spot_img

सुशासन के दबंग डीपीओ का दिखा आतंक, वेतन मांगनें गए शिक्षक को पहली मंजिल से नीचे फेंका

spot_img
- Advertisement -

सुशासन के दबंग डीपीओ का दिखा आतंक, वेतन मांगनें गए शिक्षक को पहली मंजिल से नीचे फेंकाऔरंगाबाद, देशज टाइम्स। बिहार में सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ की दबंगई ने पूरे सरकारी सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए है। औरंगाबाद में बकाया वेतन मांगनें गए शिक्षक को डीपीओ ने कार्यालय की पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया। शिक्षक को छत से नीचें फेंकने वाले सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ मिथिलेश कुमार सिंह की दरिंदगी सुशासन सरकार के लिए भारी पड़ रहा है।

- Advertisement -

जख्मी शिक्षक फिलहाल जिंदगी और मौत के बीच सदर अस्पताल में जूझ रहे हैं। गंभीर रूप से घायल शिक्षक सुधीर सिंह भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे डीपीओ की करतूत को अब एक-एक कर मीडिया के सामने खोल रहे हैं जिससे सुशासन सरकार की लचर व्यवस्था बेपर्द हो रहा है। उन्होंने बताया, बकाया वेतन के भुगतान को लेकर बात करने गए तो डीपीओ बहस करने लगे। इस बीच डीपीओ ने कार्यालय कर्मियों के साथ मिलकर पहली मंजिल से मुझे नीचे फेंक दिया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मदनपुर के नीमा मीडिल स्कूल में कार्यरत शिक्षक सुधीर सिंह अपने बकाया वेतन की मांग करने डीपीओ कार्यालय गये थे। उन्होंने जब डीपीओ मिथिलेश सिंह से वेतन की मांग की तो वे गुस्से से आग बबूला हो गए। सुधीर को धक्का देकर अपने कार्यालय के पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया। इधर, शिक्षक संघ से जुड़े पदाधिकारियों का घटना के विरोध में स्वर मुखर हो रहा है। सभी तत्काल कार्रवाई, गिरफ्तारी, सस्पेंड की मांग कर रहे हैं। अल्टीमेटम यह, बड़ा आंदोलन करेंगे। वहीं, स्थानीय सांसद सुशील कुमार सिंह शिक्षक का हाल जानने सदर अस्पताल पहुंचकर मामले को शांत करने में जुटे हैं जिससे सरकार की बदनामी ज्यादा ना हो।सुशासन के दबंग डीपीओ का दिखा आतंक, वेतन मांगनें गए शिक्षक को पहली मंजिल से नीचे फेंका

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Delivery News: डॉक्टर थे नदारद, नर्स ने करा दी डिलीवरी, नवजात की मौत…जिम्मेदारी को लेकर खींचतान, मगर कोई लौटा पाएगा मां की सूनी...

Bhagalpur Delivery News: भागलपुर के नाथनगर रेफरल अस्पताल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां डॉक्टर के बदले नर्स द्वारा डिलीवरी कराए जाने के बाद एक नवजात#BhagalpurNews,#NewbornDeath,#HospitalNegligence

Samastipur Weather News: समस्तीपुर में मॉनसून से पहले मौसम का मिजाज! पूसा की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, तापमान में आई गिरावट

समस्तीपुर में मॉनसून से पहले मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने 13 जून 2026 की मौसम रिपोर्ट जारी की, जिसमें तापमान, आर्#SamastipurWeather,#BiharMonsoon,#WeatherUpdate

Patna EOU Raid: भू-माफिया संतोष डॉन पर EOU का शिकंजा: 25 ठिकानों पर छापेमारी, करोड़ों की अवैध संपत्ति का पर्दाफाश

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ने पटना और नालंदा में कुख्यात भू-माफिया संतोष डॉन के 25 ठिकानों पर बड़ी छापेमारी की है। इस कार्रवाई में 11 करोड़ से अधिक की अवै#PatnaEOURaid,#SantoshDon,#BiharCrime

फ्री होकर बात करूंगा मां… एक घंटे बाद ही IAF विमान क्रैश में शहीद हो गए Bihar के लाल फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम, नवंबर में...

असम विमान हादसे में बिहार के जहानाबाद जिले के फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार और भोजपुर के दानिश आलम सहित पांच जवान शहीद हो गए। नवंबर में शुभम की शादी होनी थी, जिस#JehanabadNews,#IndianAirForce,#MartyrNews