spot_img

Bihar News: Patna News: पुनपुन में बाबा करवा रहे थे पूजा, गिरी दीवार, 25 लोग दबे, कई नाजुक

spot_img
- Advertisement -

Bihar News: Patna News: पुनपुन में बाबा करवा रहे थे पूजा, गिरी दीवार, 25 लोग दबे, कई नाजुक। पटना के पुनपुन के श्रीपालपुर में बुधवार को दीवार गिरने से पचीस से ज्यादा लोग घायल हो गए। इनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

- Advertisement -

तीन सौ श्रद्धालु बाबा का प्रवचन सुनने जमा थे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, श्रीपालपुर गांव में करीब ढाई से तीन सौ की संख्या में श्रद्धालु बाबा का प्रवचन सुनने के लिए वहां जमा थे। इसी दौरान पुनपुन के श्रीपालपुर में दीवार उस दौरान गिरी जब वहां बाबा पूजा पाठ करवा रहे थे।

- Advertisement -

घायलों में अधिकांश महिलाएं और बच्चे

जानकारी के अनुसार, हादसे में 60 से 80 लोग जख्मी हैं। इनमें बीस से पचीस लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के बाद वहां अफरातफरी मच गई। आनन फानन लोगों ने एंबुलेंस बुलवाकर सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पुनपुन थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  समस्तीपुर में गोलियां बरसाईं! 50 हजार के लिए घोड़ा कारोबारी पर सनसनीखेज फायरिंग |बरामद खोखे खोलेंगे राज!

कुछ लोग अभी भी फंसे हैं।

पचीस लोग दब गए। कई लोगों को बाहर निकाला गया है। कुछ लोग अभी भी फंसे हैं। घायलों में अधिकांश महिलाएं है। इनको गंभीर रूप में चोटे आई हैं। कई की हालत गंभीर है, जिन्हें पीएमसीएच रेफर किया गया।

 प्रत्येक बुधवार और रविवार को श्रीपालपुर गांव में पूजा-पाठ

जानकारी के अनुसार, प्रत्येक बुधवार और रविवार को श्रीपालपुर गांव में पूजा-पाठ और प्रवचन का आयोजन किया जाता है। आज श्रीपालपुर गांव के रामदयाल प्रसाद के मकान में प्रवचन चल रहा था। इसी दौरान एक पुरानी और जर्जर दीवार गिर गई।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा पुलिस का कमाल: बाइक की डिक्की से चोरी हुए ₹1.10 लाख कटिहार से बरामद, ऐसे खुला राज!

घटना की सूचना नजदीकी थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ की हालत गंभीर बतायी जा रही है, जिन्हें पीएमसीएच भेजा जा रहा है।

पुनपुन की प्रशिक्षु डीएसपी पल्लवी कुमारी ने बताया

पुनपुन की प्रशिक्षु डीएसपी पल्लवी कुमारी ने बताया कि पुनपुन के श्रीपालपुर में पूजा-पाठ के दौरान दीवार गिर जाने से कई लोग जख्मी हुए है। कितने लोग जख्मी हुए हैं काउंट करना मुश्किल है। अभी फिलहाल सभी लोगों का इलाज किया जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना मेट्रो की बड़ी खुशखबरी! इस महीने से खेमनीचक स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन, 8 टनल भी तैयार

Patna Metro: पटना मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खबर! खेमनीचक स्टेशन पर अक्टूबर-नवंबर तक मेट्रो का ठहराव शुरू हो जाएगा. 8 टनल का काम नवंबर तक पूरा होगा, जिससे भूमिगत मेट्रो का#PatnaMetro,#BiharNews,#MetroUpdate

Bihar Shravani Mela देवघर यात्रा होगी अब और आसान! रेलवे ने बिहार के लिए चलाईं 12 नई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

Bihar Shravani Mela: श्रावणी मेला 2026 के लिए भारतीय रेलवे ने बिहार के लाखों श्रद्धालुओं को बड़ी राहत दी है। 28 जुलाई से 30 सितंबर तक 12 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिससे बाबा#BiharShravaniMela,#DeogharSpecialTrains,#IndianRailways

बांकीपुर उपचुनाव: बस आज का दिन! कौन बनेगा पटना का किंग? भाजपा, राजद और प्रशांत किशोर ने झोंकी पूरी ताकत

Bihar Bankipur By-election: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज चुनाव प्रचार थम जाएगा। भाजपा, राजद और जन सुराज के शीर्ष नेताओं ने मतदाताओं को साधने के लिए पूरी ताकत झोंक दी#BiharBankipurByeElection,#BankipurChunav,#BiharPolitics

दरभंगा में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत -लव मैरिज के 5 महीने बाद ही ‘मौत’! बहन से बात के कुछ घंटे बाद मिली काजल...

Darbhanga Dowry Murder: दरभंगा में प्रेम विवाह के पांच महीने बाद एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस न#DarbhangaNews,#DowryMurder,#BiharCrime