spot_img

रफ्तार का कहर : अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने से बुआ-भतीजी की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम, NH 227 पर हुआ हादसा

spot_img
- Advertisement -

खुटौना | प्रखण्ड के ललमनियां थाना क्षेत्र अंतर्गत तौरियाही ईदगाह के एनएच 227 पर शनिवार की संध्या एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने से साइकिल सवार बूआ भतीजी की दर्दनाक मौत हो गई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

खबर मिलते ही पंहुची ललमनियां पुलिस की डायल 112 ने आनन-फानन में खुटौना सीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने तौरियाही निवासी राजेंद्र राम की 21 वर्षीया पुत्री रिभा कुमारी को मृत घोषित कर दिया जबकि उसकी भतीजी विनोद राम के 12 वर्षीया पुत्री सीता कुमारी की स्थिति को गंभीर देखते हुए मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया परन्तु मधुबनी जाने के क्रम में रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

- Advertisement -

 

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त साइकिल, ट्रक जिसका रजिस्टर्ड नम्बर जेएएच 16 एफ 1298 तथा उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतका के स्वजनों के अनुसार दोनों चचेरी बूआ भतीजी थी जो घोरमोहना सीएसपी से पैसा निकाल घर लौट रही थी कि तभी करियौत ईदगाह के समीप ललमनियां की तरफ से आ रही ट्रक के चपेट में आ गई।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक ने दोनों साइकिल सवार दोनों लड़कियों को ठोकर मारते हुए सड़क एनएच 227 से नीचे उतर 11 हजार केवीए के हाईटेंशन खंभे को तोड़ते हुए ईदगाह के दीवार और उससे लगी आम के पेड़ को तोड़ सड़क से 6 फूट नीचे खड़ी हो गई। स्थानीय पुलिस और सरपंच दिलशाद अहमद के कथक प्रयास के बाद जेसीबी की मदद से ट्रक को खिंच निकाला गया और थाने ले जाया गया।

 

इस दर्दनाक घटना से दोनों मृतका के स्वजनों में कोहराम मच गया। और गांवों में मातमी सन्नाटा पसर गया। स्वजनों ने रोते-बिलखते हुए कहा 21 वर्षीया रिभा बीए की छात्रा थी और उसका रिश्ता बाबूबरही प्रखंड में लग चुका था।

 

वहीं दूसरी तरफ 12 वर्षीया सीता कुमारी प्राथमिक विद्यालय तौरियाही में चौथी कक्षा की छात्रा थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है। वहीं खबर संकलन किए जाने तक थाने में आवेदन नहीं दिया गया था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ा खुलासा! चोरी की स्कॉर्पियो के फर्जीवाड़े में नवादा DTO का प्रधान लिपिक गिरफ्तार, हाईकोर्ट के आदेश पर EOU की कार्रवाई

Bihar DTO Arrest: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने नवादा DTO के प्रधान लिपिक कन्हैया लाल को गिरफ्तार किया है। उन पर चोरी की स्कॉर्पियो का फर्जी रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर करने का आ#BiharDTOArrest,#EOUAction,#NawadaNews

बांका में बेखौफ बालू माफिया का तांडव! पुलिस पर पत्थर-डंडों से हमला, पुलिस वाहन और JCB को बनाया निशाना

Bihar Sand Mafia: बांका में अवैध बालू खनन रोकने गई पुलिस और खनन टीम पर बालू माफिया ने हमला कर दिया। इस हमले में पुलिस वाहन और जेसीबी क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने 28 नामजद तस्करों#BiharSandMafia,#BankaNews,#IllegalMining

बिहार पुलिस में ऐतिहासिक फैसला! 6800 ASI को मिला प्रमोशन – अब बने दारोगा SI, थानों में तुरंत खत्म होंगे पेंडिंग केस | कार्यकारी...

Bihar Police Promotion: बिहार पुलिस मुख्यालय ने 6800 सहायक अवर निरीक्षकों (एएसआई) को दारोगा के पद पर कार्यकारी प्रभार के तहत प्रोन्नति दी। इससे लंबित मामलों की जांच में तेजी आएगी और पु#BiharPolicePromotion,#DarogaPromotion,#BiharNews

Araria Accident अररिया में मातम: बाइक से काम पर जा रहे थे तीन युवक, ट्रक ने रौंदा, एक की मौत, दो की हालत नाजुक

Araria Accident: अररिया में एनएच 27 पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 25 वर्षीय युवक मो. अशरफ आलम की जान ले ली। इस हादसे में दो अन्य युवक घायल हुए हैं, मृतक के#ArariaAccident,#BiharRoadSafety,#NH27