spot_img

Darbhanga Traffic News: नई सरकार की शक्ति से जाम मुक्त बनेगा Darbhanga, अधिकारी उतरे सड़कों पर

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Traffic News: जैसे ही नई सरकार की कमान संभाली, दरभंगा की सड़कों पर लगे जाम के दानव पर नकेल कसने की तैयारी शुरू हो गई। अब सड़कों पर सिर्फ नियम ही नहीं, अधिकारियों का रौब भी चलेगा।

- Advertisement -

दरभंगा ट्रैफिक न्यूज़: नई सरकार की शक्ति से जाम मुक्त बनेगा शहर, अधिकारी सड़क पर

दरभंगा ट्रैफिक न्यूज़: यातायात नियमों का उल्लंघन पड़ा महंगा

नई सरकार के गठन के तुरंत बाद दरभंगा शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं। शहर को भीषण जाम से निजात दिलाने और यातायात को सुचारु बनाने के उद्देश्य से आज से नए ट्रैफिक नियम प्रभावी हो गए हैं। इन नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी स्वयं सड़कों पर उतर आए हैं।

- Advertisement -

उपमंडल पदाधिकारी विकास कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर मुस्तैद रहा। अधिकारियों ने वाहन चालकों को नए नियमों की विस्तृत जानकारी दी और उनका सख्ती से पालन करने की हिदायत दी। इस दौरान कई स्थानों पर नियम तोड़ने वालों को चेतावनी दी गई, जबकि कुछ मामलों में त्वरित चालान काटकर कानूनी कार्रवाई भी की गई। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बेनीपुर में 9 मई को लगेगी लोक अदालत, सफल बनाने के लिए न्यायिक अधिकारियों ने की बैठक

प्रशासन ने स्पष्ट रूप से घोषणा की है कि अब शहर के सभी चिह्नित वन-वे मार्गों पर मोटरसाइकिल चालकों के लिए भी ‘नो एंट्री’ नियम अनिवार्य होगा। विशेष रूप से, लोहिया चौक से नाका नंबर-06 और कर्पूरी चौक से लहेरियासराय टावर चौक तक विपरीत दिशा में दोपहिया या अन्य वाहन चलाने पर केवल चालान ही नहीं, बल्कि सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। यह कदम सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

इसके साथ ही, शहर में ट्रक सहित किसी भी प्रकार की बड़ी और भारी गाड़ियों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। दिल्ली मोड़ और दोनार की ओर से आने वाले भारी वाहनों को शहर के बाहर ही रोक दिया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि यह कदम शहर में बढ़ते जाम और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भारी वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध

अधिकारियों ने साफ शब्दों में कहा कि नए ट्रैफिक नियमों में किसी को भी छूट नहीं दी जाएगी और पूरी सख्ती के साथ नियमों का पालन कराया जाएगा। प्रशासन ने आम जनता से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि नियमों का पालन कर ही दरभंगा को जाम मुक्त और सुरक्षित शहर बनाया जा सकता है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No 1 अभियान में साइबर डीएसपी सह प्रभारी ट्रैफिक डीएसपी बिपीन बिहारी, लहेरियासराय थानाध्यक्ष अमित कुमार, ट्रैफिक थाना प्रभारी चंद्रोदय प्रकाश सहित दर्जनों पुलिस कर्मी शामिल थे। गुदरी बाजार में सभी सब्जी विक्रेता और सड़क पर दुकान लगाई दुकानदारों का अतिक्रमण हटाया गया। उन लोगों के जाने के बाद फिर से दुकान सज गई।
आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Muzaffurpur News: मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, PRS कक्ष में लगी आग, फिर क्या हुआ!

मुजफ्फरपुर आग: आज मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया। पैसेंजर रिजर्वेशन...

Araria News: अररिया में Bribery राजस्व कर्मचारी बर्खास्त, DM विनोद दूहन का कड़ा एक्शन, 15 हजार में चली गईं नौकरी!

Bribery: बिहार के अररिया से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां भ्रष्टाचार के...

Bihar Education News: पांचवीं तक के स्कूल का समय बदला, School Timing भीषण गर्मी के चलते DM ने लिया बड़ा फैसला, पढ़िए कब...

Patna School Timing: पटना में गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है और...