spot_img

पत्नी, तीन बेटियों की हत्याकर खुद लगाई फांसी,पत्नी एम्स में थी नर्स, चरित्र पर शक, नशे ने ली 5 जानें

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -
नेवी से सेवानिवृत फेरु सिंह अपने परिवार के साथ मसूरी थानाक्षेत्र के शताब्दी नगर इलाके में रहते हैं। उनका शादीशुदा बेटा प्रदीप(37) भी इस मकान में रहता था। प्रदीप की पत्नी संगीता(35) ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स )में नर्स थी। प्रदीप नशे का आदी था। इसको लेकर अक्सर उसका पत्नी से विवाद होता रहता था।कमरे में एक कॉपी मिली है, जिस पर प्रदीप ने मरने से पहले सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें पत्नी के चरित्र पर शक की बात कही है। उन्होंने बताया कि प्रारम्भिक जांच में यह भी पता चला है की प्रदीप नशे का आदी था। कुछ काम नहीं करता था। इसको लेकर अक्सर पति-पत्नी में क्लेश रहता था। जांच में यह भी पता चला है कि प्रदीप ने पहले पत्नी एवं बच्चों को जहर दिया जब वे सभी बेहोश हो गए, तो उसने पत्नी की हथोड़े से हत्या कर दी और उसके बाद तीनों बच्चियों को भी मार डाला। इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की और भी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।पत्नी, तीन बेटियों की हत्याकर खुद लगाई फांसी,पत्नी एम्स में थी नर्स, चरित्र पर शक, नशे ने ली 5 जानें 
गाजियाबाद। मसूरी थानाक्षेत्र के शताब्दी नगर इलाके में शुक्रवार तड़के एक शख्स ने पत्नी एवं तीन बेटियों की हत्या कर दी। बाद में उसने खुद भी फांसी लगा ली। मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने पत्नी के चरित्र पर शक होने की बात लिखी गई है। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया,शुक्रवार तड़के करीब पांच बजे प्रदीप के कमरे से एक बच्ची के रोने की आवाज आई। प्रदीप की बहन रीना वहां पहुंची तो अंदर से दरवाजा बंद था। उसने दरवाजा खोलने की कोशिश की लेकिन दरवाजा नहीं खुला, तो उसने परिवार के अन्य सदस्यों को जगाया और दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का दृश्य बेहद खौफनाक था। इस दौरान प्रदीप, उसकी पत्नी संगीता, बेटी मनस्वी (8), यशस्वी (5) व ओजस्वी (3) मृत अवस्था में पड़ी थीं। सभी के मुंह पर टेप लगी थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर जांच शुरू कर दी है।

पत्नी, तीन बेटियों की हत्याकर खुद लगाई फांसी,पत्नी एम्स में थी नर्स, चरित्र पर शक, नशे ने ली 5 जानें
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna NEET Re-Exam News: 21 June को बंद रहेंगे जिले के सभी कोचिंग सेंटर, छात्रों को मिलेगा मुफ्त बस सुविधा! जानिए?

पटना में नीट यूजी पुनर्परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। 21 जून को होने वाली परीक्षा के दिन सभी कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे और#PatnaNEETReExam,#BiharEducation,#NEETUG

Jamui Accident News: कोचिंग जा रही छात्रा को हाइवा ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत से जमुई में मचा हड़कंप!

जमुई के खैरा बाजार में नौवीं कक्षा की छात्रा मुस्कान कुमारी की तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की, जि#JamuiNews,#RoadSafety,#StudentDeath

Bihar Land News: बिहार में जमीन मापी हुई महंगी! गांव से लेकर शहर तक जानिए नई रेट लिस्ट

बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जमीन मापी शुल्क में भारी वृद्धि की है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में प्रति खेसरा 1000 और शहरी में 2000 रुपये देने होंगे, जिससे आ#BiharLandNews,#LandMeasurement,#RevenueDepartment

Bihar में ठगवा इंजीनियर का कारनामा, साले और पत्नी के साथ मिलकर 400 लोगों को बनाया अपना Cyber शिकार, तरीका जानकर उड़ जाएंगे होश!

Patna Cyber Crime News: पटना में साइबर पुलिस ने एक बड़े ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह का संचालन एक बीटेक इंजीनियर अपनी पत्नी और साले के साथ मिलकर कर र#PatnaCyberCrime,#BiharPolice,#CyberFraud