spot_img

Darbhanga News| देखें VIDEO | सिंहवाड़ा के लालपुर-शिवदाहा पथ का होगा कायाकल्प, 40 साल बाद जगा भाग्य, बनेगा पीसीसी सड़क, देखें VIDEO|

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| देखें VIDEO | सिंहवाड़ा के लालपुर-शिवदाहा पथ का होगा कायाकल्प, 40 साल बाद जगा भाग्य, बनेगा पीसीसी सड़क, देखें VIDEO| जहां लालपुर-शिवदाहा पथ करीब चालीस साल से उपेक्षित पड़ा था। इस सड़क का इस्तेमाल अमूमन सिंहवाड़ा समेत महेशवाड़ा, सदहा, तैजोल, बोरबारी, जहागीपुर सैकड़ों गांवों के लोग करते हैं, लेकिन यह पथ पिछले (Singhwara-Lalpur-Shivdaha road of Darbhanga will be rejuvenated) चालीस सालों से उद्धार की बाट जाेह रहा था। यहां बारिश के दिनों चलना आफत से भरा, दूभर था।

- Advertisement -

Darbhanga News| इस पथ पर पीसीसीकरण कार्य का आज श्रीगणेश होने से पूरे इलाके में खुशी की लहर

मगर, अब इस पथ पर पीसीसीकरण कार्य का आज श्रीगणेश होने से पूरे इलाके में खुशी दौड़ गई है। इससे पहले, तात्कालीन मुखिया जानकी जीवन ठाकुर के प्रयास से इस पथ का खरंजाकरण और सड़क निर्माण करीब चालीस साल पूर्व हुआ था। लेकिन, इतनेे सालों बाद आज तक किसी की नजर इस समस्या पर नहीं गई। लोग जैसे-तैसे इस पथ पर चलते, अपने जीवन के चालीस साल गुजार लिए। लेकिन अब इन सैंकड़ों गांवों के भाग्य जाग गए है। जहां,

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा के अधलोआम में 'मन की बात': PM मोदी के संदेश से राष्ट्र निर्माण का आह्वान, BJP महामंत्री संजय कुमार सिंह 'पप्पू सिंह' ने बताया सशक्त माध्यम

Darbhanga News| आज दूसरी सोमवारी पर वार्ड पार्षद पूनम देवी और समाजसेवी भोला राय की पहल,मुख्य पार्षद प्रेम भगत की अगुवाई में

आज दूसरी सोमवारी पर वार्ड पार्षद पूनम देवी और समाजसेवी भोला राय की पहल ने रंग दिखाया। भोला राय की लगातार मेहनत ने मुख्य पार्षद प्रेम कुमार की अगुवाई में आज इसका शिलान्यास नगर पंचायत सिंहवाड़ा के नव पदस्थापित कार्यपालक पदाधिकारी अक्षय कुमार के हाथों करवाकर पूरे इलाके को खुशियों की बड़ी सौगात दे दी। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

Darbhanga News| लालपुर-शिवदाहा पथ पर यहां संवरेंगी, बनेंगी सड़क

नगर पंचायत सिंहवाड़ा के वार्ड संख्या पांच में लालपुर-शिवदाहा पथ तपेश्वर यादव के बथान से पोखर तक और सदन ठाकुर के घर से गणपति मिश्र के भुसकार तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास कार्यपालक पदाधिकारी अक्षय कुमार, टेक्निकल पदाधिकारी दिनेश कुमार, मुख्य पार्षद प्रेम कुमार, उपमुख्य पार्षद दीपू कुमार उर्फ छोटू सिन्हा, वार्ड पार्षद पूनम देवी, समाजसेवी भोला राय समेत ग्रामीणों की उपस्थित में विकास कार्य का शुभारंभ किया गया।

Darbhanga News| कार्यपालक पदाधिकारी अक्षय कुमार ने कहा

मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते कार्यपालक पदाधिकारी अक्षय कुमार ने कहा कि नगर पंचायत का चौमुखी विकास ही हमारा मकसद है। हम नगर पंचायत सिंहवाड़ा के समस्त नागरिकों को आश्वास्त करना चाहते हैं, पूरी ईमानदारी और कर्त्तव्यनिष्ठा के साथ सर्वांगीण विकास ही हमला लक्ष्य है।

Darbhanga News| कार्यपालक अधिकारी अक्षय कुमार की अगुवाई में बेहतर समाज के निर्माण का संकल्प

समाजसेवी भोला राय के संचालन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य पार्षद प्रेम कुमार ने वार्ड पार्षद पूनम देवी और समस्त मौजूद अधिकारियों का अभिनंदन करते कहा कि नगर पंचायत को अब एक कर्मठ नेतृत्व मिल गया है। हम समस्त पार्षद मिलकर कार्यपालक अधिकारी अक्षय कुमार की अगुवाई में बेहतर समाज का निर्माण करेंगे। वहीं,  आज के कार्यक्रम में नगर पंचायत सिंहवाड़ा के वार्ड संख्या 04 और वार्ड संख्या 05 में शिलान्यास की आधारशिला रखी गई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के शिक्षकों को झटका या राहत? HRA के लिए अब करना होगा ये ज़रूरी काम, जानें नए नियम!

Bihar Teachers HRA: बिहार शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के मकान किराया भत्ता (HRA) नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन किया है। अब HRA के लिए आवेदन#BiharTeachersHRA,#BiharEducationDepartment,#HRAUpdate

मोतिहारी वालों की बल्ले-बल्ले! CM सम्राट चौधरी देंगे 300 करोड़ की बड़ी सौगात, बापूधाम महोत्सव में बिखेरेंगे मैथिली ठाकुर, करीना पांडे, सलमान अली...

Motihari News: मोतिहारी में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 1 से 3 सितंबर तक 300 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। बापूधाम महोत्सव और कृषि मेला भी आयोजित होगा, जिसमें मैथि#MotihariNews,#SamratChaudhary,#BapudhamMahotsav

Delhi चप्पल कांड| मंत्री पद ही नहीं, पार्टी से भी जाएंगे! चिराग पासवान का बिहार कैबिनेट मंत्री पर अल्टीमेटम

Bihar Cabinet: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार सरकार के मंत्री संजय सिंह पर लगे आरोपों पर कड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं होगा, दोषी#BiharCabinet,#ChiragPaswan,#SanjaySingh

Darbhanga Crime जाले में लाल शर्ट वाले चोर का आतंक! दुकान से उड़ाए 10 हजार, CCTV में क्या दिखा?

Jale Crime: बिहार के जाले में एक जेनरल स्टोर से दिनदहाड़े 10 हजार रुपये की चोरी हो गई। लाल शर्ट पहने चोर की करतूत CCTV फुटेज में कैद है, दुकानदार ने पुलिस से कार्रवाई की मा#JaleCrime,#DarbhangaTheft,#CCTVFootage