spot_img

Bihar politics News| टाइगर अभी जिंदा है….

spot_img
- Advertisement -

Bihar politics News| टाइगर अभी जिंदा है….। जहां, बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने 2024 लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद खुद को एकबार फिर स्थापित कर लिया है। जो कयास थे। जदयू टूट जाएगा। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की स्थिति (Tiger is still alive in Bihar politics) बिगड़ेंगी। चौबीस लोकसभा के बाद पचीस विधानसभा चुनाव में बीजेपी उन्हें धकेल देगी। अब ऐसा कुछ भी संभव नहीं है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

Bihar politics News| केंद्र की एनडीए सरकार में नीतीश एक किंगमैकर के तौर पर उभरे हैं

कारण, केंद्र की एनडीए सरकार में नीतीश एक किंगमैकर के तौर पर उभरे हैं। भले, वह पीएम ना बने हों, लेकिन हैसियत में इजाफा हुआ है। खासकर यह, जो कलतलक उन्हें अपना बनकर विरोध में खड़े थे, अब उनका गुणगान गाना नहीं भूलेंगे। यही वजह है, पटना की सड़कों पर पोस्टर चस्पा हो गया है….टाइगर अभी जिंदा है।

- Advertisement -

Bihar politics News| बड़ा सियासी सामर्थ्य उनके बारह सांसदों की टीम दे रही जो अब केंद्र में

सीएम नीतीश कुमार(Nitish Kumar) को भी बड़ा सियासी सामर्थ्य उनके बारह सांसदों की टीम दे रही जो अब केंद्र में बनने वाली सरकार के नियंताओं में शामिल हो गए हैं। तीसरी बार एनडीए देश में सरकार बनाने जा रही है। यह पहली बार हुआ है जब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा अकेले बहुमत का आंकड़ा नहीं छू सकी। हालांकि एनडीए के साथी दलों को मिलाकर सरकार जरूर बन रही है। वहीं जदयू की अहमियत इस गठबंधन में बढ़ चुकी है और नयी सरकार के गठन में भी जदयू की बड़ी भूमिका रहने वाली है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  नीतीश से मिले धर्मेंद्र प्रधान, JDU के भविष्य पर संग्राम; रामकृपाल बोले- जो तोड़ेगा, खुद टूटेगा!

Bihar politics News| पोस्टर के जरिए अलग-अलग संदेश जदयू के नेता राजधानी पटना में दे रहे हैं

पोस्टर के जरिए अलग-अलग संदेश जदयू के नेता राजधानी पटना में दे रहे हैं। राजधानी पटना में नीतीश कुमार(Nitish Kumar) का एक और पोस्टर लगाया गया है। ऐसा, उन बारह सांसदों के साथ किंगमेकर की स्थिति और समर्थकों, कार्यकर्ताओं की टीम की बदौलत संंभव है जहां, पटना की सड़कों पर एक पोस्टर दिख रहा है जो सुर्खियां बंटोर रहा है। इस पोस्टर में लिखा है,टाइगर अभी ज़िंदा है। जो नीतीश कुमार की अहमियत बता रहा है। यह पोस्टर कोतवाली थाने के पास बने होर्डिंग पार लगा है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime दीपावली की रात हाजीपुर में खौफनाक हत्या : 'बेटा नहीं हुआ' कहकर पति ने पत्नी को मार डाली गोली!

Bihar politics News| पोस्टर में Nitish Kumar के साथ दो बाघ भी दिखाए गए हैं

इस पोस्टर को जदयू नेता सोना सिंह की ओर से उनके तस्वीर के साथ लगाया गया है। पोस्टर में नीतीश कुमार(Nitish Kumar) के साथ दो बाघ भी दिखाए गए हैं। इस पोस्टर को लगाने वाले जदयू नेता सोना सिंह एक जदयू एमएलसी के भाई हैं। सोना सिंह ने इससे पहले भी एक पोस्टर पटना में लगवाया था जो काफी सुर्खियों में रहा। हाल में ही चुनाव परिणाम आने के बाद लगाए गए पिछले पोस्टर में नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की तस्वीर थी। पोस्टर में लिखा था ‘डबल इंजन सरकार, दोगुनी रफ्तार। तीसरी बार फिर मोदी सरकार, मोदी जी और नीतीश जी को हैट्रिक की बधाई।

यह भी पढ़ें:  बिहार में लगने जा रहा देश-विदेश के दिग्गजों का जमावड़ा, 2047 तक विकसित राज्य बनाने का ये है मास्टरप्लान!

Bihar politics News| सवाल भी, टाइगर निसंदेह जिंदा है

जिस तरह से चुनाव परिणाम के बाद केंद्र सरकार में जदयू के सीटों की अहमियत बनी है, केंद्र सरकार के गठन में नीतीश (Nitish Kumar) बड़े फैक्टर बने हैं। जिस नीतीश कुमार के बारे में दो माह पहले यह कहा जा रहा था, उनकी पार्टी खत्म हो गई। लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा घाटा उन्हीं को होगा। मगर, हालात ने दिखाया। उनकी पार्टी और बारह सीटों पर चुनावी जीत और अब केंद्र में किंग मेकर की भूमिका बड़ी बात है। इसके बाद यह पोस्टर बता रहा है कि केंद्र की राजनीति में नीतीश कुमार की गूंज हमेशा है। हमेशा रहेगी सवाल भी वही है कि शायद टाइगर निश्चित तौर पर जिंदा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News सनसनीखेज! धूप सेंकते समय आया झपकी! सीढ़ी से गिरा युवक, सिर फटा |अस्पताल में जिया लाल

Jale News: जाले नगर परिषद क्षेत्र में एक युवक सीढ़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। धूप सेंकते समय नींद आने से हुए इस हादसे में उसका सिर फट गया, जिसके बाद उसे तत्काल सी#JaleNews,#BiharAccident,#HeadInjury

बिहार में IAS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल! राज्यपाल सचिवालय और वित्त विभाग में अहम बदलाव | देखें पूरी लिस्ट

Bihar IAS Transfer: बिहार में दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों का बड़ा तबादला हुआ है। रचना पाटिल को राज्यपाल सचिवालय का सचिव बनाया गया है, जबकि कंवल तनुज वित्त विभाग के नए सचिव (व्यय) होंग#BiharIAS,#AdministrativeReshuffle,#BiharNews

अनंत सिंह की बेटी की शादी ने बढ़ाई बिहार की सियासी तपिश! लालू-तेजस्वी से मिले, नीतीश भी आएंगे

Bihar Politics: मोकामा के विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी को लेकर बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। उन्होंने लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से मुलाकात कर निमंत्रण दिया#BiharPolitics,#AnantSingh,#LaluTejashwi

दरभंगा DM kaushal का एक्शन: फोन घुमाकर सुलझाईं समस्याएँ, लोगों को मिली फौरी राहत

Bihar Jan Sunwai: दरभंगा में जिलाधिकारी कौशल कुमार ने 'बिहार जनसुनवाई' कार्यक्रम के तहत 15 से अधिक नागरिकों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही फोन पर तत्काल समाधान किया#BiharJanSunwai,#DarbhangaNews,#DMKaushalKumar