spot_img

Madhubani News | Matriculation Exam | मधुबनी में मैट्रिक परीक्षा…ये है प्रशासन की खास तैयारी…इस पैटर्न में होंगे Exam, ये आया Advisory

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

मुख्य बातें: कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण मैट्रिक परीक्षा संचालन और विधि व्यवस्था संधारण को लेकर डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों को किया संबोधित

- Advertisement -

शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा संचालन को लेकर जिला प्रशासन दृढ़ संकल्पित, परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार के साथ-साथ परीक्षा केंद्र के अंदर भी होगी कड़ी निगरानी जिले के तेजतर्रार अधिकारियों को स्टैटिक,गश्ती, जोनल, सुपर जोनल एवं उड़नदस्ता दंडाधिकारी के रूप में की गई प्रतिनियुक्ति

- Advertisement -

रीक्षा केंद्र के आस-पास की फोटोस्टेट, चाय पान , किताब आदि की दुकान परीक्षा के दौरान पूर्ण रूप से रहेंगे बंद, परीक्षा के दिन सभी परीक्षा केंद्रों पर 500 गज की परिधि में धारा 144 के तहत लागू रहेगी निषेधाज्ञा परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर चप्पल पहनकर ही आएंगे, जूता-मोजा पहनकर आने पर प्रतिबंध किया गया है। विलंब से आने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश करने पर रोक रहेगी। परीक्षार्थी के पास मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक गजट पाया गया तो संबंधित वीक्षक पर भी तय की जाएगी जवाबदेही

- Advertisement -

Madhubani News | Matriculation Exam | डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने मंगलवार को कई निर्देश दिए

Madhubani News | Matriculation Exam | मधुबनी में मैट्रिक परीक्षा…ये है प्रशासन की खास तैयारी…इस पैटर्न में होंगे Exam। ये आया Advisory। इसको लेकर मधुबनी में शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त मैट्रिक परीक्षा 2024 के आयोजन के साथ, इस अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण करने को लेकर डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने मंगलवार को कई निर्देश दिए।

Madhubani News | Matriculation Exam | सभी पदाधिकारियों को किया गया बैठक में अलर्ट

प्रतिनियुक्त सभी स्टैटिक, जोनल,सुपर जोनल दंडाधिकारी, गश्ती दंडाधिकारी एवं अनुमंडल अंतर्गत प्रतिनियुक्त अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए डीएम श्री वर्मा ने कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।

Madhubani News | Matriculation Exam | मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 15 फरवरी से 23 फरवरी तक

जानकारी के अनुसार, मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 15 फरवरी से 23 फरवरी तक आयोजित होगी। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। जिसमें प्रथम पाली 9.30 पूर्वाह्न से 12.45 अपराह्न तक एवं द्वितीय पाली 2बजे अपराह्न से 5.15 बजे अपराह्न तक। इसके लिए जिले में कुल 62 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

Madhubani News | Matriculation Exam | कदाचार मुक्त परीक्षा आयोजन के लिए मधुबनी जिला प्रशासन संकल्पित

जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि कदाचारमुक्त परीक्षा के आयोजन के लिए जिला प्रशासन कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि जिले के तेजतर्रार अधिकारियों को स्टैटिक,गश्ती,जोनल,सुपर जोनल एवं उड़नदस्ता दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र के आस-पास की फोटोस्टेट, चाय पान ,किताब आदि की दुकान परीक्षा के दौरान पूर्ण रूप से बंद रहेंगे।

Madhubani News | Matriculation Exam | कदाचार मुक्त परीक्षा आयोजन के लिए मधुबनी जिला प्रशासन संकल्पित

उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार के साथ-साथ परीक्षा केंद्र के अंदर भी कड़ी निगरानी होनी चाहिये। उन्होंने कहा किसी भी परीक्षार्थी के पास मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक गजट पाया जाता है तो संबंधित वीक्षक पर भी जवाबदेही तय की जाएगी।

Madhubani News | Matriculation Exam | तय कर लें अपनी भूमिका

ऐसे में परीक्षा के दौरान दी गई भूमिका को देखते हुए सभी लोग तत्परता एवं गंभीरता से काम लें। सभी प्रतिनियुक्त अधिकारी ससमय अपने निर्धारित स्थान पर पहुंचकर जिला नियंत्रण कक्ष को सुचित करेंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा के सफल आयोजन के लिए दिए गए निर्देशों के अनुसार कार्य संपादित करना और समय का पूर्ण अनुपालन करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Madhubani News | Matriculation Exam | सभी वीक्षकों की प्रतिनियुक्ति कंप्यूटरीकृत तरीके से रेंडमाइजेशन पद्धति से

उन्होंने कहा कि सभी वीक्षकों की प्रतिनियुक्ति कंप्यूटरीकृत तरीके से रेंडमाइजेशन पद्धति से की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कर्तव्य में शिथिलता बर्दास्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी परीक्षार्थियों को समय से परीक्षाकेंद्र पर प्रवेश देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विलंब से आने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश करने पर रोक रहेगी।

Madhubani News | Matriculation Exam | सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा भवन में प्रवेश से पूर्व करानी होगी बॉडी फ्रिस्किंग

उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा भवन में प्रवेश से पूर्व बॉडी फ्रिस्किंग की जाएगी ताकि परीक्षा को कदाचारमुक्त आयोजित किया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है और परीक्षा भवन के सामने और पीछे के परिसर का विडियो रिकॉर्डिंग भी करवाया जाएगा।

Madhubani News | Matriculation Exam | ये रहेगा पूर्ण प्रतिबंधित

उन्होंने स्पष्ट किया कि मोबाइल सहित कदाचार में किसी भी प्रकार से सहयोग करने वाले सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर पूर्ण प्रतिबंध लागू रहेगा। परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर चप्पल पहनकर ही आएंगे,जूता-मोजा पहनकर आने पर प्रतिबंध किया गया है। इस मौके अपर समाहर्ता शैलेश कुमार,अपर समाहर्ता आपदा संतोष कुमार, एसडीएम सदर अश्विनी कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी जयनगर वीरेंद्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, फुलपरास अभिषेक कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, बेनीपट्टी मनीषा कुमारी अनुमंडल पदाधिकारी, झंझारपुर कुमार गौरव कुमार, वरीय उप समाहर्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बंगला खाली करने से पहले राबड़ी देवी का बड़ा दांव, पहले दीजिए…

Bihar Rabri Devi: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पटना में अपना सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड खाली करना शुरू कर दिया है। उन्होंने भवन निर्माण विभाग से सभी सरकारी सामानों क#BiharPolitics,#RabriDevi,#PatnaNews

सरकारी ड्यूटी छोड़ क्लिनिक में थे’… बॉडीगार्ड के खुलासे के बाद PMCH के पूर्व प्रिंसिपल पर बड़ा खुलासा! सरकारी बॉडीगार्ड ने खोली पोल, स्वास्थ्य...

Bihar Health Department: पटना मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके सरकारी बॉडीगार्ड ने स्वास्थ्य विभाग के सामने कई राज उगले हैं और वीडियो सबूत भी#BiharHealth,#PMCHNews,#NPSingh

बिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! 16 साल बाद पटना से सीधे जेद्दा-मदीना की उड़ान

Bihar Haj 2027: बिहार के हज यात्रियों के लिए खुशखबरी! 16 साल बाद पटना एयरपोर्ट से सीधे जेद्दा या मदीना के लिए उड़ानें शुरू होंगी. रांची को इस बार बाहर कर दिया गया है. आवेदन की#BiharHaj,#PatnaAirport,#Haj2027

NH-27 पर धधका ट्रक! चौथी बार आग लगने से दहला दरभंगा, लाखों का तेल खाक

Darbhanga News: दरभंगा-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय उच्च पथ 27 पर कंसी के पास सरसों तेल से लदे एक ट्रक में भीषण आग लग गई। यह इस मार्ग पर कुछ ही दिनों में आग लगने की चौथी घटना है, जिसने#DarbhangaNews,#BiharTruckFire,#NH27Accident