दरभंगा साइबर थाना का निरीक्षण, DIG संजय सिंह ने दिए सख्त निर्देश
दरभंगा में बिहार पुलिस उप-महानिरीक्षक (साइबर) संजय सिंह ने मंगलवार को आर्थिक अपराध इकाई के साइबर थाना, दरभंगा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साइबर थाना में अपराध के आंकड़ों, लंबित मामलों की स्थिति और तकनीकी संसाधनों की समीक्षा की गई।






उपस्थित रहे जिले के वरीय पुलिस अधिकारी
निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलरेड्डी, पुलिस उपाधीक्षक सह साइबर थानाध्यक्ष राहुल कुमार, थाना के इंस्पेक्टर और दारोगा सहित पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। DIG संजय सिंह ने थाना में प्रचलित साइबर अपराधों की अद्यतन स्थिति की फाइलवार समीक्षा की।
- Advertisement -
सीआईएआर और एनसीआरपी पोर्टल पर कार्यों की समीक्षा
सीआईएआर पोर्टल पर दर्ज अनुरोधों की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।एनसीआरपी पोर्टल पर प्रतिवेदित साइबर अपराध शिकायतों में अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली गई। विहित प्रपत्र के अनुसार सभी बिंदुओं की समीक्षा की गई।
बल व संसाधनों की स्थिति पर भी दिया ध्यान
DIG ने साइबर थाना में कार्यरत बल की संख्या, उपलब्ध संसाधनों,और तकनीकी सुविधाओं का व्यक्तिगत रूप से निरीक्षण किया।
साइबर अपराधियों पर कार्रवाई के निर्देश
DIG ने अधिकारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि साइबर अपराधों का त्वरित उद्भेदन किया जाए और अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध वर्तमान समय की सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है, ऐसे में प्रभावी कार्यप्रणाली और समन्वय से ही इसे रोका जा सकता है।








