spot_img

टाइगर श्रॉफ को गोली मारने वाला निकला बिहार का शूटर ! कोटा से दबोचा गया 3 अपराधी|लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े अनिल पंडित के संपर्क में था रेहान

Tiger Shroff Firing Case: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के मामले में मुंबई पुलिस और राजस्थान एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई की है। इस घटना के बाद सलमान खान की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है।

spot_img
- Advertisement -

Tiger Shroff Firing Case: अभिनेता बिहार से जुड़े एक बड़े घटनाक्रम में, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस में मुंबई पुलिस और राजस्थान एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने संयुक्त अभियान चलाकर तीन संदिग्धों को

- Advertisement -

टाइगर श्रॉफ को गोली मारने वाला निकला बिहार का शूटर ! कोटा से दबोचा गया 3 अपराधी|लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े अनिल पंडित के संपर्क में था रेहान

- Advertisement -

गिरफ्तार किया है। इनमें बिहार के बेगूसराय जिले का 22 वर्षीय युवक ऋतिक कुमार उर्फ रोशन भी शामिल है। इस गिरफ्तारी से मामले में ‘बिहार कनेक्शन’ सामने आया है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों को भी चौंका दिया है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में शराबबंदी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! बेनीपुर-जाले में भारी मात्रा में शराब जब्त, तस्कर दबोचे गए

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले 3 शूटर कोटा में गिरफ्तार !

> ऋतिक उर्फ रोशन
> रेहान उर्फ सुक्का
> तीसरा नाबालिग है

रेहान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े अनिल पंडित के संपर्क में था। अनिल ने ही फायरिंग करवाई। ऋतिक रैपिडो ड्राइवर है, बाकी 2 मजदूर हैं। तीनों मुंबई से जयपुर, दिल्ली और फिर नेपाल भागने वाले थे।

- Advertisement -

कोटा रेलवे स्टेशन से दबोचे गए संदिग्ध

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए गोलीबारी के मामले में मुंबई पुलिस और राजस्थान एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। संयुक्त अभियान में तीन संदिग्धों को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऋतिक के अलावा एक नाबालिग और हरियाणा के सोनीपत निवासी रेहान को भी हिरासत में लिया गया है।

टाइगर श्रॉफ को गोली मारने वाला निकला बिहार का शूटर ! कोटा से दबोचा गया 3 अपराधी|लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े अनिल पंडित के संपर्क में था रेहान

सलमान खान की सुरक्षा बढ़ी, जांच जारी

पुलिस के अनुसार, ये सभी संदिग्ध पुणे-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर रहे थे, जब उन्हें कोटा में गिरफ्तार किया गया। इस घटनाक्रम के बाद अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा व्यवस्था में भी इजाफा किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार शूटरों से पूछताछ की जा रही है ताकि फायरिंग के पीछे के मकसद और इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों का पता लगाया जा सके। मामले की गहन जांच जारी है।

यह भी पढ़ें:  दुर्गा पूजा में मोतिहारी शर्मसार! पति के साथ बाइक से मेला घूमने जा रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पति को पीटा - महिला को सुनसान जगह पर घसीटा

मुख्यमंत्री फडणवीस ने पत्रकारों को बताया

कि इस मामले में आरोपित रविवार रात को फायरिंग करने के बाद सूरत चले गए थे। सूरत से तीनों आरोपित पुणे-जयपुर ट्रेन से जा रहे थे, इसकी जानकारी मुंबई पुलिस के एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स को मिल गई थी। इसी के आधार पर मुंबई पुलिस ने यह जानकारी राजस्थान पुलिस से साझा की। इसके बाद कोटा पुलिस के सहयोग से तीनों आरोपितों को कोटा में गिरफ्तार कर लिया गया। मुंबई पुलिस इन तीनों को मुंबई लाने के लिए कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। इसके बाद तीनों को जल्द मुंबई लाया जाएगा और मामले की गहन छानबीन की जाएगी।
मामले की छानबीन कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार को अज्ञात आरोपितों ने जुहू स्थित पुष्पा पार्क के पास टाइगर श्रॉफ की कार पर सात राउंड फायरिंग की थी। सीसीटीवी के फुटेज के अनुसार हमलावर पुष्पा पार्क के पास करीब 45 मिनट तक इंतज़ार कर रहे थे। जैसे ही टाइगर श्राफ अपनी कार की ओर आ रहे थे, वहां पर पहले से ही मौजूद हमलावरों ने टाइगर श्राफ पर कुल सात राउंड फायरिंग की। इनमें से पांच गोलियों का निशाना चूक गया, जबकि दो गोलियों में से एक श्राफ के ड्राइवर को लगी, जबकि दूसरी गोली एक रिकशा चालक को लग गई थी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Durga Puja दरभंगा पूजा पंडाल में अश्लील डांस! SDPO सुमन ने तुरंत बंद कराया ऑर्केस्ट्रा, समिति पर FIR

पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक आरोपित की पिस्तौल अचानक फंस गई, जिससे उस पिस्तौल से गोली नहीं निकली। इस मामले में जुहू पुलिस ने मामला दर्ज किया और मामले की जांच के लिए १५ टीमें गठित की गई हैं। पुलिस ने इस घटना में इस्तेमाल किए गए दोपहिया वाहन को जब्त कर लिया गया है। अंधेरी से बरामद की गई इस मोटरसाइकिल पर मुंबई का रजिस्ट्रेशन नंबर है। नंबर प्लेट और रजिस्ट्रेशन डिटेल के जरिए इस वाहन के पिछले रिकॉर्ड की जांच पुलिस टीम कर रही है ।

पुलिस घटनास्थल से लेकर अंधेरी स्टेशन तक के सीसीटीवी फुटेज का भी विश्लेषण कर रही है, ताकि आरोपितों की आवाजाही और उनके भागने के रास्तों का पता लगाया जा सके। इस मामले की छानबीन जारी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जुबिन नौटियाल के पिता ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में हुए शामिल, बोले- ’12 साल तक अपमानित हुआ’

Uttarakhand Congress: लोकप्रिय बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल आज कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने भाजपा पर 12 साल तक अपमानित करने और सम्मान न देने का आरोप लगाया #UttarakhandCongress,#RamsharanNautiyal,#BJP

पटना में दहला गैस सिलेंडर, खाना बनाते वक्त युवक की दर्दनाक मौत ! गोसाईं टोला में कैसे हुआ हादसा?

Patna Gas Cylinder Blast: पटना के गोसाईं टोला में गैस सिलेंडर फटने से गंभीर रूप से झुलसे 40 वर्षीय संजय कुमार की पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। #PatnaNews,#GasCylinderBlast,#BiharAccident

महानवमी पर CM Samrat ने किया लोकसेवक आवास में कन्या पूजन! अब – नवगाईं दुर्गा स्थान, मनियां, बद्री विशाल नगर, माधोडीह, छोटी तेलडीहा, बिहमा...

Bihar Mahanavami: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना स्थित लोकसेवक आवास में हवन और कन्या पूजन किया। उन्होंने मां भगवती से बिहारवासियों के सुख, समृद #BiharMahanavami,#SamratChoudhary,#KanyaPujan

वाराणसी में विंध्याचल से दर्शन कर लौट रहे आठ दोस्त ओवरब्रिज पर सेल्फी लेने रुके! ट्रक ने पीछें से कुचला, 4 की ऑन...

Varanasi Road Accident: वाराणसी के मिर्जामुराद में भीषण सड़क हादसा। रूपापुर ओवरब्रिज पर सेल्फी लेने रुके लोगों की स्कॉर्पियो को ट्रक ने रौंदा, जिसमें 4 की मौत और 4 घायल हो गए। #VaranasiNews,#RoadAccident,#Mirzamurad