जमुई, देशज टाइम्स। जिले के बरहट में बालू माफिया की दबंगई पूरी तरह से हावी है। शुुक्रवार को अवैध खनन के लिए इस्तेमाल ट्रैक्टर जब्त करने गई बरहट थाना पुलिसकर्मियों को बालू खनन के अवैध कारोबारी और उसके गुर्गों ने अचानक लाठी-डंडे और पत्थर से हमला कर घायल कर दिया। बरहट थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार ने बताया कि गुरुवार रात लगभग दो बजे नूमर-डाढ़ा घाट पर बालू के अवैध खनन की खुफिया जानकारी मिली थी। जिसके बाद एएसआई नौशाद रिज्बुन उर्फ पप्पू खान के नेतृत्व में छापेमारी के लिए पुलिस टीम भेजी गई।
पुलिस ने मौके पर से एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। तभी बालू माफिया और उसके समर्थकों ने पुलिस टीम पर लाठी-डंंडोंं और पत्थर से हमला कर दिया। हमले में बरहट थाना के एएसआई नौशाद रिजबुन के अलावा दो पुलिसकर्मी रवि कुमार यादव और राजू पासवान बुरी तरह घायल हो गए हैं। दोनों जवान बीएमपी-2 के जवान हैंं, जो बरहट थाना में पदस्थापित हैं। हमले में गश्ती दल की गाड़ी का शीशा भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने एक नामजद आरोपी शंकर यादव को गिरफ्तार कर लिया और ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया हैं। पुलिस ने दावा किया है कि बाकी बचे आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।








You must be logged in to post a comment.