spot_img

हिंदू संगठनों का आतंक का अड्डा बने यूपी के मदरसों पर हमला, कहा बच्चे पढ़ रहे आतंक की भाषा

spot_img
- Advertisement -
मेरठ, देशज टाइम्स  बिजनौर जनपद के शेरकोट में संचालित मदरसे से अवैध हथियारों की सप्लाई के खुलासे के बाद हिंदू संगठनों ने ऐसे मदरसों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को शिवसैनिकों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए आतंक का पाठ पढ़ाने वाले ऐसे मदरसों पर ताले लगाए जाने की मांग की। शिवसेना के नेता जयपाल सिंह राठौर के नेतृत्व में शिवसैनिक कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने धार्मिक कट्टरवाद फैलाने वाले मदरसों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया।
शिव सैनिकों का कहना है, प्रदेश भर में मदरसों की आड़ में मासूमों को आतंक का पाठ पढ़ाया जा रहा है। शिक्षा के लिए बनाए गए मदरसों को आतंकी अड्डों में तब्दील कर दिया गया है। उन्होंने बिजनौर के मदरसे से हथियार सप्लाई का हवाला देते हुए प्रदेश सरकार से सभी मदरसों की खुफिया जांच कराए जाने की मांग की। इसी के साथ शिक्षा की आड़ में आतंक का पाठ पढ़ा रहे मदरसों को चिन्हित कर उन्हें बंद कराए जाने की मांग उठाई। इस मौके पर राजकुमार अग्रवाल, सुधीर चैहान, शीलेंद्र सिंह, देवेंद्र तोमर, मोहित त्यागी, नितिन त्यागी, राजीव कुमार, शिशिर कुमार, मितेंद्र बिंदल मौजूद थे।हिंदू संगठनों का आतंक का अड्डा बने यूपी के मदरसों पर हमला, कहा बच्चे पढ़ रहे आतंक की भाषा
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Delivery News: डॉक्टर थे नदारद, नर्स ने करा दी डिलीवरी, नवजात की मौत…जिम्मेदारी को लेकर खींचतान, मगर कोई लौटा पाएगा मां की सूनी...

Bhagalpur Delivery News: भागलपुर के नाथनगर रेफरल अस्पताल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां डॉक्टर के बदले नर्स द्वारा डिलीवरी कराए जाने के बाद एक नवजात#BhagalpurNews,#NewbornDeath,#HospitalNegligence

Samastipur Weather News: समस्तीपुर में मॉनसून से पहले मौसम का मिजाज! पूसा की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, तापमान में आई गिरावट

समस्तीपुर में मॉनसून से पहले मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने 13 जून 2026 की मौसम रिपोर्ट जारी की, जिसमें तापमान, आर्#SamastipurWeather,#BiharMonsoon,#WeatherUpdate

Patna EOU Raid: भू-माफिया संतोष डॉन पर EOU का शिकंजा: 25 ठिकानों पर छापेमारी, करोड़ों की अवैध संपत्ति का पर्दाफाश

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ने पटना और नालंदा में कुख्यात भू-माफिया संतोष डॉन के 25 ठिकानों पर बड़ी छापेमारी की है। इस कार्रवाई में 11 करोड़ से अधिक की अवै#PatnaEOURaid,#SantoshDon,#BiharCrime

फ्री होकर बात करूंगा मां… एक घंटे बाद ही IAF विमान क्रैश में शहीद हो गए Bihar के लाल फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम, नवंबर में...

असम विमान हादसे में बिहार के जहानाबाद जिले के फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार और भोजपुर के दानिश आलम सहित पांच जवान शहीद हो गए। नवंबर में शुभम की शादी होनी थी, जिस#JehanabadNews,#IndianAirForce,#MartyrNews