प्रभास रंजन। Darbhanga News| एनएच 57 पर चेकिंग में धराया गोपालपुर का शराब तस्कर| जहां, दरभंगा जिले के सदर थाना क्षेत्र में (Liquor smuggler from Gopalpur caught during checking on NH 57 in Darbhanga) स्थानीय सदर पुलिस ने शराब के एक तस्कर को दस लीटर देसी शराब के साथ धर-दबोचा है। जहां, मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय पुलिस को यह कामयाबी एनएच 57 पर मिली है।
जानकारी के अनुसार, सदर थाना की पुलिस ने स्थानीय गोपालपुर से रामसल्ला निवासी हीरा पासवान को दस लीटर देसी शराब के साथ दबोच लिया है। थानाध्यक्ष अमृत कुमार साह ने बताया कि आज रविवार की सुबह गोपालपुर मुख्य सड़क पर स्थानीय पुलिस की टीम सघन वाहन चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान पुलिस ने दस लीटर चुलाई शराब के साथ धंधेबाज हीरा को दबोच लिया। वह पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अमृत कुमार साह ने बताया कि इस दौरान हीरा की बाइक भी पुलिस ने जब्त करते हुए गिरफ्तार धंधेबाज को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

















