spot_img

Muzaffarpur News: गायघाट के रामनगर की सड़क “राम-राम…”

spot_img
- Advertisement -

- Advertisement -

दीपक कुमार। Muzaffarpur News: गायघाट के रामनगर की सड़क “राम-राम…”| जहां, रामनगर में पुरानी सड़क मार्ग (Road of Ramnagar of Gaighat of Muzaffarpur “Ram-Ram…”) पर से मस्जिद तक जाने वाली सड़क पर जलजमाव से वहां के ग्रामीणों का जीवन नारकीय बना हुआ है।

- Advertisement -

- Advertisement -

गायघाट प्रखंड की पंचायत रामनगर में ग्रामीण सड़क मार्ग पर मस्जिद तक जाने वाली सड़क पर हो रही जलजमाव से वहां के ग्रामीणों का जीवन नारकीय बन गया है. इस सड़क की हालत केवल बरसात ही में नहीं बल्कि, सालों भर यत्र-तत्र जलजमाव की स्थिति बनी रहती है.

ज्यादा समय तक पानी जमने से उससे दुर्गंध निकलती है. जिससे बीमारी फैलने की संभावना बढ़ गई है. यहां के कतिपय लोगों ने सड़क से पानी निकलने का रास्ता अवरुद्ध कर दिया है. इसी कारण यह समस्या उत्पन्न हो गई है. आश्चर्यजनक बात यह है कि इसी जगह से कुछ ही दूरी पर स्कूल भी है. परंतु इस समस्या को किसी स्तर से गंभीरता से नहीं लिया जाता है.

स्थानीय ग्रामीण ने प्रखंड एवं अंचल प्रशासन से जलजमाव की समस्या दूर करने की मांग अबतक नहीं की है. आसपास के लोग बताते हैं कि पानी लगने से यहां के लोग परेशान हैं. यह ईंट से निर्मित सड़क है. इस सड़क से होकर स्कूली बच्चे भी प्रतिदिन स्कूल जाते हैं.

मुख्य सड़क रहने के बावजूद पंचायत के प्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं देते हैं. आवागमन की समस्या झेल रहे ग्रामीणों में आक्रोश है. कभी भी लोगों का गुस्सा आंदोलन का रूप ले सकता है. स्थानीय लोग सहित दर्जनों ग्रामीणों ने कहा कि जल्द ही जल-जमाव की समस्या दूर नहीं की गई तो इसको लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे.

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Flood दरभंगा में बाढ़ का कहर! दादी घास लाने निकलीं, पीछे-पीछे चला गया मासूम, नहर में डूबने से मौत

Darbhanga Flood: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में बाढ़ के पानी में डूबकर 4 वर्षीय मासूम राघव कुमार की मौत हो गई। दादी के पीछे घर से निकला बच्चा गहरे पानी में समा गया, जिससे इलाके में #DarbhangaNews,#BiharFlood,#ChildSafety

दरभंगा में अपराध और यातायात नियमों पर नकेल एक साथ! | SSP जगुनाथ रेड्डी ने खुद संभाली कमान, गाड़ियों की चेकिंग! अवैध हथियार,...

Darbhanga Police: दरभंगा में पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर अचानक विशेष वाहन चेकिंग अभियान शुरू हो गया है। खुद एसएसपी जगुनाथ रेड्डी सड़क पर उतरकर निगरानी कर रहे हैं, जिससे अपराधियो #DarbhangaPolice,#BiharNews,#VehicleChecking

पटना में दहशत! कार में पड़ा मिला झारखंड के रिटायर्ड GM का शव, कनपटी पर गोली… पुलिस के हाथ क्या लगा?

Patna Retired Engineer Death: पटना के राजीव नगर में झारखंड के रिटायर्ड CCL जनरल मैनेजर आलोक कुमार का शव कार में मिला। कनपटी पर गोली के निशान और पास पिस्टल मिलने से हड़कंप, पुलिस हत्या या आत् #PatnaCrime,#RajivNagar,#RetiredEngineer

Darbhanga Crime लकवाग्रस्त पति के इलाज का बोझ, ऊपर से 7.69 लाख की चोरी! जाले की बसंती देवी पर टूटा दुखों का डबल...

Bihar Crime News: जाले के सूरी मोहल्ले में बसंती देवी के बंद घर से चोरों ने 7.69 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी उड़ा लिए। लकवाग्रस्त पति के इलाज के लिए परिवार घर से बाह #BiharCrimeNews,#JaaleTheft,#DarbhangaNews