spot_img

सीखने की आड़ में Darbhanga की सड़कों पर मौत का ‘ तांडव ’, जानिए कब क्या कैसे हुआ? पढ़िए पूरी रिपोर्ट

spot_img
- Advertisement -

प्रभास रंजन। दरभंगा | भटियारी सराय में स्कॉर्पियो गाड़ी सीख रहे व्यक्ति ने दो लोगों को टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ड्राइवर के बड़े भाई की दिल का दौरा पड़ने से भी मौत हो गई।

- Advertisement -

कैसे हुई घटना?

📌 भठियारी सराय मिश्र टोला के रहने वाले 70 वर्षीय अमरनाथ भंडारी ने हाल ही में स्कॉर्पियो खरीदी थी।
📌 शनिवार सुबह वे गाड़ी चलाने का अभ्यास कर रहे थे, तभी भटियारी सराय चौक के पास गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े 65 वर्षीय छीतन सहनी और कचरा फेंक रही राधा देवी को टक्कर मार दी।
📌 इसके बाद गाड़ी एक पोल से जा टकराई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा के एक ही गांव में डबल ट्रेजेडी, 23 वर्षीय युवक का खेत में मिला शव, दूसरे की कोलकाता में संदिग्ध मौत

घटनास्थल पर अफरा-तफरी

🚑 स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को डीएमसीएच पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने छीतन सहनी को मृत घोषित कर दिया।
🚑 राधा देवी को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया, लेकिन परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  LNMU में एडमिशन की खुशखबरी! 28 जून से दाखिला, 7 जुलाई से शुरू होंगी क्लासें, पूरी लिस्ट देखें

भाई की भी सदमे में मौत

⚠ हादसे की खबर मिलते ही ड्राइवर के बड़े भाई प्रेमनाथ भंडारी को दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी भी मौत हो गई।

साजिश या सच्चाई? पुलिस जांच में नया मोड़

🔍 कोतवाली थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि 70 वर्षीय व्यक्ति लाठी के सहारे चलते थे, ऐसे में उनके गाड़ी सीखने की बात संदिग्ध है।
🔍 स्थानीय लोगों के अनुसार, असल में उनका पुत्र अमित रंजन गाड़ी चला रहा था, लेकिन पिता ने उसे बचाने के लिए पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली।
🔍 पुलिस का कहना है कि अमित रंजन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  आप भी हो सकते हैं शिकार! दरभंगा में BJP अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना का WhatsApp हैक!, साइबर अपराधियों ने मांगे पैसे; पुलिस ने दिया अलर्ट, पढ़िए

गाड़ी में सवार अन्य लोग हादसे के बाद फरार हो गए।

मामला ट्रैफिक थाना में दर्ज करने की तैयारी

📌 कोतवाली थाना ने आवेदन भेज दिया है, लेकिन ट्रैफिक थानाध्यक्ष से संपर्क नहीं हो सका।
📌 इस मामले की पूरी जांच ट्रैफिक थाना द्वारा की जाएगी।

👉 तीन दिन पहले मृतक छीतन सहनी की पत्नी का निधन हुआ था, शनिवार को उनका तेरहवीं संस्कार था, लेकिन उसी दिन हादसे में उनकी भी मौत हो गई।

स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर! दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, सुपौल की ये खास ट्रेन हुई रद्द, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे थे सफर?,...

Bihar Train Cancellation: रेलवे ने 03220 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया है। इससे हजारों छात्रों और यात्रियों को भारी परेशानी होगी।#BiharTrainNews,#TrainCancellation,#ExamSpecial

BPSC में 43वीं रैंक! Darbhanga रसियारी की बेटी रितिका झा बनी SDM, मिथिलांचल ने किया सलाम | पढ़िए – ग्रामीण परिवेश से निकली प्रेरणा

Bihar BPSC Result: 70वीं BPSC परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल कर रसियारी की रितिका झा SDM बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।#BiharBPSC,#RitikaJhaSDM,#DarbhangaNews

दरभंगा और समस्तीपुर को मिलेगी नई लाइफलाइन! निमैठी से बहेरी ब्लॉक लिंक रोड जुड़ेगा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना से!

Bihar Road Project: दरभंगा और समस्तीपुर को जोड़ने वाली 39.5 किलोमीटर लंबी रामनगर-रोसड़ा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना पर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। इससे उत्#BiharRoadProject,#DarbhangaNews,#SamastipurUpdate

पटना में राहुल गांधी की हुंकार! 11 जुलाई को छात्रों से मिलेंगे, क्या युवाओं का दर्द सुन पाएगी सरकार?

Patna Rahul Gandhi: पेपर लीक, बेरोजगारी और बढ़ती शिक्षा लागत से जूझते युवाओं के लिए राहुल गांधी 11 जुलाई को पटना में छात्र सम्मेलन करेंगे। 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत वे पार्टी#PatnaRahulGandhi,#ChhatronKiGunj,#BiharYouthCrisis