spot_img

किलाघाट मंदिर के पुजारी पर टूटा बंदरों का कहर! बंदरों ने गिरा दी पानी टंकी की ईंट – सीधे खौलते तेल की कराही में, 60% झुलसे, Patna रेफर

चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो-DeshajTimes – सच्ची और ज़मीनी खबरें आपके लिए!

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा में बंदरों का आंतक कोई नई बात नहीं है। यह वही दरभंगा है जहां, छत से एक नवजात को बंदरों ने नीचे फेंक दिया…मौत की यह दुस्साहस बंदरों के आगे फीका है। ताजा मामला, किलाघाट मंदिर का है। यहां पुजारी पर बंदरों का कहर बरपा है। बंदरों ने पानी टंकी की ईंट – सीधे खौलते तेल की कराही में गिरा दी। पुजारी संजय गिरी नाश्ता तल रहे थे। खौलते तेल में गिरी ईंट के छींटा से वह 60% झुलस गए हैं। पटना रेफर के बीच, आर्थिक संकट से फंसा इलाज क्या पूरा हो पाएगा?@प्रभास रंजन, दरभंगा, देशज टाइम्स।

- Advertisement -

किलाघाट शिव मंदिर के पुजारी गरम तेल से झुलसे, बंदरों के हमले से मची अफरा-तफरी

दरभंगा | Deshaj Times। बंदरों के झुंड ने पुजारी संजय गिरी को बनाया निशाना, हालत नाजुक, इलाज निजी अस्पताल में जारी। “सरकार से मदद की उम्मीद, किलाघाट का पुजारी जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं!

- Advertisement -

ताजा जानकारी यह, किलाघाट स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी संजय गिरी गंभीर रूप से झुलस गए हैं। वे मंदिर परिसर स्थित अपने आवास के सामने नाश्ते का ठेला लगाते हैं। सोमवार सुबह वे आंगन में खौलते तेल में नाश्ता तल रहे थे, तभी बंदरों के एक झुंड ने हमला कर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा से पटना जा रही BUS में भरी थी नशे की थैली ! चलती बस से 26 kg गांजा जब्त, अंतर जिला गिरोह की महिला तस्कर भी दबोची | सिमरी SHO अरविंद कुमार की बड़ी कार्रवाई | पढ़िए - वैशाली, समस्तीपुर और गिराेह की क्लू!

तेज आवाज के साथ कराही में गिरी ईंट

बंदरों ने पानी की टंकी पर रखी ईंटें गिरा दीं, जिनमें से एक ईंट सीधे खौलते तेल की कराही में गिरी। गरम तेल छिटक कर संजय गिरी के शरीर पर गिरा, जिससे उनका आधा शरीर बुरी तरह जल गया।

पत्नी ने बताई दर्दनाक दास्तां

संजय गिरी की पत्नी ने बताया कि –

“इलाके में बंदरों का उत्पात आम बात है। खाना लूट लेते हैं, टंकी खोल देते हैं। हमने पानी टंकी पर ईंट रख रखी थी ताकि बंदर उसे खोल न सकें। पर सोमवार को बंदरों की संख्या बहुत ज्यादा थी।”

इलाके में दहशत का माहौल

घटना के बाद जब मोहल्ले वालों ने बंदरों को भगाना चाहा, तो बंदरों ने उन्हें भी खदेड़ दिया। इस हमले से लोग बुरी तरह दहशत में हैं।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा पुलिस में दो दरोगा की फ़ेरबदल -'पुलिस दीदी' की हुई वापसी! SSP जगुनाथ रेड्डी ने किया ट्रांसफर, लड़कियों में जगी नई उम्मीद

पटना रेफर, लेकिन इलाज निजी नर्सिंग होम में

घायल पुजारी को तुरंत दरभंगा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर जलन के कारण उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। आर्थिक कारणों से परिवार उन्हें स्थानीय निजी नर्सिंग होम में इलाज करा रहा है। उनकी हालत अभी नाजुक बनी हुई है।

प्रशासन से मांग: बंदरों के आतंक से दिलाए राहत

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि: इलाके में बंदरों की आबादी नियंत्रित की जाए। पुजारी को आर्थिक सहायता दी जाए। बंदरों से बचाव के लिए स्थायी समाधान निकाला जाए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के मजदूरों को बड़ी राहत! 2030 तक राज्य में ही मिलेगा सभी को काम, मुंगेर में CM Samrat का बड़ा ऐलान | नवरात्र...

Bihar Employment: सीएम सम्राट चौधरी ने मुंगेर से बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2030 तक बिहार में ही सभी को रोजगार मिलेगा, जिससे किसी को मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ #BiharEmployment,#SamratChoudhary,#MungerNews

Chindam Sutar Ranji Trophy | 400 रन बनाकर मचाया तहलका! इस भारतीय बल्लेबाज ने रणजी में रचा नया इतिहास, शॉ भी छूटे पीछे

Chindam Sutar Ranji Trophy: मिजोरम के बल्लेबाज चिन्मय सुतार ने रणजी ट्रॉफी में नगालैंड के खिलाफ नाबाद 400 रन बनाकर इतिहास रच दिया। वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल करने वाले दू #ChindamSutar,#RanjiTrophy,#CricketRecord

BCCI में बड़ा उलटफेर! दिग्गज प्रज्ञान ओझा को मिली चयन समिति की कमान, रमेश पोवार भी शामिल

BCCI Selection Committee: बीसीसीआई ने पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति में बड़ा फेरबदल किया है। पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि रमेश पोवार को समित #BCCISelectionCommittee,#PragyanOjha,#RameshPowar

बड़ी खबर! दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों की मौज, रेलवे ने चलाईं 2 स्पेशल ट्रेनें, मिलेगा सीधा फायदा

Bihar Special Train: दीपावली और छठ पर बिहार आने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने दो जोड़ी अमृत भारत स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। पुणे के हड़पसर से मुजफ्फरपुर तक चलने वाली इन #BiharSpecialTrain,#DiwaliChhath,#IndianRailways