spot_img

Madhubani News | Harlakhi News | हरलाखी मारेगा किक…डेढ़ करोड़ से कमतौल मैदान पर होगा फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: डेढ़ करोड़ की लागत से कमतौल मैदान में बनेगा स्टेडियम, करीब तीन वर्षों से स्टेडियम के लिए चयनित जमीन पर था विवाद, अंचलाधिकारी ने विवाद दूर कर स्टेडियम निर्माण कार्य शुरू करने की दी सहमति, देशज टाइम्स फोटो: स्थानीय लोगों से वार्ता करते सीओ व अन्य

- Advertisement -

Madhubani News | Harlakhi News | हरलाखी मारेगा किक…डेढ़ करोड़ से कमतौल मैदान पर होगा फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण। हरलाखी प्रखंड अंतर्गत फूलहर पंचायत के कमतौल मैदान पर फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू होने से खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। यह स्टेडियम स्थानीय विधायक सुधांशु शेखर की अनुशंसा पर स्वीकृत किया गया है।

- Advertisement -

Madhubani News | Harlakhi News | डेढ़ करोड़ की राशि से कमतौल मैदान पर फुटबॉल स्टेडियम का होगा निर्माण

जो मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के तत्वाधान में बनाया जा रहा है। यह 200 मीटर की लंबाई चौड़ाई में टैकयुक्त स्टेडियम होगा। जो करीब डेढ़ करोड़ की राशि से बनेगा।

- Advertisement -

Madhubani News | Harlakhi News | स्टेडियम का प्रस्ताव करीब तीन वर्ष पूर्व पारित हुआ था

बता दें कि इस स्टेडियम का प्रस्ताव करीब तीन वर्ष पूर्व पारित हुआ था। इसके लिए कमतौल मैदान का चयन कर निर्माण कार्य शुरू किया गया।लेकिन स्थानीय कुछ लोगों ने जमीन पर अपना दावा पेश कर निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया।

Madhubani News | Harlakhi News | वार्ता के बाद खुला रास्ता, अब निर्माण की बातें

इसकी जानकारी संवेदक ने भवन निर्माण विभाग को दी। इसके बाद भवन निर्माण विभाग ने स्थानीय अंचलाधिकारी को चयनित जमीन के विवाद को दूर करने के निर्देश दिए। तदुपरांत सीओ रीना कुमारी व राजस्व कर्मचारी रामबाबू झा, राजेश कुमार सहित अन्य कर्मियों के साथ स्थल पर पहुंचकर जमीन पर दावा पेश करने वाले लोगों से वार्ता की।

Madhubani News | Harlakhi News | स्टेडियम के लिए चयनित जमीन को अतिक्रमणमुक्त कर निर्माण कराया शुरू

इस दौरान दावेदारों ने जमीन संबंधी कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया। इसके बाद सीओ व कर्मियों ने अपनी सूझबूझ से स्टेडियम के लिए चयनित जमीन को अतिक्रमणमुक्त कर संवेदक को निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। जमीन से विवाद समाप्त होते ही संवेदक के द्वारा स्टेडियम निर्माण कार्य शुरू किया गया। जिससे खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बंगला खाली करने से पहले राबड़ी देवी का बड़ा दांव, पहले दीजिए…

Bihar Rabri Devi: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पटना में अपना सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड खाली करना शुरू कर दिया है। उन्होंने भवन निर्माण विभाग से सभी सरकारी सामानों क#BiharPolitics,#RabriDevi,#PatnaNews

सरकारी ड्यूटी छोड़ क्लिनिक में थे’… बॉडीगार्ड के खुलासे के बाद PMCH के पूर्व प्रिंसिपल पर बड़ा खुलासा! सरकारी बॉडीगार्ड ने खोली पोल, स्वास्थ्य...

Bihar Health Department: पटना मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके सरकारी बॉडीगार्ड ने स्वास्थ्य विभाग के सामने कई राज उगले हैं और वीडियो सबूत भी#BiharHealth,#PMCHNews,#NPSingh

बिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! 16 साल बाद पटना से सीधे जेद्दा-मदीना की उड़ान

Bihar Haj 2027: बिहार के हज यात्रियों के लिए खुशखबरी! 16 साल बाद पटना एयरपोर्ट से सीधे जेद्दा या मदीना के लिए उड़ानें शुरू होंगी. रांची को इस बार बाहर कर दिया गया है. आवेदन की#BiharHaj,#PatnaAirport,#Haj2027

NH-27 पर धधका ट्रक! चौथी बार आग लगने से दहला दरभंगा, लाखों का तेल खाक

Darbhanga News: दरभंगा-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय उच्च पथ 27 पर कंसी के पास सरसों तेल से लदे एक ट्रक में भीषण आग लग गई। यह इस मार्ग पर कुछ ही दिनों में आग लगने की चौथी घटना है, जिसने#DarbhangaNews,#BiharTruckFire,#NH27Accident