spot_img

Madhubani News| Khajauli News| खजौली में आग की तबाही, 5 लाख की संपत्ति खाक

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News| Khajauli News| खजौली में आग की बड़ी तबाही गुरुवार को दिखी है। जहां, दो मवेशी झुलस गए। इसमें एक की मौत हो गई। दूसरे की हालत नाजुक है। वहीं, 5 लाख की संपत्ति खाक हो गई है। अगलगी खजौली थाना क्षेत्र के मरुकिया गांव में लगी। लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद भी कुछ नहीं बचा।

- Advertisement -

Madhubani News| Khajauli News| करीब पांच लाख की संपत्ति जलकर राख

खजौली थाना क्षेत्र के मरुकिया गांव में बुधवार की रात एक मवेशी घर में लगी आग में 20 क्विंटल गेहूं सहित दो मवेशी बुरी तरह झुलस गए। अगलगी की इस घटना में करीब पांच लाख रुपये मूल्य की सम्पत्ति जलकर राख हो गई। वहीं अगलगी में झुलसे एक बैल की मौत हो गई जबकि भैंस की स्थिति गम्भीर बनी हुई है।

- Advertisement -

Madhubani News| Khajauli News| गृहस्वामी सुखदेव साहू का कहना था

गृहस्वामी सुखदेव साहू का कहना था कि हमलोग घर में सो रहे थे। इसी दौरान रात करीब एक बजे अचानक आंख खुली तो देखा कि घर में धुंआ भरा हुआ है। अगलगी की इस घटना को उन्होंने गांव के ही कुछ लोगों पर अंजाम देने का आरोप लगाया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी और मोतिहारी के अपराधियों से Noida Police की Encounter, सूरजपुर में मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली, चार गिरफ्तार

Madhubani News| Khajauli News| भूसा व सूखा पशु चारा रखे होने के कारण कुछ क्षण में ही आग फैल गयी

उन्होंने बताया कि मवेशी घर में भूसा व सूखा पशु चारा रखे होने के कारण कुछ क्षण में ही आग फैल गयी। इस दौरान घर में बंधे एक बैल और एक भैंस बुरी तरह झुलस गए।आसपास के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।

Madhubani News| Khajauli News| नुकसान की भरपाई मुश्किल, पहुंची पुलिस, तहकीकात

गृहस्वामी के अनुसार अगलगी की इस घटना में दो मवेशी, 20 क्विंटल गेहूं सहित पांच लाख की सम्पत्ति जलकर राख हो गयी। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस देर रात ही घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। हालांकि इस सिलसिले में अब तक कोई मामला स्थानीय थाने में दर्ज नहीं हुआ है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Bomb Threat:’इस्लामी शुक्रवार क्राइस्ट’ का आया E-mail…13 IED-RDX से बिहार विधानसभा और पटना कोर्ट को उड़ाने की धमकी

Bihar Bomb Threat: बिहार में एक सनसनीखेज घटना ने सुरक्षा एजेंसियों को सकते में...

Nitish Kumar Rajya Sabha: नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा की शपथ, बिहार से दिल्ली तक हलचल, बदलेंगे सियासी समीकरण?

Nitish Kumar Rajya Sabha: क्या नीतीश कुमार अब दिल्ली की सियासत में अपनी नई...