



बिहार में एक बार फिर प्रशासनिक सर्जरी। 7 अनुमंडलों को मिले नए SDO, कई को DDC और नगर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। राज्य सरकार ने 19 वरीय अधिकारियों की नई पोस्टिंग की है।
गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना, कई जिलों में नए अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) और नगर आयुक्त की तैनाती
नगर आयुक्त और अपर आयुक्त स्तर पर भी बड़ा फेरबदल हुआ है। बिरौल, सिवान, नवादा, छपरा, भभुआ, सोनपुर… हर जिले में पहुंचे नए SDO, देखें पूरी लिस्ट
बिहार प्रशासनिक सेवा: 19 अधिकारियों का तबादला, 17 अनुमंडलों को मिले नए SDO
पटना, देशज टाइम्स| बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को 19 वरीय प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी की है। इसमें राज्य के 17 अनुमंडलों में नए एसडीओ (SDO) की तैनाती की गई है, साथ ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को नगर निगमों में अहम जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।
नगर आयुक्त और उप विकास आयुक्त पदों पर नई नियुक्तियां
सोमेश बहादुर माथुर, उप विकास आयुक्त, बेगूसराय → नगर आयुक्त, बेगूसराय नगर निगम। डॉ. प्रदीप कुमार, पदस्थापना की प्रतीक्षा में → उप विकास आयुक्त, पूर्वी चंपारण। आशीष कुमार, SDO सोनपुर → अपर नगर आयुक्त, पटना नगर निगम।
राज्य के विभिन्न अनुमंडलों को मिले नए SDO
| अधिकारी का नाम | नई नियुक्ति |
|---|---|
| आशीष नारायण | SDO, राजगीर |
| कृष्ण कुमार | SDO, पीरो (भोजपुर) |
| अनिल कुमार | SDO, बेगूसराय सदर |
| आशुतोष गुप्ता | SDO, सिवान सदर |
| निधि राज | SDO, मढ़ौरा |
| वंदना सिन्हा | SDO, बेलसंड |
| आनंद कुमार | SDO, सीतामढ़ी सदर |
| अमित अनराद | SDO, नवादा |
| शशांक राज | SDO, बिरौल |
| अनिता सिन्हा | SDO, महाराजगंज |
| दीपक कुमार | SDO, जयनगर |
| प्रवीण कुंदन | SDO, टेकारी |
| अमित कुमार | SDO, भभुआ सदर |
| नितेश कुमार | SDO, छपरा सदर |
| अमित राजन | SDO, दाउदनगर |
| स्निग्धा नेहा | SDO, सोनपुर |
| रवि प्रकाश | SDO, अररिया सदर |
प्रशासनिक सुधार और जवाबदेही की दिशा में बड़ा कदम
राज्य सरकार के इस फेरबदल को प्रशासनिक दक्षता और ज़मीनी कार्यों में तेजी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे न केवल स्थानीय प्रशासन में नई ऊर्जा आएगी, बल्कि विकास योजनाओं की निगरानी भी बेहतर ढंग से हो सकेगी।

