Patna News: जीरो माइल के पास 17.50 लाख की नेपाली सामान जब्त| जहां, सीमा शुल्क पटना ने जीरो माइल पटना के समीप एक वाहन से नेपाल में निर्मित विभिन्न प्रकार के सामग्रियों को (Nepali goods worth Rs 17.50 lakh seized near Patna Zero Mile) वाहन समेत जब्त किया है। ज़ब्त सामग्री का कुल अनुमानित मूल्य 17.50 लाख है।
जीरो माइल, पटना के समीप सीमा शुल्क की बड़ी कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, सीमा शुल्क, आयुक्तालय पटना के अंतर्गत निवारण शाखा मुख्यालय पटना के अधिकारियों की ओर से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर जीरो माइल, पटना के समीप एक वाहन (संख्या-BR32GA-7698) से तस्करी कर लाये जा रहे नेपाल में निर्मित विभिन्न प्रकार के सामग्रियों को वाहन सहित बुधवार को जब्त किया, जिसका कुल अनुमानित मूल्य 17.50 लाख है।

ग्लो एंड लवली, वेसलीन डीप मोइसचर, क्लोज़अप
जब्त की गई सामग्रियों में मुख्य रूप से ग्लो एंड लवली, वेसलीन डीप मोइसचर, क्लोज़अप इत्यादि हैं। ये सभी सामग्री यूनिलीवर नेपाल लिमिटेड, नेपाल की ओर से निर्मित हैं। इन सभी सामग्रियों पर नेपाल रिटेल प्राइस (एनआरपी) अंकित है। साथ ही, साथ यह भी अंकित है कि इसकी बिक्री केवल नेपाल में ही होनी है। लेकिन इन सामग्रियों को तस्कर कर अवैध रूप से भारतीय बाजार में बिक्री के लिए लाया जा रहा था।
तस्करी में कौन-कौन लोग शामिल, चल रही छानबीन
इस प्रकार के अवैध बिक्री से घरेलू बाजार के उत्पादों के उत्पाद एवं बिक्री पर प्रतिकूल असर पड़ता है। हालांकि इसको रोकने के लिए सीमा शुल्क (निवारण) पटना पूरी तरह सक्षम और मुस्तैद है। जब्ती में शामिल अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल इस बात की छानबीन की जा रही है कि इसके तस्करी में कौन-कौन लोग शामिल हैं।
तस्करों की इतनी बड़ी खेप लाने में इस तरह के उत्पाद की
खासकर तस्करी की इतनी बड़ी खेप लाने में इस तरह के उत्पाद की अन्य बड़ी स्थानीय कंपनियों (खास कर इनके नाम से मिलती-जुलती कम्पनियां) की भूमिका भी संदेह के दायरे में है जिसकी संलिप्ता-सहभागिता के बारे में सीमा शुल्क पटना के द्वारा सघन जांच की जा रही है । इस दिशा में जल्द ही अन्य जरुरी कारवाई देखने को मिल सकती है।
तस्करों की ओर से पूर्वोतर क्षेत्र से ट्रेनों तथा अन्य माध्यमों से
पिछले कुछ समय से डॉ. यशोवर्धन पाठक, आयुक्त सीमा शुल्क (निवारण) पटना के दिशा-निर्देश में तस्करी के खिलाफ सघन एवं व्यापक अभियान चलाया जा रहा है और इसके फलस्वरूप तस्करी के अनेकों सामान जब्त किये गए हैं। आयुक्त ने बताया कि तस्करों की ओर से पूर्वोतर क्षेत्र से ट्रेनों तथा अन्य माध्यमों से यथा सड़क मार्ग द्वारा भी अवैध तरीके से तस्करी कर विदेशी मूल के समानों को लाया जा रहा है।
बिहार, झारखंड के इलाकों में इसकी बिक्री
बिहार एवं झारखंड के इलाकों में इसकी बिक्री की सूचना है। हालांकि इसको रोकने के लिए पटना कस्टम्स पूरी तरह सक्षम और मुस्तैद है एवं आने वाले समय में इस तस्करी निरोधी अभियान को और गति तथा सख्ती मिलेगी। साथ ही संलिप्त लोगों के विरुद्ध सीमा शुल्क अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
गैर कानूनी गतिविधि पर पूर्णविराम लगना मकसद
इसके अतिरिक्त अन्य विभागों यथा रेलवे पुलिस बल, पुलिस विभाग तथा अन्य सरकारी संस्थाओं और सूचना देने वाले का भी सीमा शुल्क विभाग की ओर से चलाए जा रहे इस तस्कर निरोधक अभियान में भविष्य में भी बेहतर समन्यवय और सहयोग अपेक्षित है ताकि ऐसी गैर कानूनी गतिविधि पर पूर्णविराम लग सके।
आयुक्त ने यह भी बताया कि तस्करी विरोधी अभियान में
इस संबंध में आयुक्त ने यह भी बताया कि तस्करी विरोधी अभियान में सहयोग करने वाले विभागों यथा रेलवे पुलिस बल, पुलिस विभाग तथा अन्य सरकारी संस्थाओं के अधिकारियों एवं सूचना देने वाले व्यक्तियों को सीमा शुल्क अधिनियम के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि देने का भी प्रावधान है।







