back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

रिश्ते में अपराध +विश्वासघात, चीख, हैवानियत और “जल्लाद बाप… ” Madhubani में ‘दूसरी’ की आशिकी में शैतान बना बाप, बेटी को जिंदा जलाया…

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Madhubani News: मधुबनी में दूसरी बीबी की आशिकी में शैतान बाप ने कलंक कर डाला। अपनी अठारह साल की बेटी को सोए में जिंदा केराेसिन डालकर जला डाला।@मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो।

- Advertisement -

Madhubani News: शर्मनाक! बाप ने बेटी को जलाया, मां ने उकसाया – मधुबनी में इंसानियत शर्मसार

यह हैवानियत की वारदात मधुबनी सिटी के भौड़ा राघोनगर मोहल्ले की है। यहां 18 वर्षीय महजबीं को सोती हालत में उसके पिता कुदरतुल्लाह ने लालची अपनी दूसरी बीबी और महजबीं की सौतेली अम्मी रजीना खातून के कहने पर यह विभत्स वारदात को अंजाम दिया।

- Advertisement -

Madhubani News: “सौतेली अम्मी मुझे कभी पसंद नहीं करती थी…” जली हुई बेटी का बयान सुनकर कांप उठे लोग

अपनी पहली बीबी तबस्सुम खातून की बेटी महजबीं को जिंदा केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया। वह बुरी तरह आग में झुलस गई है। गंभीरावस्था में उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल, मजहबीं के बयान पर पुलिस ने तत्काल आरोपी पिता और सौतेली मां को गिरफ्तार कर आगे की तहकीकात तेज कर दी है। पारिवारिक विवाद की जड़ और सौतेली मां का यह दुस्साहस क्यों? की तलाश में जुटी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: खाकी जब अपनी पर आ जाए... डायल-112 पर आई कॉल और 1 घंटे बाद...बच्चा घर पर... पढ़िए आंखों में खुशी के आंसू

Madhubani News: सौतेली मां के बहकावे में आया शैतान बाप, 18 साल की बेटी को जिंदा जलाया

मधुबनी (DeshajTimes), देशज टाइम्स ब्यूरो: मधुबनी शहर के भौड़ा राघोनगर मोहल्ले से रोंगटे खड़े कर देने वाली एक वारदात सामने आई है। सौतेली मां की साजिश और बाप की हैवानियत ने एक बेटी की जिंदगी को नर्क बना दिया। 18 साल की महजबीं को सोते समय केरोसिन छिड़ककर जिंदा जला दिया गया। वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका खुद का बाप कुदरतुल्लाह और सौतेली मां रजीना खातून हैं।

Madhubani News: सोती बेटी को केरोसिन डालकर जिंदा जलाया

जानकारी के अनुसार, वारदात सुबह करीब 10 बजे की हैमहजबीं गहरी नींद में थी, तभी उसके ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी गई। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने आग बुझाई और सदर अस्पताल पहुंचाया

Madhubani News: गंभीर हालत में दरभंगा रेफर

जानकारी के अनुसार, महजबीं की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। सदर अस्पताल में इलाज के बाद उसे डीएमसीएच दरभंगा रेफर किया गया। पुलिस ने पीड़िता का बयान रिकॉर्ड किया है।

Madhubani News:बयान में किया खुलासा: सौतेली मां ने उकसाया

पीड़िता मजबहीं ने बताया:
“मेरी मां तबस्सुम खातून की मौत के बाद अब्बू ने रजीना खातून से निकाह कर लिया। उन्होंने मुझे कभी अपनाया नहीं।”

रजीना खातून ने हमेशा जुल्म किया, और अब्बू भी उसी के कहने पर मारपीट करते थे“इस बार तो हद हो गई। सोई हुई थी, तभी दोनों ने मिट्टी तेल डालकर आग लगा दी।”

गांव में आक्रोश, ग्रामीण मांग रहे हैं कड़ी सजा

स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए मदद की और दोनों आरोपितों को कठोर सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस हैवानियत को इंसानियत माफ नहीं कर सकती।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, पिता कुदरतुल्लाह और सौतेली मां रजीना खातून को गिरफ्तार कर लिया गया है। नगर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया कि दोनों से पूछताछ जारी है।पुलिस ने कहा है: “पीड़िता की हालत गंभीर है। जो भी दोषी होगा, उसे सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।”

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Aaj Ka Rashifal 21 फरवरी 2026: सिंह राशि के लिए बेहद खास रहेगा आज का दिन, मिल सकता है बड़ा सरप्राइज!

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की दिव्य ऊर्जाओं और ग्रहों के सूक्ष्म स्पंदनों का अवलोकन...

आज का पंचांग: 21 फरवरी 2026, वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी पर पाएं शुभ फल

Aaj Ka Panchang: फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि, जिसे वैनायकी श्री...

21 फरवरी 2026: आज पाएं फ्री दमदार रिवॉर्ड्स के साथ Free Fire MAX Redeem Codes

Free Fire MAX Redeem Codes: मोबाइल गेमिंग की दुनिया में रोमांच और प्रतिस्पर्धा लगातार...

धुरंधर 2: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की डबिंग हुई पूरी, इस धांसू तारीख को सिनेमाघरों में मचाएगी धमाल!

Dhurandhar 2 News: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने जिस तरह बॉक्स ऑफिस पर धूम...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें