spot_img

बिहार में 4 मौतें और Bihar Politics HOT तेजस्वी का सीधा हमला, बोले- गरीब ही क्यों मारे जा रहे? ‘विपक्ष के नेताओं पर ही केवल FIR दर्ज क्यों होता है…’ | रोहिणी आचार्य ने क्या कहा – पढ़िए

Bihar Politics: पटना के बाढ़ में जहरीले पेय से 4 लोगों की मौत के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने भी जांच के आदेश दिए हैं।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Politics: पटना के बाढ़ में जहरीले पेय पदार्थ पीने से हुई चार लोगों की मौत के बाद पटना समेत पूरे बिहार की सियासत गरमा गई है। इस गंभीर घटना पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और सिर्फ गरीब ही मारे जा रहे हैं। तेजस्वी यादव ने इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और बिहार में पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पाया। राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खराब हो चुकी है और लगातार गंभीर घटनाएं हो रही हैं। लेकिन प्रशासन कुछ नहीं देख रहा है। घटनाएं कैसे हो रहीं हैं, यह प्रशासन ही बताएगा। लगातार गरीब ही मारे जा रहे हैं। गरीबों को ही जेल भेजा जा रहा है। इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

- Advertisement -

कानून-व्यवस्था पर तेजस्वी के तीखे सवाल

तेजस्वी यादव ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में लगातार गंभीर घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन मौन है। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसी घटनाएं कैसे हो रही हैं और प्रशासन क्यों कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News केवटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक Madhubani के डॉ. देव कुमार राय का निधन

‘विपक्ष के नेताओं पर ही केवल FIR दर्ज होता है…’

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बाढ़ में जहरीली शराब से मौत की हाई लेवल जांच की मांग की. कहा- कानून व्यवस्था खराब है और लगातार गरीब मारे जा रहे हैं। RJD की बैठक संगठन मजबूत करने और आगे के कार्यक्रमों पर फैसला लेने के लिए है। नेता प्रतिपक्ष ने जोर देकर कहा कि इन घटनाओं में सिर्फ गरीब लोग ही अपनी जान गंवा रहे हैं, जबकि उन्हें ही जेल भी भेजा जा रहा है। उन्होंने बाढ़ की घटना को लेकर तत्काल और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

- Advertisement -

इधर, लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने क्या कहा – पढ़िए

बिहार में शराबबंदी का कानून केवल नाम का, शासन – प्रशासन किस काम का ?

बिहार में जहरीली शराब से होने वाली मौतों की सबसे बड़ी वजह अवैध शराब के कारोबारियों और सत्ता – शासन – प्रशासन के बीच का गंठजोड़ है l सूबे में शराबबंदी लागू होने के बावजूद , कानून लागू होने के शुरुआती दौर से ही, सत्ता के संरक्षण में एक संगठित अवैध शराब नेटवर्क फल – फूल और पनपा रहा है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा के अधलोआम में 'मन की बात': PM मोदी के संदेश से राष्ट्र निर्माण का आह्वान, BJP महामंत्री संजय कुमार सिंह 'पप्पू सिंह' ने बताया सशक्त माध्यम

बिहार में 4 मौतें और Bihar Politics HOT तेजस्वी का सीधा हमला, बोले- गरीब ही क्यों मारे जा रहे? 'विपक्ष के नेताओं पर ही केवल FIR दर्ज क्यों होता है...' | रोहिणी आचार्य ने क्या कहा - पढ़िए

जगजाहिर है कि शराब का अवैध व्यापार कई हजार करोड़ रुपये के काले कारोबार का रूप धारण कर चुका है और बिहार की सरकार में शामिल लोग चाहे लाख सफाई व् दलीलें दें , मगर इस सच को झुठला नहीं सकते कि ” शीर्ष सत्ता के संरक्षण में पुलिस – प्रशासन और आबकारी विभाग (Excise Department) की संलिप्तता की वजह से ही जहरीली एवं अवैध शराब का निर्माण और आपूर्ति धड़ल्ले से सूबे में जारी है।”

सच तो ये भी है कि ” घटना होने के बाद जिन पर वास्तविक जिम्मेदारी तय होनी चाहिए वैसे अधिकारी व् शराब माफिया बचे ही रहते हैं और ड्रोन, हेलीकॉप्टर और स्निफर डॉग जैसे संसाधनों के इस्तेमाल के दावों के बावजूद, आबकारी और पुलिस प्रशासन का खुफिया तंत्र जहरीली शराब के उत्पादन और वितरण नेटवर्क को रोकने में पूरी तरह से विफल रहा है। ”

जहरीली शराब कांडों के बाद सरकार के दिखावे की सख्ती का रुख केवल कुछ छोटे ओहदे पर बैठे अधिकारियों के तबादले या निलंबन तक ही सीमित रहता है। कानून की विफलता को स्वीकार करने एवं उसमें त्वरित व् गंभीर सुधार लाने की बजाय प्रशासनिक जवाबदेही तय न होना सरकार की नीतिगत विफलता को रेखांकित करता है और बड़े अफ़सोस व् दुःख की बात है कि सरकार की विफलता की कीमत नागरिकों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है।

कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने दिए जांच के आदेश

इस बीच, घटना की सूचना मिलते ही कृषि मंत्री विजय सिन्हा मृतकों के परिजनों से मिलने बाढ़ पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। विजय सिन्हा ने बताया कि लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, जहरीले पेय जैसे किसी पदार्थ का सेवन चारों युवकों ने किया था, लेकिन इसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और गहन जांच के बाद ही हो पाएगी।

यह भी पढ़ें:  अगर बिहार में लेते हैं पेंशन तो ध्यान दें! 17 लाख लोगों की ₹1100 रुक सकती है, बस 30 सितंबर तक ये काम कर लें

मंत्री विजय सिन्हा ने बाढ़ के एसडीएम को पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जांच में जहरीले पेय पदार्थ से मौत की पुष्टि होती है, तो दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।तेजस्वी यादव ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और बिहार में इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं तो यह बेहद गंभीर मामला है। तेजस्वी ने कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए और प्रशासन को जिम्मेदारी से काम करने की नसीहत दी।वहीं, संदिग्ध जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद प्रशासन की कार्रवाई और मामले की जांच पर अब सभी की नजर है।

संगठन मजबूत करने में जुटी RJD

दूसरी ओर, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अपनी संगठनात्मक गतिविधियों को तेज कर रही है। तेजस्वी यादव ने बताया कि पार्टी की बैठक में संगठन को मजबूत करने और भविष्य के कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा होगी। राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने जानकारी दी कि RJD की यह बैठक आज से शुरू होकर लगातार 27 सितंबर तक चलेगी। इसमें जनता के बीच जाने और संगठन को प्रभावी ढंग से चलाने के लिए बड़े फैसले लिए जाएंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जीतन राम मांझी की अस्पताल में एंट्री, पर आरक्षण पर उनके इस बयान ने बिहार में मचाई हलचल!

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि, उनकी सेहत ठीक बताई जा रही है, लेकिन आरक्षण के उप-वर्गीकरण पर उनके बयान से बिहार क#JitanRamManjhi,#BiharPolitics,#ReservationPolicy

बिहार में देशभर से जुटे 200 आभूषण निर्माता, ज्वेलरी फेस्टिवल का आगाज, संवाद और अनुभव साझा करने का मिला बड़ा मौका!

Bihar Jewelry Festival: पटना में तीन दिवसीय बिहार ज्वेलरी फेस्टिवल 2026 का भव्य आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 200 आभूषण निर्माताओं के स्टॉलों का अवलोकन कर उन्हें हर संभव#BiharJewelryFestival,#SamratChoudhary,#PatnaNews

बिहार के 40 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता रद्द! जानें क्या है मुख्य वजह! हजारों छात्रों का करियर दांव पर?

Bihar Nursing Colleges: बिहार में 40 नर्सिंग कॉलेजों की राष्ट्रीय मान्यता रद्द होने से 45 नर्सिंग कोर्स प्रभावित हुए हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर और शिक्षकों की कमी के कारण यह कार्रवाई हुई, जि#BiharNursingColleges,#NursingEducation,#StudentsFuture

नेपाल बाढ़ में डूबा था बैंक, अंदर से निकला खजाना – 50 करोड़ का सोना-कैश, पुलिस भी रह गई हैरान!

Nepal Bank News: नेपाल में भोटेकोशी नदी की बाढ़ में डूबे नुवाकोट के कृषि विकास बैंक से पुलिस ने 50 करोड़ नेपाली रुपये का सोना और डेढ़ करोड़ रुपये की नकदी सहित महत्वपूर्ण दस्तावे#NepalNews,#BhoteKoshiFlood,#BankRecovery