spot_img

Darbhanga Crime Big News |दरोगा निकला दरिंदा! शादी का झांसा देकर 9 महीने तक करता रहा ये गंदा काम – दुष्कर्म |अब होगी गिरफ्तारी | पढ़िए – खबर का सिंहवाड़ा – केवटी कनेक्शन

Darbhanga News: केवटी थाना में तैनात प्रशिक्षु दरोगा नीतीश कुमार के खिलाफ महिला थाना में गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ है। युवती ने शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाने और फिर मुकर जाने का आरोप लगाया है।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: प्रभास रंजन दरभंगा। बिहार के दरभंगा में एक प्रशिक्षु दरोगा पर बेहद गंभीर आरोप लगे हैं। केवटी थाना में तैनात प्रशिक्षु दरोगा नीतीश कुमार के खिलाफ एक युवती ने महिला थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। युवती का आरोप है कि दरोगा ने शादी का झांसा देकर लगभग नौ महीने तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

सिंघवाड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने महिला थाना को दिए अपने आवेदन में बताया है कि जब प्रशिक्षु दरोगा नीतीश कुमार कमतौल थाना में पदस्थापित थे, तब मार्च 2026 में गश्ती के दौरान उनका परिचय हुआ था। परिचय के बाद दोनों लगातार संपर्क में रहे। युवती के अनुसार, दरोगा ने उससे प्यार का इजहार किया और शादी करने का भी आश्वासन दिया था। इसी भरोसे में आकर युवती दरोगा के कहने पर शारीरिक संबंध बनाती रही।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा और मधुबनी के किसानों की मौज! AI तकनीक से जुड़ेगी गन्ना खेती, 'गन्ना साथी' चैट बॉक्स | अब डिजिटल ID

शादी से इनकार और मेडिकल जांच

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि कमतौल थाना से स्थानांतरण होने के बाद दरोगा नीतीश कुमार ने उससे शादी करने से साफ इनकार कर दिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी दरोगा नीतीश कुमार की इसी महीने मंगनी होने वाली है। इसी बात का पता चलने पर युवती ने महिला थाना में आवेदन दिया और न्याय की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना की पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है। पीड़िता का डीएमसीएच में मेडिकल जांच भी कराया गया है।

महिला थाना की प्रभारी थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी ने बताया, ‘युवती के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है। युवती की सहमति पर डीएमसीएच में मेडिकल कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।’

- Advertisement -

जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

इस पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद आरोपी प्रशिक्षु दरोगा नीतीश कुमार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही आरोपी दरोगा को गिरफ्तार भी किया जा सकता है। इस घटना ने एक बार फिर पुलिसकर्मियों के आचरण और आम जनता के साथ उनके व्यवहार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics | CM Samrat के सामने मंत्री निशांत कुमार को धक्के मारकर हटाया! वीडियो वायरल होते ही बिहार की सियासत में बवाल

Bihar Politics: बिहार के राघोपुर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में बड़ा सियासी बवाल हो गया। सुरक्षाकर्मियों ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को धक्का देकर किनारे हट#BiharPolitics,#NishantKumar,#SamratChoudhary

बिहार में शराब माफियाओं की अब खैर नहीं! QR कोड से सीधे HQ को दें सूचना, पहचान भी गुप्त

Bihar Liquor Ban: मुजफ्फरपुर में बिहार शराबबंदी को मजबूत करने के लिए एक नई डिजिटल पहल शुरू हुई है। अब आम नागरिक QR कोड स्कैन कर सीधे उत्पाद विभाग के मुख्यालय को शराब तस्करी की गो#BiharLiquorBan,#MuzaffarpurNews,#ExciseDepartment

गया में पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: ड्रोन से पकड़ी अफीम की खेती, 4 गिरफ्तार; शराब तस्कर भी दबोचा

Gaya Police Action: गया के इमामगंज में पुलिस ने अवैध अफीम की खेती और शराब तस्करी पर कड़ा प्रहार किया है। ड्रोन से खेतों की निगरानी कर 4 आरोपित गिरफ्तार हुए, वहीं 423 लीटर शराब भी ज#GayaPoliceAction,#BiharCrime,#OpiumCultivation

Darbhanga News|दरभंगा में शिक्षक का हुआ ट्रांसफर, खबर सुनते ही फूट-फूटकर रोने लगे बच्चे! | पढ़िए – श्यामपुर – पाग, चादर, माला और भावुक...

Darbhanga Teacher Transfer: दरभंगा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय श्यामपुर से विज्ञान शिक्षक सतीश कुमार का ट्रांसफर हुआ तो बच्चे बिलख-बिलख कर रोने लगे। महज 18 महीने में उन्होंने ऐसी छाप छोड़ी#DarbhangaNews,#TeacherTransfer,#GovernmentSchools