spot_img

Madhubani News | Khajauli News | फुटबॉल स्टेडियम में टाइल्स कटिंग कर रहे Muzaffarpur के मजदूर की करंट से मौत

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News | Khajauli News | फुटबॉल स्टेडियम में टाइल्स कटिंग करने के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। यहां Muzaffarpur के मजदूर की करंट से मौत हो गई है। वह टाइल्स कटिंग का काम कर रहा था जहां, करंट से मजदूर रंजीत कुमार की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है। जहां, ठेंगहा गांव में ट्रैकयुक्त फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान हादसा हुआ है।

- Advertisement -

Madhubani News | Khajauli News | मुजफ्फरपुर के ढोली सकरा का रहने वाला था रंजीत कुमार

जानकारी के अनुसार, खजौली प्रखंड के बेंता ककरघट्टी पंचायत के ठेंगहा गांव में निर्माणाधीन 200 मीटर ट्रैकयुक्त फुटबॉल स्टेडियम में टाइल्स कटिंग का काम कर रहे एक मजदूर की बिजली करंट से बुधवार को मौत हो गई। मृतक मजदूर की पहचान मुजफ्फरपुर जिला के ढोली सकरा थाना क्षेत्र के द्वारिकापुर निवासी मौजे राय के पुत्र रंजीत कुमार (26) के रूप में हुई है।

- Advertisement -

Madhubani News | Khajauli News | 200 मीटर ट्रैक युक्त फुटबॉल स्टेडियम का चल रहा है निर्माण

सूचना पाकर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने शव जो कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है। जानकारी अनुसार ठेंगहा गांव में त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन के माध्यम से 200 मीटर ट्रैक युक्त फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। टाइल्स कटिंग मशीन में आई तकनीकी खराबी के कारण उसमें अचानक बिजली करंट प्रवाहित होने लगी। इसी क्रम में टाइल्स कटिंग का कार्य कर रहे मजदूर रंजीत बिजली करंट का शिकार हो गया। उसे बेहोशी की हालत में साथी मजदूरों द्वारा तत्काल स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

Madhubani News | Khajauli News | प्रभारी थानाध्यक्ष राम कुमार ने बताया

पीएसआई जितेश कुमार मिश्रा व एसआई विनोद कुमार के नेतृत्व में पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष राम कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बंगला खाली करने से पहले राबड़ी देवी का बड़ा दांव, पहले दीजिए…

Bihar Rabri Devi: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पटना में अपना सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड खाली करना शुरू कर दिया है। उन्होंने भवन निर्माण विभाग से सभी सरकारी सामानों क#BiharPolitics,#RabriDevi,#PatnaNews

सरकारी ड्यूटी छोड़ क्लिनिक में थे’… बॉडीगार्ड के खुलासे के बाद PMCH के पूर्व प्रिंसिपल पर बड़ा खुलासा! सरकारी बॉडीगार्ड ने खोली पोल, स्वास्थ्य...

Bihar Health Department: पटना मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके सरकारी बॉडीगार्ड ने स्वास्थ्य विभाग के सामने कई राज उगले हैं और वीडियो सबूत भी#BiharHealth,#PMCHNews,#NPSingh

बिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! 16 साल बाद पटना से सीधे जेद्दा-मदीना की उड़ान

Bihar Haj 2027: बिहार के हज यात्रियों के लिए खुशखबरी! 16 साल बाद पटना एयरपोर्ट से सीधे जेद्दा या मदीना के लिए उड़ानें शुरू होंगी. रांची को इस बार बाहर कर दिया गया है. आवेदन की#BiharHaj,#PatnaAirport,#Haj2027

NH-27 पर धधका ट्रक! चौथी बार आग लगने से दहला दरभंगा, लाखों का तेल खाक

Darbhanga News: दरभंगा-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय उच्च पथ 27 पर कंसी के पास सरसों तेल से लदे एक ट्रक में भीषण आग लग गई। यह इस मार्ग पर कुछ ही दिनों में आग लगने की चौथी घटना है, जिसने#DarbhangaNews,#BiharTruckFire,#NH27Accident