spot_img

Bihar News| Gaya News | Railway Quarter में रेलकर्मी का मर्डर, लाश मिली नमक के बोरे में पैक, हौज में पड़ी लाश…शौक, शादी के किस्से हजार?

दो शादियों में उलझी रेलकर्मी संजय की हत्या में कई सवाल सामने है। आखिर, छुट्‌टी लेकर पटना क्यों गए? पटना से लौटते ही, सरकारी आवास में उनका कत्ल कई इशारे कर रहा है। आखिर, लाश को नमक से साक्ष्य मिटाने की कोशिश, अपराधियों ने क्यों की? शराब मामले में पहले भी जेल जा चुके रेलकर्मी संजय के शौक में कहीं, कुछ और तो शुमार नहीं था, जहां, परिवार साथ नहीं था...अकेले की जिंदगी में घुल गए सॉल्ट में लिपटी ब्लड...

spot_img
- Advertisement -

Bihar News| Gaya News | Railway Quarter में रेलकर्मी संजय का कत्ल। मर्डर के बाद अपराधियों ने लाश को नमक वाले बोरे में पैक किया। हौज में गाड़ा। वहीं छोड़ा। जहां, बड़ी खबर गया से है। यहां, अभियंत्रण विभाग के रेलकर्मी संजय कुमार सिन्हा की हत्या कर दी गई है। हत्यारों ने हत्या के बाद शव को छुपाने के लिए पानी वाले हौज में डाल दिया। शव के ऊपर नमक छिड़क डाला ताकि शव गलकर सड़ जाए। साक्ष्य छुप जाए। लेकिन, हत्यारों की मंशा कामयाब नहीं हुई। तत्काल सिविल लाइंस थाना, रेल थाना और आरपीएफ़ की टीम मौके पर पहुंची। शव को बरामद कर तहकीकात तेज है।

- Advertisement -

Bihar News| Gaya News| रेलवे कॉलोनी के कर्मचारी आवास संख्या 416 में आखिर क्या हुआ…

जानकारी के अनुसार, गया शहर के इंस्पेक्टर रेलवे कॉलोनी के कर्मचारी आवास संख्या 416 में अभियांत्रण विभाग के रेलकर्मी संजय कुमार सिन्हा रहते थे। संजय कुमार सिन्हा ट्रैकमैन पद पर कार्यरत थे, जो अपनी टीम के मेट भी थे। इनका शव रेल कर्मचारी आवास के हौज से ढके हुए अवस्था में पुलिस ने बरामद किया है। वह 25 अप्रैल को ड्यूटी करने के बाद छुट्टी लेकर पटना चले गए थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhepura Murder मधेपुरा में खूनी खेल! घर के पास टेंट मजदूर को मारी 2 गोलियां, ऑन द स्पॉट मौत

Bihar News| Gaya News| सरकारी आवास में हत्या, वजह, शक, गुंजाइश कई प्वाइंट में उलझन, पूछताछ, तहकीकात

पटना से लौटने के बाद उनकी हत्या सरकारी आवास में कर दी गई। लाश को आवास के ही पानी वाले हौज में बोरे में रखकर उस पर नमक छिड़क दिया गया। हत्या किस कारण से हुई। हत्या के पीछे किसका हाथ हो सकता है। इसका पता पुलिस लगा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Cabinet का बड़ा फैसला! सम्राट कैबिनेट का 30 एजेंडों को मंजूरी, जानिए आपको क्या मिलेगा?

Bihar News| Gaya News| घर के अंदर का सामान बिखरा हुआ था, दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस

जानकारी के अनुसार,रेलकर्मी संजय कुमार 26 अप्रैल से लापता थे। उनका मोबाइल बंद था। उनके बेटे को चिंता हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने संजय कुमार के आवास का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। घर के अंदर का सामान बिखरा हुआ था और आंगन में बने गड्ढे से बदबू आ रही थी। तलाशी के दौरान गड्ढे से संजय कुमार का शव बरामद हुआ। शव को कपड़े और नमक से ढंककर बोरे में पैक किया गया था।

यह भी पढ़ें:  बिहार के पूर्व DGP विनय कुमार अब बनेंगे 'सूचना के रखवाले', जनता के लिए क्या बदलेगा? |राज्यपाल अता हसनैन ने दिलाई मुख्य सूचना आयुक्त की शपथ

Bihar News| Gaya News| दो शादी,शराब के काफी शौकीन

रेलकर्मी संजय कुमार सिन्हा के बारे में लोगों ने बताया कि वे दो शादी कर रखे हैं। दोनों पत्नी से संतान भी हैं। संजय के बारे में लोगों का कहना था कि दोनों पत्नियों और उनके बच्चों की देखभाल किया करता था। स्थानीय लोगों के अलावा उनके साथ काम करने वाले कर्मचारियों की मानें तो संजय कुमार सिन्हा शराब के काफी शौकीन थे। एक बार शराब सेवन करने के मामले में हिरासत में जा चुके थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News आपके गांव में खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते ! 2 अक्टूबर को होगा बड़ा फैसला |सन्हौला में होंगे – 17 नए काम

Bhagalpur Gram Panchayat Yojana: भागलपुर के सन्हौला में 'विकसित ग्राम पंचायत योजना' के तहत मुखिया और पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया गया। 2 अक्टूबर को ग्रामसभा में ग्रामीणों की सीधी भागीद #BhagalpurNews,#GramPanchayat,#MNREGAWorks

Bhagalpur News भागलपुर में बड़ा खुलासा: बिजली विभाग पर लगे गंभीर आरोप, ‘चोरी के लिए खुद तार जोड़े, फिर मांगे पैसे!’

Bhagalpur Electricity Department: भागलपुर के कमालपुर में बिजली विभाग की कार्रवाई पर हंगामा हुआ। मिल संचालक के परिजनों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने खुद तार जोड़कर चोरी का मामला बनाया और पैसे मा #BhagalpurNews,#BijliVibhag,#BiharCrime

विक्रमशिला सेतु बंद होते ही मुंगेर से आ रही ‘फील गुड’! – बना उत्तर बिहार – और कोसी-सीमांचल का नया गेटवे, अब यहीं से...

Munger Traffic: भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर वाहनों का परिचालन ठप होने के बाद मुंगेर का श्रीकृष्ण सेतु उत्तर बिहार का नया गेटवे बन गया है। पहले दिन ट्रैफिक सुगम रहा, लेकिन भवि #MungerNews,#BiharTraffic,#ShrikrishnaSetu

बड़ी खबर! पटना से सोनपुर का सफर सिर्फ 5 महीने में होगा आसान, गंगा पर बनेगा 7 KM लंबा रोपवे |अजगैवीनाथ से अगुवानी गंगा...

Bihar Ropeway: बिहार की राजधानी पटना से सोनपुर के बीच गंगा नदी पर 7 किलोमीटर लंबा रोपवे बनेगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अगले पांच महीने में काम शुरू होने का ऐलान किया है। #BiharRopeway,#PatnaSonpur,#SamratChoudhary