spot_img

Darbhanga News | Singhwara News | सिमरी का Nancy Tent House …हो गया खाक..Sound System, fan, Curtains, Colorful Clothes..बचा कहां कुछ…5 लाख की Property आग में जलकर राख

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News | Singhwara News | सिमरी का Nancy Tent House तबाह हो गया है। आग से पूरा टेंट हाउस ही खाक हो गया। Sound System, fan, Curtains, Colorful Clothes कुछ भी नहीं बचा। जहां…5 लाख की Property आग में जलकर राख हो गई हे। टेंट घर में आग लगने से अब विवाह के इस मौसम में बुकिंग सामान देने में भी कठिनाई झेल रहा पीड़ित टेंट संचालक संजय जहां…

- Advertisement -

Darbhanga News | Singhwara News | टेंट हाउस संचालक संजय यादव का घर जल कर राख

सिंहवाड़ा के सिमरी हाईस्कूल खेल मैदान के समीप टेंट हाउस संचालक संजय यादव का घर जल कर राख हो गया। घटना बिजली के शाॅट सर्किट से बताया जा रहा है। अग्निकांड में घर के अंदर रखा नैंसी टेंट हाउस की सामग्री साउंड सिस्टम, पंखा, बिजली की तार,प्लेटिना बाइक कपड़ा,अनाज फर्नीचर सहित सभी सामान जल कर राख हो गया है।

- Advertisement -

Darbhanga News | Singhwara News | सिमरी थाना के सहायक दारोगा अनिल तिवारी बाल्टी लेकर दौड़े मगर…

पीड़ित परिवार ने बताया कि करीब पांच लाख से अधिक की आर्थिक क्षति हुई है। मंगलवार की दोपहर आग की तेज आग की लपटे निकलते देख स्थानीय लोग अपने अपने घर से बाल्टी में पानी लेकर आग बुझाने के लिए दौड़ पडे़। सिमरी थाना के सहायक दारोगा अनिल तिवारी मौके पर पहुंचकर चांपाकल से बाल्टी के सहारे आग बुझाने में लगे रहे। परंतु, पछुआ हवा की तेज रफ्तार के सामने सभी बेबस हो गए।

- Advertisement -

Darbhanga News | Singhwara News | बगल का घर भी आंशिक आया आग की लपेटे में

अग्निशमन वाहन के विलंब से पहुंचने के बावजूद ग्रामीण ने हिम्मत नही हारी। महिला-पुरुष, युवक बच्चे सभी ने मिलकर आग पर काबू पाकर आस पास के घर को बचाने में सफल रहे। संजय यादव की आशियाना तब तक नष्ट हो चुका था। आग की तेज लपट से संजय यादव के अतिरिक्त राजकुमार यादव के घर को भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त किया है।

Darbhanga News | Singhwara News | कारोबार को लगा बड़ा झटका, कैसे ऑर्डर की होगी भरपाई

अगल-बगल के घर मे लगे मोटर के पानी से आग पर काबू पाया जा सका है। टेंट संचालक संजय ने बताया कि आग लगने के कारण इस माह में हो वाले शादी में टेंट का समान कई जगह बुकिंग था। अब समझ में नहीं आ रहा है कि निर्धारित तिथि को वह कब कैसे हो पाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर! पटना से सोनपुर का सफर सिर्फ 5 महीने में होगा आसान, गंगा पर बनेगा 7 KM लंबा रोपवे |अजगैवीनाथ से अगुवानी गंगा...

Bihar Ropeway: बिहार की राजधानी पटना से सोनपुर के बीच गंगा नदी पर 7 किलोमीटर लंबा रोपवे बनेगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अगले पांच महीने में काम शुरू होने का ऐलान किया है। #BiharRopeway,#PatnaSonpur,#SamratChoudhary

खुशखबरी! त्योहारों पर बिहार के लिए रेलवे का धांसू प्लान, तेलंगाना से मिलेंगीं स्पेशल ट्रेनें

Bihar Special Trains: त्योहारों के दौरान बिहार आने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। रेलवे ने तेलंगाना से दानापुर, पटना और सासाराम के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है, जिस #BiharSpecialTrains,#TelanganaBihar,#FestivalTrains

बिहार के पूर्व DGP विनय कुमार अब बनेंगे ‘सूचना के रखवाले’, जनता के लिए क्या बदलेगा? |राज्यपाल अता हसनैन ने दिलाई मुख्य सूचना आयुक्त...

Bihar Chief Information Commissioner: बिहार को नया मुख्य सूचना आयुक्त मिल गया है। पूर्व DGP विनय कुमार ने गुरुवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने उन्हें लोकभवन में शपथ दिलाई। #BiharNews,#VinayKumar,#RTIACT

Darbhanga Good News दरभंगा की बदलेगी सूरत, 487 करोड़ से लगेंगे CCTV और ट्रैफिक सिग्नल! जानिए – किन – किन नगर निकायों को मिलेगा...

Bihar CCTV Traffic Signal: बिहार के छपरा, दरभंगा, गया, मुंगेर, पूर्णिया, सहरसा नगर निगमों में अब सुरक्षा और यातायात प्रबंधन बेहतर होगा। सरकार ने 487.05 करोड़ की परियोजना को मंजूरी दी है। #BiharNews,#CCTVBihar,#TrafficSignal