spot_img

बरौनी-बेगूसराय-मुंगेर पुल होकर 15 जुलाई से चलेगी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन

spot_img
- Advertisement -

भगवान भोले शंकर के पावन माह सावन में उत्तरी और पूर्वी बिहार से सुल्तानगंज तथा देवघर जाने वाले भक्तों के लिए रेल विभाग की ओर से बरौनी, बेगूसराय, मुंगेर पुल के रास्ते शार्ट रूट से गोरखपुर से देवघर तक स्पेशल ट्रेन चलायी जा रही है।

बेगूसराय, देशज टाइम्स 05009/05010 गोरखपुर-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल 15 जुलाई से 15 अगस्त तक चलेगी। गोरखपुर से रात आठ बजे यह ट्रेन खुलेगी और देवरिया, सीवान, छपरा, हाजीपुर, देसरी, विद्यापति धाम होते हुए रात 2:53 बजे बछवाड़ा, अहले सुबह 3:55 बजे बरौनी, 4:45 बजे बेगूसराय, 5:10 बजे साहेबपुर कमाल एवं 5:45 बजे मुंगेर होते हुए 6:58 बजे सुल्तानगंज पहुंचेगी। यहां से भागलपुर, बाराहाट, बांका के रास्ते दोपहर 2:30 बजे देवघर पहुंच जाएगी।
वापसी में दोपहर 4:40 बजे देवघर से चलकर पुनः उसी रास्ते से रात 8:55 बजे सुल्तानगंज, 11:08 बजे साहेबपुर कमाल, 11:50 बजे बेगूसराय, 12:30 बजे बरौनी तथा 1:05 बजे बछवाड़ा होते हुए अगले दिन 11:20 में गोरखपुर पहुंचेगी। ट्रेन में सिर्फ सामान्य दर्जे की बोगी लगायी गयी है, जिससे कम समय के साथ-साथ कम पैसे में लोग सुल्तानगंज और देवघर पहुंच सकेंगे।बरौनी-बेगूसराय-मुंगेर पुल होकर 15 जुलाई से चलेगी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Kaimur BJP News: मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल! मंगल पांडेय ने गिनाईं उपलब्धियां, विपक्ष को घेरा

कैमूर पहुंचे पूर्व मंत्री मंगल पांडेय ने मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कांग्रेस पर नकारात्मक राजनीति का आरोप लगाया और बंगाल में भ्रष्टाचार#KaimurNews,#BiharPolitics,#MangalPandey

Darbhanga News: दरभंगा में वकीलों ने मनाई बाबाराव सावरकर की जयंती, जानें क्यों भावुक हुए सभी!

दरभंगा में वकीलों ने महान क्रांतिकारी गणेश दामोदर सावरकर उर्फ बाबाराव सावरकर की जयंती मनाई। इस अवसर पर उनके राष्ट्रभक्ति और स्वाधीनता आंदोलन में दिए गए अमूल्य य#DarbhangaNews,#BabaraoSavarkar,#FreedomFighter

Patna Bridge News: पटना को मिलेगी रफ्तार: कच्ची दरगाह-बिदुपुर गंगा पुल का काम लगभग पूरा, जानिए कब से खुल रहा?

पटना के कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन गंगा पुल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। मुख्य सचिव ने परियोजना की समीक्षा कर जुलाई 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया है#PatnaBridge,#BiharInfrastructure,#GangaBridge

Lakhisarai Bridge News: लखीसराय: ओवरब्रिज में दरारें देख मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा फैसला, लोगों में हड़कंप, जानिए क्या होगा अब!

लखीसराय बाईपास रेल ओवरब्रिज में दरारों की खबर से चिंता बढ़ी। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और जन सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमि#LakhisaraiNews,#BiharBridge,#VijayKumarSinha