back to top
18 अक्टूबर, 2024

Darbhanga News: केवटी में सिलेंडर ब्लास्ट, घर जलकर राख, महिला, किशोर झुलसे

spot_img
spot_img
spot_img

प्वाइंटर: आग…आग…आग…सिलेंडर में धमाका

  1. समैला गांव में गैस सिलेंडर फटने से लगी आग, घर जलकर राख
  2. एक महिला और पोता झुलसे, अस्पताल में भर्ती
  3. मकान, अनाज, कपड़े और जरूरी सामान जलकर नष्ट

क्रासर: गैस सिलेंडर फटने से समैला गांव में मची तबाही, फायर ब्रिगेड और पुलिस की तत्परता से आग पर पाया गया काबू

बहेड: गैस सिलेंडर के विस्फोट से लगी आग में दो लोग झुलसे, मकान और हजारों रुपये का सामान जलकर राख

बटाइटल: गुलबिया देवी और पोता नीतीश गंभीर रूप से घायल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी|

Darbhanga News: केवटी में सिलेंडर ब्लास्ट, घर जलकर राख, महिला, किशोर झुलसे| जहां, केवटी के रैयाम थाना क्षेत्र के (Cylinder blast in Darbhanga’s Kvati) समैला गांव में बुधवार की रात करीब 8 बजे गैस सिलेंडर फटने से घर सहित और उसमे रखा अनाज, कपड़े और आवश्यक सामान जल कर नष्ट हो गये।

वहीं, एक महिला सहित दो लोग झुलस गये। झुलसने से जख्मी स्व राम विलास सहनी की पचास साल की पत्नी गुलबिया देवी और उनका पंद्रह साल का पोता नीतीश सहनी शामिल है। दोनों को इलाज के लिए केवटी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया।

शोर मचाने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचकर फायर ब्रिगेडियर और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते हीं फायर ब्रिगेडियर टीम और रैयाम पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया गया।

घटना के बारे में बताया गया है कि रात करीब आठ करीब बजे गुलबिया देवी खाना बनाने के लिए जब गैस को जलाया कि इसी क्रम पाइप में आग पकड़ ली। जोरों की आवाज के साथ आग धधकते सिलेंडर में पकड़ लिया।

आग की तेज लपेट के कारण पूरा घर आग फैल गया। इससे घर में रखा हजारों रूपये मूल्य के अनाज, कपड़े और आवश्यक समान जलकर नष्ट हो गये।

--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -