spot_img

Darbhanga News | Kuwait Fire News| Darbhanga का कालू खान…तेरे जाने के बाद कितने गम हैं, इनके हिस्सों में

मौत खींच ले गया था...कुवैत...बरपी आग...मां तेरे इंतजार में है...लौट के आएगा तू...? पता नहीं। मगर, इक डोर है, जो टूट गई है। एक थाह है जो छोड़ गई है। जीवन का रास्ता रूक गया है। चेहरे पर जो मुस्कान हंसती थी, अब लौटकर शायद आए ना कभी। तेरे जाने के बाद...घर की दरख्तों पर साया भी ना दिखता है। दिल में हुक है बरबस। कौन संभालेंगा...।

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

Darbhanga News | Kuwait Fire News | Darbhanga का कालू खान…मौत खींच ले गया था…कुवैत…बरपी आग…मां तेरे इंतजार में है…। मेरा कालू आएगा। वजह भी है। कालू के जाने के बाद इनके परिवार की ईंट बिखड़ गईं हैं। दीवारें चीखती हैं। पूछती हैं, अब क्या होगा तेरे जाने के बाद…। परिवार का हर कोना, हर सांसों में तेरा ही नाम था। तू गया…सांसों की आस चली गईं….

- Advertisement -

Darbhanga News| Kuwait Fire News| नैनाघाट वार्ड संख्या 6 के मो. इस्लाम के 23 वर्षीय पुत्र मो. कालू की मौत की खबर है

क़ुबैत अग्निकांड में दरभंगा जिले के सदर प्रखंड क्षेत्र के नैनाघाट वार्ड संख्या 6 के मो. इस्लाम के 23 वर्षीय पुत्र मो. कालू की मौत की खबर है। उस कुवैत की मनहूस आग ने दरभंगा के लाल को हमसें छीन लिया। मगर, मां को इंतजार है, मेरा कालू आएगा। वह दरवाजे पर बैठी है। अपने बेटे कालू की तस्वीर सीने में लगाए। कहती है, वह जरूर आएगा। मुझसे कहा था, बिजली ठीक करवा ले। मिस्त्री से भी बात की थी। उसकी शादी है। वह जरूर आएगा। मगर…वक्त को कुछ और ही मंजूर है।

- Advertisement -

Darbhanga News| Kuwait Fire News| जब देशज टाइम्स की टीम शुक्रवार को नैनाघाट पहुंचकर मो. कालू के परिजनों से

जब देशज टाइम्स की टीम शुक्रवार को नैनाघाट पहुंचकर मो. कालू के परिजनों से मिली। उनसे बातें की। कई बातें सामने आईं। कई अनझुए पहलू उलट दिए गए। कई पन्नों की किस्मत में बड़ी अजीब सी घुटन अब शेष है। कोई कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। घर के छोटे-छोटे बच्चे उदास पड़े हैं। मो. कालू की मां मदीना खातून बताती हैं, कुवैत में जिस रोज आग लगी। घटना हुआ। उसी रोज से मेरे बेटे का मोबाइल फोन नहीं लग रहा है। मुझे आभास हुआ है कि मेरे बेटे का भी अग्निकांड में मौत हो गई। लेकिन, वह जरूर आएगा। कुवैत से कोई अधिकारी ने यह जानकारी नहीं दी है  कालू की मृत्यु हुई है या नहीं?

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar MLC Election छात्र नेता दिलीप कुमार लड़ेंगे दरभंगा से एमएलसी चुनाव ! ताल ठोकी - RJD पर क्या बोल गए?

Darbhanga News| Kuwait Fire News| मां बताती है, कालू का एक नेपाली दोस्त है। वह अस्पताल में भर्ती है।

मां बताती है, कालू का एक नेपाली दोस्त है। वह अस्पताल में भर्ती है। वह भी जानकारी नहीं दे रहा, कालू कहां है? यह कहकर कालू की मां रोने लगती है। बहन भी रो रही है। पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। कालू की मां बताती है, पांच जुलाई का टिकट था। वह अपने वतन भारत आने वाला था। जुलाई 15 और 20 के बीच उसकी शादी होनी थी। शादी पड़ोसी देश नेपाल में तय हुई थी।

यह भी पढ़ें:  बिहार में मिलावटखोरों की अब खैर नहीं! Patna से Darbhanga तक एक्सपायर्ड दूध-पनीर और मिलावटी सामग्री नष्ट | जानिए - बेनीपुर में क्या हुआ?

Darbhanga News| Kuwait Fire News| मेरी एक बेटी की दो साल पहले मौत हो गई थी। उसके बच्चों को भी कालू ही भरण पोषण कर रहा था।

वही, कालू की मां बताती है, मेरे परिवार को चलाने वाले तीन बेटों में वही बेटा था, जिससे पूरा परिवार चल रहा था। यही नहीं, मेरी एक बेटी की दो साल पहले मौत हो गई थी। उसके बच्चों को भी कालू ही भरण पोषण कर रहा था। अब इसे देखने वाला कौन है। वही कालू के भांजा ने बताया कि कुवैत से अधिकारी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। सिर्फ आस लगाया जा रहा है कि जिस बिल्डिंग में आग लगी थी उसी बिल्डिंग में भी कालू रहता था। अग्निकांड में उसकी मृत्यु होने की बात सामने आ रही है। वैसे कुवैत और भारत के प्रशासन के संपर्क में हैं। जानकारी ली जा रही है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खौफनाक साइबर ठगी! UK से गिफ्ट भेजने के बहाने ऐंठे 78 हजार, फिर AI अश्लील फोटो की धमकी

Darbhanga News| Kuwait Fire News| कुवैत में आग लगने की घटना में मारे गए 45 भारतीयों के शव शुक्रवार को वायुसेना के एक विशेष विमान भारत लाए गए

इधर, कुवैत में आग लगने की घटना में मारे गए 45 भारतीयों के शव शुक्रवार को वायुसेना के एक विशेष विमान भारत लाए गए। विमान आज दोपहर कोच्चि पहुंचा। जहां केरल के मुख्यमंत्री पिन्नराई विजयन, विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह, केन्द्रीय मंत्री सुरेश गोपी और अन्य मंत्रियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मृतकों में केरल से 23, तमिलनाडु से 7, आंध्र प्रदेश से 3, उत्तर प्रदेश से 3, ओडिशा से 2 और बिहार, पंजाब, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखंड और हरियाणा से एक-एक हैं।

Darbhanga News| Kuwait Fire News| इमारत में रह रहे 176 भारतीय श्रमिकों में से 45 की मृत्यु हो गई और 33 अस्पताल में भर्ती

भारतीय दूतावास के अनुसार कुवैत के मंगफ़ शहर में बुधवार को एक छह मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई थी, जहां भारतीय कामगारों का रिहायशी शिविर था। इसमें कम से कम 48 लोगों की मौत हुई। इमारत में रह रहे 176 भारतीय श्रमिकों में से 45 की मृत्यु हो गई और 33 अस्पताल में भर्ती हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Weather बिहार में मौसम ने ली करवट! IMD ने बताया अगले 48 घंटे कैसा रहेगा आपके शहर का हाल – राहत या आफत?

Bihar Weather: बिहार में पिछले कई दिनों से जारी बारिश, आंधी और वज्रपात का सिलसिला अब थम गया है। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है, जिससे लोगों को बड़ी#BiharWeather,#BiharNews,#IMDAlert

भोजपुर भरत भूषण तिवारी गोलीकांड: DM-SP की पीड़ित परिवार से मुलाकात, जानिए परिजनों का चौंकाने वाला रिएक्शन!

Bhojpur News: भोजपुर जिले में पुलिस फायरिंग में मारे गए भरत भूषण तिवारी के परिवार से मिलने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक अचानक उनके घर पहुंचे। अधिकारियों ने परिवार से हालचाल जा#BhojpurNews,#BiharPolice,#BharatBhushanTiwari

बिहार में चीनी मिल लगाने वालों की बल्ले-बल्ले! 1 रुपये में जमीन, 70 करोड़ की सब्सिडी, जानें पूरा प्लान

Bihar Sugar Mill: बिहार में चीनी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. अब निवेशकों को 1 रुपये में 40 एकड़ जमीन और 70 करोड़ रुपये त#BiharSugarMill,#BiharIndustry,#SamratChoudhary

मुजफ्फरपुर में स्कूल पर गोलियों की बौछार, 50 लाख की रंगदारी का पोस्टर चिपकाकर भागे बदमाश, इलाके में दहशत!

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर के कांटी में चंद्रशील स्कूल पर देर रात हथियारबंद बदमाशों ने 18 राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। अपराधियों ने 50 लाख रुपये की रंगदारी का पोस्टर चिपकाया#MuzaffarpurCrime,#BiharExtortion,#SchoolAttack