spot_img

Darbhanga News| देखें VIDEO| VIP सुप्रीमो और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या, देखें VIDEO|

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| देखें VIDEO | VIP सुप्रीमो और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या, देखें VIDEO|बिरौल थाने के सुपौल बाजार में वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की सोमवार की आधी रात हत्या कर दी गई है। पैतृक आवास बिरौल थाने (VIP supremo Mukesh Sahni’s father murdered in Darbhanga) के सुपौल बाजार में हत्या हुई है। घर में धारदार हथियार से हत्या की बात सामने आई है। देखें VIDEO|

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

- Advertisement -

इससे पूरे बिहार में सनसनी है। धारदार हथियार से हत्या के बाद अपराधी आराम से निकल गए। मौके पर बिरौल एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी और थानाध्यक्ष अमृत लाल बर्मन घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन कर रहें हैं। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक काम्या मिश्रा के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान टीम गठन किया गया है। इसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बिरौल, थानाध्यक्ष बिरौल समेत तकनीकी कोषांग दरभंगा शामिल हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Chhath |छठ से पहले दरभंगा DM Kaushal एक्शन में! हराही पोखर तैयारियों की समय-सीमा तय -नियमित होगी निगरानी

Darbhanga News| देखें VIDEO|वारदात अर्धनिर्मित भवन में

जानकारी के अनुसार, वारदात अर्धनिर्मित भवन में हुई हैं। यह इलाका बिरौल और घनश्यामपुर थाना का यह सीमावर्ती जीरात गांव हैं। हालांकि सड़क के इस पार अफजला गांव हैं। वीआइपी सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी (75) रोज की भांति अपने घर में सोने गये थे। सुबह चार बजे उठकर वह भजन का गाना बजाते थे। आज सुबह जब भजन का गाना नहीं बजा तो फूल तोड़ने निकले ग्रामीण हल्ला किया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News|मिथिलांचल के प्रसिद्ध तीर्थस्थल अहल्यास्थान में 27 नवंबर से गूंजेगी भक्ति की धुन, 15वें महोत्सव में फूहड़ता पर लगा बैन!

Darbhanga News| देखें VIDEO| घर के पीछे का गेट टूटा हुआ है। सामान सब बिखरा हुआ हैं

हल्ला करने के बाद नहीं उठने पर दरवाजा खटखटाया ,फिर भी नहीं उठे। आगे का दरवाजा रूम के भीतर से बंद था। पीछे का दरवाजा देखने पर वह टूटा हुआ था। लोंगों ने देखा तो खून दिखाई पड़ा। इसके बाद स्थानीय लोंगों के बीच हल्ला हुआ ,स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पहुंचकर छानबीन में जुट गई हैं। उनकी पेट में छुरा घोंपकर हत्या की गई है। वहीं, घर के पीछे का गेट टूटा हुआ है। सामान सब बिखरा हुआ हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| बिना सूचना हो गई 'किसान चौपाल'! दरभंगा शीशो में सरकारी योजना की खानापूर्ति का बड़ा खुलासा

Darbhanga News| देखें VIDEO| विशेष अनुसंधान टीम का गठन

इस घटना के जानकारी मिलने के तुरंत बाद बिरौल के एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी और थानाध्यक्ष अमृत लाल बर्मन घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन कर रहें हैं।

त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बिरौल, थानाध्यक्ष बिरौल एवं तकनीकी कोषांग घटनास्थल पर मौजूद हैं जहां, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया है। इसमे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बिरौल, थानाध्यक्ष बिरौल व तकनीकी कोषांग दरभंगा शामिल हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar School Holiday | बिहार के बच्चों की मौज! 2027 में 69 दिन स्कूल बंद, जून में मिलेगी सबसे लंबी छुट्टी

Bihar School Holiday: बिहार के सरकारी स्कूलों में साल 2027 के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी हो गया है। शिक्षा विभाग ने कुल 69 दिनों की छुट्टी घोषित की है, जिसमें जून में 20 दिन का ग्#BiharSchoolHoliday,#BiharEducation,#SchoolVacation2027

दरभंगा में MLA के परिवार की जमीन पर चला प्रशासन का बुलडोजर! दीवार हटी, अब आगे क्या?

Darbhanga Land Dispute: दरभंगा के तारडीह प्रखंड में भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर के परिवार से जुड़े जमीन विवाद पर प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। डीसीएलआर के नेतृत्व में गुरुवार को विवादित#DarbhangaNews,#MaithiliThakur,#BiharLandDispute

Darbhanga News |दरभंगा में 3 महीने के बच्चे की मौत पर PHC में बवाल! मां बोली- ‘सुई मत लगाओ कहा था, फिर भी…’, जानें...

Darbhanga News: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पीएचसी में 3 माह के मासूम आरभ की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मां ने ANM पर लापरवाही से सुई लगाने का आरोप लगाया, जबकि#DarbhangaNews,#BiharHealth,#MedicalNegligence

लालू यादव की जिंदगी बचाने वाले ‘आरके अंकल’! रोहिणी आचार्य ने खोला हैरान करने वाला राज

Rohini Acharya: पटना में दिवंगत आरके सिन्हा की श्रद्धांजलि सभा में रोहिणी आचार्य भावुक हो गईं। उन्होंने खुलासा किया कि लालू यादव के सिंगापुर में हुए इलाज में आरके सिन्हा का अहम#RohiniAcharya,#RKSinha,#BiharPolitics