spot_img

Darbhanga Crime News | Kamtaul News | Honor Killing In Darbhanga | कमतौल में पुआल की ढ़ेर में मिली किशोरी की लाश का खुलासा…पिता और दादा ने उसे कई टुकड़ों में काटा, बोरे में किया बंद, पुआल में छुपाया, लगा दी थी आग, कंचन समेत सबकुछ खाक…

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

Darbhanga Crime News | Kamtaul News | Honor Killing In Darbhanga | कमतौल में पुआल की ढ़ेर में मिली किशोरी की लाश का खुलासा…पिता और दादा ने हाथ-पैर काटे, बोरे में किया बंद, पुआल में छुपाया, लगा दी थी आग, कंचन समेत सब कुछ खाक…। आखिर ये मजबूरी क्यों? बार-बार दरभंगा में ऐसी वारदातें,क्यों हो रहे? समाज आखिर कहां जा रहा।

- Advertisement -

Darbhanga Crime News | Kamtaul News | Honor Killing In Darbhanga | दरभंगा में एकबार फिर ऑनर किलिंग

दरभंगा में एकबार फिर ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। पिता और दादा ने मिलकर काटा लड़की के पैर और हाथ। बोरे में किया बंद। पुआल की ढेर छुपाया। लगा दी पुआल के ढ़ेर में आग। यही वह वारदात है, कमतौल के मंगरथू गांव का जिसका खुलासा हो गया है। मामले के उदभेन और खुलासा करते सिटी एसपी शुभम आर्य ने जो बताया वह चौंकाता है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

Darbhanga Crime News | Kamtaul News | Honor Killing In Darbhanga | कमतौल के कोठिया मंगरथू गांव में पुआल की ढ़ेर से किशोरी की जो लाश मिली थी उसे मारने वाला निकला उसी को जन्म देने वाला उसी का दरिंदा बाप

दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र की कोठिया पंचायत के मंगरथू गांव में पुआल की ढेर से बरामद अधजली लड़की कंचन कुमारी 15 वर्ष जली नहीं जलाई गई थी। घटना को अंजाम किसी और ने नही खुद बच्ची को जन्म देने वाले पिता ने दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Matangini Hazra | 72 साल की उम्र में तिरंगे के लिए कुर्बान हुई थी ये वीरांगना, दरभंगा में ऐसे किया गया नमन!

Darbhanga Crime News | Kamtaul News | Honor Killing In Darbhanga | अपने जिगर के टुकड़े को पहले कई टुकड़ो में काटा फिर बोरे में बंद कर पुआल की ढेर में रखकर लगाई आग

अपने जिगर के टुकड़े को पहले कई टुकड़ो में काटा फिर बोरे में बंद कर पुआल की ढेर में रखकर लगाई आग। घटना के संबंध में बताते हुए मृतका के पिता श्याम दास ने बताया कि पहले कंचन की गला दबाकर हत्या की गई। फिर कुल्हाड़ी से दोनों हाथ और दोनो पैरों को काट दिया गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Kusheshwarsthan Power Cut: कुशेश्वरस्थान में बुधवार को 1 घंटे गुल रहेगी बिजली, तुरंत निपटा लें ये काम!

Darbhanga Crime News | Kamtaul News | Honor Killing In Darbhanga | शव को एक बोरे में बंद करके पहले शव को छुपाने की कोशिश की गई

इसके बाद शव को एक बोरे में बंद करके पहले शव को छुपाने की कोशिश की गई लेकिन कामयाब नही हो पा रहे थे। तभी प्लान के तहत घर से कुछ दूर स्थित चूल्हाई महतो के खेत रखे पुआल के नीचे शव को रख कर उसमे आग लगा दिया गया।

Darbhanga Crime News | Kamtaul News | Honor Killing In Darbhanga | खुलासा करते हुए सिटी एसपी शुभम आर्य ने कहा-यही कुल्हाड़ी है यही ऑनर किलिंग है 

मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी शुभम आर्य ने इसे पूरी तरीके ऑनर किलिंग का मामला बताते हुए इस घटना तीन आरोपियों जिसमे मृतका का पिता श्याम दास और दादा उमेश दास और शत्रुघ्न दास को गिरफ्तार किया गया है। इसके पास घटना में शव को काटने में उपयोग किया गया कुल्हाड़ी और लोहे के रॉड को जब्त किया गया है।

Darbhanga Crime News | Kamtaul News | Honor Killing In Darbhanga | वह मोबइल से हमेशा किसी से बातचीत किया करती थी, बहुत समझाया नहीं मानीं

इस घटना के मुख्य आरोपी मृतका कंचन के पिता श्याम दास ने बताया कि उनकी छह पुत्री और एक पुत्र है। जिसमे मृतका सबसे बड़ी थी। वह मोबइल से हमेशा किसी से बातचीत किया करती थी। इसके लिए हमलोग उसे हमेशा समझाया करते थे लेकिन घर वालों की बात का अनसुना कर रही थी।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा बाकरगंज की अनुप्रिया चौधरी को आजीवन कारावास| खौफनाक वारदात का अंत ! पति को हॉर्लिक्स में जहर देने वाली पत्नी को उम्रकैद!

Darbhanga Crime News | Kamtaul News | Honor Killing In Darbhanga | फिर कुल्हाड़ी उठाया, उसके कई टुकड़े कर दिए, हाथ-पैर काट दिया, पड़ोसी की खेत में रखे पुआल की ढ़ेर में छुपाया, उसमें आग लगा दी

इसी बात से नाराज होकर इस तरह कदम उठाते हुए पहले उसे कुल्हाड़ी से वार करके हत्या कर दिए फिर पैर और हाथ को काट कर अलग कर दिए और पड़ोसी खेत में रखे पुआल के ढेर के नीचे रखकर आग लगा दिए।

Darbhanga Crime News | Kamtaul News | Honor Killing In Darbhanga | लड़की के दादा भी थे इस दरिंदगी में शामिल

इस संबंध में सिटी एसपी शुभम आर्य ने बताया कि यह मामला पूरी तरीके से ऑनर किलिंग का है। इस घटना में लड़की के पिता और दादा ने मिलकर पहले लड़की को गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव के दोनों हाथ और पैर को काटकर अलग कर दिया। इस मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपियों ने भी अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। मौके पर प्रेस वार्ता के दौरान सदर एसडीपीओ अमित कुमार भी मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Trump Iran Conflict ईरान पर ट्रंप का ‘महा-दावा’: “यह जंग बहुत जल्द खत्म होगी, इतिहास मुझे याद रखेगा”

Trump Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा और तेहरान को परमाणु हथियार नहीं #TrumpIranConflict,#HormuzStrait,#MiddleEast

मुजफ्फरपुर में मातम! चारा लेने गई मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की नहर में डूबने से मौत, दिल दहला देगी ये खबर

Muzaffarpur Drowning: मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तुर्की थाना क्षेत्र में तिरहुत नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला अस्पताल में भ #MuzaffarpurNews,#BiharTragedy,#DrowningIncident

कटिहार में सनसनीखेज वारदात! रेलवे लोको पायलट ने नौकरी का झांसा देकर फंसाया, फिर किया दुष्कर्म, बनी SIT, 12 घंटे में दबोचे अपराधी

Katihar Police: कटिहार पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले रेलवे लोको पायलट चंदन कुमार और उसके साथी विनय कुमार दास को मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है #KatiharPolice,#BiharCrime,#RapeArrest

Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में खेल शिक्षा का बड़ा ऐलान: VC Sanjay ने खोला नया सेंटर, ग्रामीण बेटियों को मिलेगा सुनहरा...

Darbhanga LNMU Sports: दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में खेल शिक्षा को नई दिशा मिली है। नवनिर्मित व्याख्यान कक्ष का उद्घाटन हुआ और 2026-27 से नया प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुर #DarbhangaNews,#LNMU,#BiharSports