spot_img

Election Results 2024 LIVE: TamilNadu में 39 लोकसभा सीटों में 37 पर INDIA आगे, BJP के के. अन्नामलाई 3 हजार वोट से पीछे

spot_img
- Advertisement -

सात चरणों में हुए लोकसभा चुनाव की तस्वीर कुछ घंटों में साफ हो जाएगी। अब तक के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी सबसे ज्यादा 240 सीटों से अधिक पर आगे चल रही है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

वहीं, दक्षिण भारत के तमिलनाडु में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई अपनी सीट कोयंबटूर से तीन हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। चुनाव आयोग की बेवसाइट पर दर्शाए गए रुझानों के मुताबिक राज्य की 39 लोकसभा सीटों में से डीएमके 21 सीटों पर आगे चल रही है।

- Advertisement -

 

कांग्रेस आठ सीटों पर आगे चल रही है। वीसीके दो सीटों पर, सीपीआई दो सीटों पर, सीपीआई(एम) दो सीटों पर और पीएमके एक सीट पर आगे चल रही है।

 

कांग्रेस के कार्ति पी. चिदंबरम का मुकाबला अन्नाद्रमुक के जेवियरदास ए से है। चुनाव आयोग के नवीनतम अपडेट के अनुसार, तमिलनाडु चुनाव नतीजों में कार्ति चिदंबरम 10,900 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

 

नीलगिरी की चुनावी लड़ाई में, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के राजा ए का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के डॉ. मुरुगन एल से है। ए राजा 38,675 वोटों से आगे चल रहे हैं। कृष्णागिरि में, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के गोपीनाथ के का मुकाबला अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के जयप्रकाश वी से है। कांग्रेस के गोपीनाथ 8160 वोटों से आगे चल रहे हैं।

 

कोयंबटूर की चुनावी लड़ाई में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के गणपति राजकुमार पी फिलहाल आगे चल रहे हैं। उनके प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के के अन्नामलाई लगभग 3,335 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

 

सत्तारूढ़ द्रमुक ने तमिलनाडु के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में तेजी से शुरुआती बढ़त हासिल की। थूथुकुडी में कनिमोझी, श्रीपेरंबदूर में टीआर बालू और मध्य चेन्नई में दयानिधि मारन जैसे स्टार उम्मीदवार मामूली अंतर से आगे चल रहे हैं।

 

उल्लेखनीय है कि इस लोकसभा चुनाव में इस राज्य में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला। डीएमके और कांग्रेस पार्टी ने इंडिया गठबंधन से , एनडीए में भाजपा ने कई क्षेत्रीय दलों के साथ और एआईएडीएमके ने अलग चुनाव लड़ा था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News दरभंगा डूबा शोक में : न्याय अतिथि संघ के संस्थापक फूलोजी नहीं रहे, क्या थी उनकी पहचान?

Darbhanga News: दरभंगा जिला न्याय अतिथि संघ के संस्थापक सदस्य डॉ. चौधरी निर्भय नाथ राय उर्फ फूलोजी का निधन हो गया। वे बेनीपुर प्रखंड के शिवराम गांव के पूर्व मुखिया भी थे। उनके #DarbhangaNews,#BiharLegalNews,#Phulojee

दरभंगा से रहा है खास नाता | अब बिहार के इस IAS अफसर को मिली दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी, MBBS से IPS-IAS तक का...

Dr Thyagarajan SM: बिहार कैडर के 2011 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम को दिल्ली में सहकारिता मंत्रालय में निदेशक बनाया गया है। एमबीबीएस, आईपीएस से लेकर बिहार के नालंदा, गय #DrThyagarajanSM,#BiharIAS,#DelhiPosting

MLC चुनाव में महा-उलटफेर! सारण में RLM ने खेला दांव, JDU उम्मीदवार को मिला समर्थन, NDA को बंपर फायदा

Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव में सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बड़ा सियासी उलटफेर सामने आया है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने JDU उम्मीदवार आनंद पुष्कर को समर्थन दिया, जिससे निर #BiharMLCElection,#SaranTeachersConstituency,#RLMJDUAlliance

Darbhanga News छात्रों के लिए बड़ी खबर! दरभंगा में शुरू हुआ ‘मशाल कार्यक्रम’, 25 अक्टूबर तक करें रजिस्ट्रेशन

Bihar Mashal Karyakram: बिहार में 'मशाल कार्यक्रम' के तहत स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए खेल प्रतियोगिताओं का पंजीकरण शुरू हो गया है। कबड्डी, फुटबॉल, दौड़ समेत कई खेलों में 25 अक्टूबर तक #BiharSports,#MashalKaryakram,#JaleNews