spot_img

मुंगेर में बेखौफ अपराधी: देर रात सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर लौट रहे युवकों से लूट, मारी गोली, मोबाइल – कैश लेकर 6 अपराधी फरार

Bihar Crime: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। देर रात सांस्कृतिक कार्यक्रम से लौट रहे दो युवकों को रोककर बदमाशों ने लूटपाट की। विरोध करने पर एक युवक को गोली मार दी, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Crime: बिहार में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मुंगेर जिले में लूटपाट का विरोध करने पर एक युवक को गोली मार दी गई। घायल युवक को गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया है, जहां उसकी जान बचाने की कोशिश की जा रही है। इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है।

- Advertisement -

यह वारदात रविवार देर रात अमरपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में हुई। विमल कुशवाहा (24) और दीपक कुमार (26) नाम के दो युवक मुंगेर से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर बाइक से वापस लौट रहे थे। मुंगेर से मिर्जाचौकी जाने वाले स्टेट हाईवे पर घात लगाए बैठे छह बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  वाराणसी में विंध्याचल से दर्शन कर लौट रहे आठ दोस्त ओवरब्रिज पर सेल्फी लेने रुके! ट्रक ने पीछें से कुचला, 4 की ऑन द स्पॉट मौत

लूटपाट के बाद मारी गोली, हालत नाजुक

बदमाशों ने दोनों युवकों के साथ मारपीट की और फिर विमल कुशवाहा से 6 हजार रुपये नकद और दोनों के मोबाइल फोन छीन लिए। लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने विमल के कंधे में गोली मार दी। गोली लगने के बाद विमल वहीं सड़क पर बेहोश होकर गिर पड़ा। अपराधी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  पुणे से बिहार Bihar Amrit Bharat Train : दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए रेलवे का धांसू प्लान! दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें शुरू

स्थानीय लोगों की मदद से घायल विमल को पहले सुल्तानगंज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया। हालांकि, विमल की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पटना के पीएमसीएच भेज दिया। परिजनों के अनुसार, गोली अभी भी उसके शरीर में फंसी हुई है, जिससे उसकी जान को खतरा बना हुआ है।

जिला परिषद के भावी प्रत्याशी धीरू यादव ने इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि पुलिस को इस मामले में त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे।

इस घटना ने एक बार फिर बिहार में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अपराधियों की तलाश कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर Russia US China Meeting! रूस, अमेरिका और चीन के बीच होगी अहम बातचीत? क्रेमलिन के बड़े संकेत

Russia US China Meeting: रूस, अमेरिका और चीन के बीच संभावित त्रिपक्षीय बैठक की सैद्धांतिक संभावना को तीनों देशों ने स्वीकार कर लिया है। क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने 'द वॉल स्ट् #RussiaUSChina,#TrilateralMeeting,#APECSummit

Bihar Land Mutation बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना है? ये कागजात तैयार रखें, वरना अटक जाएगा काम!

Bihar Land Mutation: बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना अब होगा आसान। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जारी की जरूरी कागजातों की पूरी लिस्ट, जिसमें खरीद-बिक्री से लेकर वसीयत तक की जा #BiharLandMutation,#BiharRevenueDepartment,#LandRecordsBihar

Bihar IAS posting: बिहार के इन दो IAS अफसरों की किस्मत चमकी! मोदी सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Bihar IAS posting: केंद्र सरकार ने बिहार कैडर के दो IAS अधिकारियों, डॉ. त्यागराजन एस.एम. और राहुल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें पांच साल के लिए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति #BiharIAS,#CentralDeputation,#BiharNews

Darbhanga Crime दरभंगा से पटना जा रही BUS में भरी थी नशे की थैली ! चलती बस से 26 kg गांजा जब्त, अंतर जिला...

Bihar Ganja Seizure: दरभंगा पुलिस ने सिमरी में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बस से 26 किलो गांजा बरामद किया है। इस दौरान एक महिला समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जिससे इलाके में ह #BiharGanja,#DarbhangaPolice,#DrugTrafficking