spot_img

130 किमी की रफ्तार, वंदे भारत एक्सप्रेस का दूसरा ट्रायल सफल, 4 घंटे में पहुंचा दिल्ली से कानपुर

spot_img
- Advertisement -
130 किमी की रफ्तार, वंदे भारत एक्सप्रेस का दूसरा ट्रायल सफल, 4 घंटे में पहुंचा दिल्ली से कानपुरनई दिल्ली, देशज टाइम्स। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस वंदे भारत’ एक्सप्रेस ट्रेन का दूसरा ट्रायल गुरुवार को सफल रहा। दिल्ली से कानपुर के बीच का सफर गाड़ी ने 130 किमी. की रफ्तार से चार घंटे में तय किया। इस बार पूर्व की अपेक्षा गाड़ी में यात्रियों के लिए अधिक सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी।
पहले ट्रायल के बाद बीते दिनों ‘वन्दे भारत’ एक्सप्रेस ट्रेन में खराब खाने को लेकर हंगामा हुआ था जिसको रेलवे मंत्रालय ने गंभीरता से लिया। गाड़ी के हर कोच में डीप फ्रीजर और माइक्रोवेव ओवन लगवा दिये गये हैं ताकि यात्रियों को गर्म खाना और ठंडा पानी मिल सके। इसके साथ ही हर सीट पर माइक लगाया गया है जिस पर बोलने से कोच अटेन्डेन्ट, टिकट कलेक्टर, गार्ड और ड्राइवर सभी को सूचना पहुंचेगी। 130 किमी की रफ्तार, वंदे भारत एक्सप्रेस का दूसरा ट्रायल सफल, 4 घंटे में पहुंचा दिल्ली से कानपुर
‘वन्दे भारत’ एक्सप्रेस के सभी कोच में मेडिकल फर्स्ट एड की सुविधा के साथ ही टीवी स्क्रीन, वाई-फाई का भी आनन्द गाड़ी में सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगा। देश की सबसे हाईस्पीड ट्रेन गुरुवार को नई दिल्ली स्टेशन से सुबह छह बजे रवाना हुई। गाड़ी निर्धारित समय चार घंटे का सफर तय कर अलीगढ़ होते हुए कानपुर के सेन्ट्रल स्टेशन पर 10.02 बजे पहुंची। नई दिल्ली स्टेशन से गाड़ी छह बजे चलकर कानपुर पहुंचने के निर्धारित समय 10ः20 बजे से 18 मिनट पूर्व सेन्ट्रल स्टेशन पहुंची जिसको लेकर रेलवे अफसरों में खुशी है। यहां सेन्ट्रल स्टेशन से गाड़ी को 12 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना किया गया जहां शाम 4.30 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचने का समय निर्धारित है। कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन पहुंचने पर वंदे भारत’ के साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। स्टेशन पर जैसे ही गाड़ी रुकी, वैसे ही वहां आए कई यात्री गाड़ी के सामने खड़े हो गए और मोबाइल से गाड़ी के साथ सेल्फी लेने लगे। हालांकि इसको लेकर वहां अव्यवस्था की स्थिति बनती देख रेल अफसरों ने उन्हें मना किया, लेकिन गाड़ी को लेकर उनके क्रेज को देखते हुए उन्हें सेल्फी लेने की इजाजत दे दी गई। 130 किमी की रफ्तार, वंदे भारत एक्सप्रेस का दूसरा ट्रायल सफल, 4 घंटे में पहुंचा दिल्ली से कानपुर

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna NEET Re-Exam News: 21 June को बंद रहेंगे जिले के सभी कोचिंग सेंटर, छात्रों को मिलेगा मुफ्त बस सुविधा! जानिए?

पटना में नीट यूजी पुनर्परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। 21 जून को होने वाली परीक्षा के दिन सभी कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे और#PatnaNEETReExam,#BiharEducation,#NEETUG

Jamui Accident News: कोचिंग जा रही छात्रा को हाइवा ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत से जमुई में मचा हड़कंप!

जमुई के खैरा बाजार में नौवीं कक्षा की छात्रा मुस्कान कुमारी की तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की, जि#JamuiNews,#RoadSafety,#StudentDeath

Bihar Land News: बिहार में जमीन मापी हुई महंगी! गांव से लेकर शहर तक जानिए नई रेट लिस्ट

बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जमीन मापी शुल्क में भारी वृद्धि की है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में प्रति खेसरा 1000 और शहरी में 2000 रुपये देने होंगे, जिससे आ#BiharLandNews,#LandMeasurement,#RevenueDepartment

Bihar में ठगवा इंजीनियर का कारनामा, साले और पत्नी के साथ मिलकर 400 लोगों को बनाया अपना Cyber शिकार, तरीका जानकर उड़ जाएंगे होश!

Patna Cyber Crime News: पटना में साइबर पुलिस ने एक बड़े ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह का संचालन एक बीटेक इंजीनियर अपनी पत्नी और साले के साथ मिलकर कर र#PatnaCyberCrime,#BiharPolice,#CyberFraud