spot_img

सुशासन की सरकार में मॉब लिंचिंग, 3 मवेशी चोरों को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा

spot_img
- Advertisement -
छपरा, देशज टाइम्स। सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र स्थित नंदलाल टोला पिठौरी गांव में शुक्रवार सुबह कथित तीन मवेशी चोरों को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान एक कथित चोर की सांसे चल रही थी, जिसने सदर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। उधर परिजनों ने इसे मॉब लिंचिंग का मामला बताया है और सरकार से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मामले की जांच-पड़ताल जारी है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह चोर गांव में बंधे कुछ मवेशी को खोलकर ले जा रहे थे, तभी शौच के लिए जा रहे ग्रामीणों की उन पर नजर पड़ी। ग्रामीणों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान ग्रामीणों ने तीनों को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। तीनों कथित चोर बनियापुर थानाक्षेत्र के पैगंबरपुर गांव निवासी राजू नट, वीरेश नट व नौशाद कुरैशी बताए जाते हैं।
उधर, बनियापुर में तीन कथित चोरों की पीट-पीटकर हत्या के बाद प्रसाशन को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। मृतकों की शिनाख्त होते ही उनके परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। परिजन मृतकों को निर्दोष बता रहे हैं। पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने बताया कि बनियापुर के नंदलाल टोला में चोरी की घटना को अंजाम देने पहुंचे राजू, वीरेश और नौशाद की ग्रामीणों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक पड़ोस के ही गांव के रहने वाले थे। जिसकी सूचना मिलने के बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है।परिजनों ने इसे मॉब लिंचिंग का मामला बताया है और सरकार से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल सदर डीएसपी सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों को चिन्हित किया जा रहा है।सुशासन की सरकार में मॉब लिंचिंग, 3 मवेशी चोरों को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Kaimur BJP News: मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल! मंगल पांडेय ने गिनाईं उपलब्धियां, विपक्ष को घेरा

कैमूर पहुंचे पूर्व मंत्री मंगल पांडेय ने मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कांग्रेस पर नकारात्मक राजनीति का आरोप लगाया और बंगाल में भ्रष्टाचार#KaimurNews,#BiharPolitics,#MangalPandey

Darbhanga News: दरभंगा में वकीलों ने मनाई बाबाराव सावरकर की जयंती, जानें क्यों भावुक हुए सभी!

दरभंगा में वकीलों ने महान क्रांतिकारी गणेश दामोदर सावरकर उर्फ बाबाराव सावरकर की जयंती मनाई। इस अवसर पर उनके राष्ट्रभक्ति और स्वाधीनता आंदोलन में दिए गए अमूल्य य#DarbhangaNews,#BabaraoSavarkar,#FreedomFighter

Patna Bridge News: पटना को मिलेगी रफ्तार: कच्ची दरगाह-बिदुपुर गंगा पुल का काम लगभग पूरा, जानिए कब से खुल रहा?

पटना के कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन गंगा पुल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। मुख्य सचिव ने परियोजना की समीक्षा कर जुलाई 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया है#PatnaBridge,#BiharInfrastructure,#GangaBridge

Lakhisarai Bridge News: लखीसराय: ओवरब्रिज में दरारें देख मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा फैसला, लोगों में हड़कंप, जानिए क्या होगा अब!

लखीसराय बाईपास रेल ओवरब्रिज में दरारों की खबर से चिंता बढ़ी। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और जन सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमि#LakhisaraiNews,#BiharBridge,#VijayKumarSinha