spot_img

AIIMS से दीघा तक अब बनेगी फोरलेन सड़क, जाम को कहिए GoodBye!

spot_img
- Advertisement -

Patna | बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं, और इसी बीच राजधानी पटना को एक और फोरलेन सड़क की सौगात मिली है। यह सड़क एम्स से दीघा तक बनाई जाएगी। परियोजना पर काम तेज हो गया है, और सोमवार को जिलाधिकारी (DM) डॉ. चंद्रशेखर सिंह और बिहार राज्य सड़क विकास निगम लिमिटेड (BSRDC) के एमडी शीर्षत कपिल अशोक ने स्थल का निरीक्षण किया।

- Advertisement -

इस फोरलेन सड़क के बनने से शहर के लाखों लोगों को यातायात की बेहतर सुविधा मिलेगी और पटना में जाम की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी।

- Advertisement -

बेली रोड के चौड़ीकरण पर भी हुई चर्चा

इसके अलावा, सगुना मोड़ से रूपसपुर तक बेली रोड के चौड़ीकरण को लेकर भी अधिकारियों के साथ बैठक की गई। इस बैठक में पथ निर्माण विभाग और BSRDC के इंजीनियरों ने भी हिस्सा लिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  पटना में रिलायंस, फ्लिपकार्ट, बिग बास्केट पर बड़ी कार्रवाई! खाद्य संरक्षा विभाग ने पकड़ा गंदा खेल, लाखों का सामान जब्त

बेली रोड चौड़ीकरण से लाखों लोगों को मिलेगा फायदा

पटना में जाम की सबसे बड़ी वजह संकरी सड़कें और ट्रैफिक का दबाव है। बेली रोड के चौड़ीकरण के बाद आसपास के जिलों से आने-जाने वाले लाखों लोगों को जाम से निजात मिलेगी और सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी।


मल्टी-मॉडल हब और सबवे का भी निरीक्षण

डीएम चंद्रशेखर सिंह ने नगर आयुक्त, ट्रैफिक एसपी और बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अधिकारियों के साथ निर्माणाधीन मल्टी-मॉडल हब और सबवे का भी निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें:  भागलपुर में चुनाव के दौरान बड़ा बवाल! मतदान केंद्र पर बीजेपी-जन सुराज समर्थक भिड़े, मची अफरा-तफरी

ट्रैफिक व्यवस्था में होगा बड़ा सुधार

पटना में आए दिन भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा सुधार आने की उम्मीद है।

यह परियोजनाएं पटना को जाम मुक्त बनाने की दिशा में सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम हैं और चुनाव से पहले राज्य के लिए इन्हें एक बड़ी सौगात माना जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime जाले में खूनी रंजिश! सुलह न करने पर घर में घुसे नकाबपोश, लाखों लूटे, बेटी को फिर जान से मारने की धमकी

Jale Lootpat: दरभंगा के जाले में पुराने मुकदमे में सुलह न करने पर एक महिला के घर में घुसकर लाखों की लूटपाट की गई। नकाबपोश बदमाशों ने बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी है, जि #JaleCrime,#BiharLoot,#DarbhangaNews

Bhagalpur Fire भागलपुर में दहक उठा टेक्नो स्पोर्ट्स मॉल, 3 घंटे तक धधकती रही आग, 6 दमकल गाड़ियों ने ऐसे पाया काबू!

Bhagalpur Fire: भागलपुर के टेक्नो स्पोर्ट्स मॉल में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकल की 6 बड़ी गाड़ियों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। #BhagalpurNews,#MallFire,#BiharFire

Darbhanga Crime बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप! महिला का मंगलसूत्र छीना, बुजुर्ग को पीटा

Jale Crime: जाले में बच्चों के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक महिला ने मारपीट, गाली-गलौज और मंगलसूत्र छीनने का आरोप लगाया। बीच-बचाव करने आए वृद्ध ससुर को भी पीटा गया #JaleCrime,#BiharNews,#MangalsutraSnatching

दरभंगा में BJP ने छेड़ा ‘लोकतंत्र बचाओ’ महाअभियान, जानिए क्या है इसका मकसद! जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने क्या कहा|...

Bihar BJP Darbhanga: दरभंगा में भाजपा ने 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान का आगाज किया है। प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और मतदाता सूची की श #BiharBJP,#DarbhangaNews,#LoktantraBachao