spot_img

राष्ट्रीय जांच एजेंसी से जुड़ा विधेयक संसद में पारित, यही संकल्प नहीं होगा इसका दुरुपयोग

spot_img
- Advertisement -

नई दिल्ली, देशज टाइम्स। राष्ट्रीय जांच एजेंसी को अधिक सशक्त बनाने से जुड़ा विधेयक संसद में पारित हो गया। विधेयक पर चर्चा के बाद बुधवार को राज्यसभा ने इसे ध्वनि मत से पारित किया। लोकसभा ने इसे सोमवार को ही पारित कर दिया था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (संशोधन) विधेयक,2019 पर चली चर्चा का जवाब देते हुए केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सदन काो आश्वसन दिया कि इसका दुरुपयोग नहीं होगा। उन्होंने राज्यसभा में सदस्यों से आग्रह किया कि वह सर्वसम्मत्ति से विधेयक को पारित कर आतंकियों को एक कड़ा संदेश दें कि भारत इस मामले में पूरी तरह से एकजुट है।

- Advertisement -

विधेयक में कांग्रेस के नेता टी. सुब्बारामी रेड्डी कुछ संशोधन प्रस्तावित किए जिन्हें खारिज कर दिया गया। इसके बाद विधेयक को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। लोकसभा में सोमवार को विधेयक को पारित करते समय मतविभाजन कराया गया था, जिसमें विधेयक के विरोध में सात वोट पड़े थे। इससे पूर्व, विधेयक को चर्चा के लिए पेश करते हुए गृह राज्यमंत्री जी. कृष्णा रेड्डी ने कहा कि आतंक के अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय स्वरूप को देखते हुए एनआईए विधेयक में संशोधन से जुड़ा विधेयक सरकार लाई है। इससे एनआईए अब दुनिया में कहीं भी आतंक से जुड़े मामलों में भारतीयों और भारतीय संपत्ति को होने वाले नुकसान के मामलों की जांच कर सकेगी। रेड्डी ने कहा कि इससे एनआईए को हथियारों, मादक पदार्थों और मानव की तस्करी के मामलों में जांच का अधिकार मिलेगा। इसके अलावा एनआईए अब साइबर अपराधों और उनके आतंक से जुड़े तार को भी जांच सकेगी।राष्ट्रीय जांच एजेंसी से जुड़ा विधेयक संसद में पारित, यही संकल्प नहीं होगा इसका दुरुपयोग

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Kaimur BJP News: मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल! मंगल पांडेय ने गिनाईं उपलब्धियां, विपक्ष को घेरा

कैमूर पहुंचे पूर्व मंत्री मंगल पांडेय ने मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कांग्रेस पर नकारात्मक राजनीति का आरोप लगाया और बंगाल में भ्रष्टाचार#KaimurNews,#BiharPolitics,#MangalPandey

Darbhanga News: दरभंगा में वकीलों ने मनाई बाबाराव सावरकर की जयंती, जानें क्यों भावुक हुए सभी!

दरभंगा में वकीलों ने महान क्रांतिकारी गणेश दामोदर सावरकर उर्फ बाबाराव सावरकर की जयंती मनाई। इस अवसर पर उनके राष्ट्रभक्ति और स्वाधीनता आंदोलन में दिए गए अमूल्य य#DarbhangaNews,#BabaraoSavarkar,#FreedomFighter

Patna Bridge News: पटना को मिलेगी रफ्तार: कच्ची दरगाह-बिदुपुर गंगा पुल का काम लगभग पूरा, जानिए कब से खुल रहा?

पटना के कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन गंगा पुल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। मुख्य सचिव ने परियोजना की समीक्षा कर जुलाई 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया है#PatnaBridge,#BiharInfrastructure,#GangaBridge

Lakhisarai Bridge News: लखीसराय: ओवरब्रिज में दरारें देख मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा फैसला, लोगों में हड़कंप, जानिए क्या होगा अब!

लखीसराय बाईपास रेल ओवरब्रिज में दरारों की खबर से चिंता बढ़ी। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और जन सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमि#LakhisaraiNews,#BiharBridge,#VijayKumarSinha