spot_img

Darbhanga News | बिना काम के ही….जांच की जद में 22 लाख की निकासी!

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News | बिना काम के ही…जांच की जद में 22 लाख की निकासी! मामला, दरभंगा के सदर प्रखंड के भालपट्‌टी पंचायत का है। यहां स्थल पर बिना काम किए के ही 22 लाख की राशि निकासी का मामला सामने आया है। यह हम नहीं कह रहे, पंचायत के ग्रामीण कह रहे। इसको लेकर ग्रामीण मुखर भी हैं।

- Advertisement -

Darbhanga News | एक ही योजना, मगर नाम बदल-बदल कर कर डाला खेल

बीडीओ को आवेदन देते हुए इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई है। कारण, यहां एक ही योजना का नाम बदल-बदल कर 15वीं और षष्ठम योजनाओं में राशि की निकासी की बात सामने आ रही है। वहीं, सदर बीडीओ विजय कुमार सौरभ कहते हैं, योजनाओं की स्थल की जांच होगी।

- Advertisement -

Darbhanga News | ग्रामीणों में उबाल, सुंदर सागर पोखर के नाम पर बड़ी निकासी

और इस मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए ग्रामीणों ने डीएम को लिखित आवेदन मुखिया के खिलाफ दिया है। मालूम हो कि सदर प्रखंड के भालपटी पंचायत अन्तर्गत षष्ठम और पंचम योजनाओ अन्तर्गत सुंदर सागर पोखर सौन्दर्यीकरण के 22 लाख रुपए की निकासी  मिलीभगत से बैंक से कर ली गई है। अब यह जांच की जद में है आखिर जिन्होंने राशि निकासी की, उस राशि का हुआ क्या, कहां इसकी उपयोगिता है। इसके लिए जिम्मेदार कौन हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime खौफनाक हत्यारा 20 साल बाद दबोचा! पढ़िए -पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Darbhanga News | नाला निर्माण और सफाई की मरम्मत प्राक्कलित 76 हजार चार सौ की राशि…

साथ ही एक ही योजनाओ का नाम बदल-बदल कर 15वीं और षष्ठम योजनाओं में राशि की निकासी कर लिया गया। सूचना अधिकार के तहत मिली जानकारी मे भालपटी वार्ड 6 में सुंदर सागर पोखर से लेकर बद्री साहु के घर तक नाला निर्माण और सफाई की मरम्मत प्राक्कलित राशि 76 हजार चार सौ की राशि निकासी कर लिया गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News जाले में पंचायत का बड़ा घोटाला! मुखिया और सचिव पर FIR, DM के सख्त निर्देश पर पुलिस ने कसे शिकंजे | आखिर ग्रामसभा के नाम पर कैसे हुआ फर्जीवाड़ा?

Darbhanga News | कई वार्डों में अलग-अलग निकासी

वही, उसी वार्ड में कारी साहु के घर से लेकर महेंद्र मंडल के घर तक और बटौही साह के घर तक 44 हजार की राशि निकासी कर लिया गया। इसी तरह से कई वार्डोें में मरम्मत और निर्माण कार्य के नाम पर कुल मिलाकर 22 लाख की राशि का निकासी कर लिया गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Makhana Training दरभंगा के किसानों की बल्ले-बल्ले! मखाना उत्पादन से अब दोगुना होगा मुनाफा, बस करना होगा ये काम| ऐसे करें आवेदन

Darbhanga News | ये हैं ग्रामीण, जिन्होंने उठाया है बीड़ा

इस मामले को लेकर ग्रामीण भोगेंद्र मंडल, प्रेमलाल मंडल, श्यामानंद झा, सुनील साह, सुबोध मंडल, आंनद चोधरी, अनिल कुमार चौधरी ने अधिकारियों से लिखित शिकायत की है। बीडीओ को आवेदन भी सौंपा है। वहीं, डीएम को भी आवेदन देने की बात कह रहे हैं। इधर, सदर बीडीओ विजय कुमार सौरभ ने बताया कि योजनाओं की स्थल की जांच की जा रही है। हर स्तर से जांच की जा रही है।

Darbhanga News | सिर्फ यह अगर अवैध निकासी हुई है तो जांच हो

आपको बता दें, देशज टाइम्स इस अवैध निकासी की पुष्टि नहीं करता। खबर सिर्फ आवेदन के आधार पर है। इसकी सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है। ना ही किसी को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश है। सिर्फ यह अगर अवैध निकासी हुई है तो जांच हो। कार्रवाई हो। निर्दोष फंसे नहीं। दोषी बचे नहीं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Teachers शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: अब शिक्षकों को नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर, 30 दिन में मिलेगी राहत!

Bihar Teachers: बिहार सरकार शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 'शिक्षक सहायता पोर्टल' शुरू कर रही है। 5 सितंबर को लॉन्च होने वाले इस पोर्टल से अब घर बैठे 30 दिन में श#BiharTeachers,#EducationDepartment,#TeacherSupportPortal

दरभंगा के छात्रों के लिए खुशखबरी! DM Kaushal Kumar ने संभाला केंद्रीय विद्यालय का मोर्चा, अब मिलेगी वर्ल्ड क्लास शिक्षा | पढ़िए – SSP...

Darbhanga Kendriya Vidyalaya: दरभंगा में अस्थायी केंद्रीय विद्यालय के संचालन की तैयारियां तेज हो गई हैं। डीएम कौशल कुमार ने नवादा स्थित प्लस टू जेएनजेभी उच्च विद्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक न#DarbhangaNews,#KendriyaVidyalaya,#BiharEducation

बिहार के कलाकारों की किस्मत चमकी! अब राज्य में ही मिलेगी एक्टिंग की वर्ल्ड क्लास ट्रेनिंग

Bihar NSD Campus: बिहार में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) का नया कैंपस खुलेगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का आभ#BiharNSDCampus,#SamratChoudhary,#BiharArtCulture

Darbhanga Makhana Training दरभंगा के किसानों की बल्ले-बल्ले! मखाना उत्पादन से अब दोगुना होगा मुनाफा, बस करना होगा ये काम| ऐसे करें आवेदन

Darbhanga Makhana Training: दरभंगा के किसानों को मखाना उत्पादन की आधुनिक ट्रेनिंग मिलेगी। 5 सितंबर को कृषि विज्ञान केंद्र में एक दिवसीय प्रशिक्षण होगा, जिससे किसान अपनी आय बढ़ा सकेंगे। पंज#DarbhangaNews,#MakhanaFarming,#FarmersTraining