगई नहीं चली! शराबबंदी के बीच पुलिस ने दबोचा फरार तस्कर, घर से मिली हजारों लीटर शराब

Darbhanga News | Accident At Lohia Chowk | इलाज कराने देर रात तबीयत बिगड़ने पर आ रहे थे दरभंगा

बताया जाता है कि महेश कुमार महतो किडनी की बीमारी से ग्रसित था। देर रात उसकी तबियत बिगड़ने पर वह अपने घर बहेड़ी से अपने भतीजे नरेश महतो के साथ बाइक पर सवार होकर दरभंगा के एक अस्पताल में अपना इलाज करवाने अपनी पत्नी के साथ जा रहा था। इस दौरान लोहिया चौक के पास कोई अज्ञात ने वाहन उसे ठोकर मारते हुए भाग निकला जिससे पति-पत्नी दोनों की मौत हो गयी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Police बेनीपुर में SSP जगुनाथ रेड्डी का 'ऑपरेशन क्लीन': पुलिस अधिकारियों को सीधी चेतावनी, कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं!

Darbhanga News | Accident At Lohia Chowk | निजी क्लीनिक में इमरजेंसी होने पर इलाज कराने आ रहे थे

घटना के सम्बंध में मृतक के भतीजे अशोक महतो ने बताया कि देर रात किडनी की समस्या बढ़ गई तो चाचा चाची को लेकर नरेश दरभंगा के निजी क्लिनिक में इलाज के लिए जाने के दौरान की अज्ञात वाहन की ठोकर उनकी मौत हो गई है। जबकि उनके पुत्र घायल हो गया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना खुद उनके पुत्र ने ही फोन करके दी थी। उन्होंने बताया कि मृतक को दो पुत्री और एक पुत्र है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में खेल शिक्षा का बड़ा ऐलान: VC Sanjay ने खोला नया सेंटर, ग्रामीण बेटियों को मिलेगा सुनहरा मौका!

Darbhanga News | Accident At Lohia Chowk | इन बच्चों का अब क्या होगा, जीवन हो गया अथाह

मृतक की 20 वर्षीया बड़ी पुत्री मेघा कुमारी बीएससी पास कर बीपीएससी की तैयारी कर रही है। 18 वर्षीया दूसरी पुत्री दिव्या कुमारी बीएससी फर्स्ट पार्ट का एग्जाम दे दी है। तीसरी संतान के रूप में 15 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार मैट्रिक में पढ़ रहा है। माता-पिता के आकस्मिक निधन से इन बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई तथा उनके खाना-खर्चा की व्यवस्था उन लोगों को स्वयं वहन करना मुश्किल होगा।

Darbhanga News | Accident At Lohia Chowk | लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया

इस संबंध में लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही जख्मी युवक को इलाज के लिये डीएमसीएच में भर्ती कराया गया जबकि घटना में दोनो मृत लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Trump Iran Conflict ईरान पर ट्रंप का ‘महा-दावा’: “यह जंग बहुत जल्द खत्म होगी, इतिहास मुझे याद रखेगा”

Trump Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा और तेहरान को परमाणु हथियार नहीं #TrumpIranConflict,#HormuzStrait,#MiddleEast

मुजफ्फरपुर में मातम! चारा लेने गई मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की नहर में डूबने से मौत, दिल दहला देगी ये खबर

Muzaffarpur Drowning: मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तुर्की थाना क्षेत्र में तिरहुत नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला अस्पताल में भ #MuzaffarpurNews,#BiharTragedy,#DrowningIncident

कटिहार में सनसनीखेज वारदात! रेलवे लोको पायलट ने नौकरी का झांसा देकर फंसाया, फिर किया दुष्कर्म, बनी SIT, 12 घंटे में दबोचे अपराधी

Katihar Police: कटिहार पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले रेलवे लोको पायलट चंदन कुमार और उसके साथी विनय कुमार दास को मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है #KatiharPolice,#BiharCrime,#RapeArrest

Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में खेल शिक्षा का बड़ा ऐलान: VC Sanjay ने खोला नया सेंटर, ग्रामीण बेटियों को मिलेगा सुनहरा...

Darbhanga LNMU Sports: दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में खेल शिक्षा को नई दिशा मिली है। नवनिर्मित व्याख्यान कक्ष का उद्घाटन हुआ और 2026-27 से नया प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुर #DarbhangaNews,#LNMU,#BiharSports