spot_img

Darbhanga News: ‘लड़कीवाले’ बनकर पहुंची विजिलेंस, 450% अधिक संपत्ति वाला इंजीनियर ऑफिस से फरार, घंटों चली छापेमारी

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: जाल बिछा, शिकारी भी तैयार थे, लेकिन ‘शिकार’ पहले ही भनक लगते ही उड़न छू हो गया। कुछ ऐसा ही फ़िल्मी नज़ारा दरभंगा में देखने को मिला, जब निगरानी विभाग की टीम ‘लड़कीवाले’ बनकर एक भ्रष्ट इंजीनियर को दबोचने पहुंची, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी हाथ मलते रह गई। निगरानी की टीम ने जिस कनीय अभियंता को गिरफ्तार करने के लिए चक्रव्यूह रचा, वह पहले से ही छुट्टी लेकर दिल्ली में था।

- Advertisement -

Darbhanga News: जानिए कैसे निगरानी ने बिछाया था पूरा जाल

बुधवार की सुबह-सुबह योजना एवं विकास विभाग के स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्यालय के बाहर कुछ अपरिचित लोग मंडरा रहे थे। कार्यालय खुलने से पहले ही उनकी मौजूदगी ने कर्मचारियों को अचंभे में डाल दिया। जब एक कर्मचारी ने उनसे आने का कारण पूछा, तो उन्होंने बड़ी सहजता से कहा कि वे कनीय अभियंता अंसारुल हक से मिलने आए हैं और शादी के सिलसिले में बात करनी है। कर्मचारी ने बताया कि साहब अभी आए नहीं हैं, इंतजार कीजिए।

- Advertisement -

काफी देर इंतजार करने के बाद जब दूसरे कर्मचारियों ने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने अपनी कहानी बदल दी। इस बार उन्होंने खुद को संवेदक बताते हुए कहा कि विभाग से काम लेने की प्रक्रिया समझनी है। इसी पूछताछ और इंतजार के बीच निगरानी टीम को यह पता चला कि जिस कनीय अभियंता अंसारुल हक को वे दबोचने आए हैं, वह तो दो दिन से छुट्टी पर हैं और दिल्ली गए हुए हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। इसके बाद टीम ने अपना असली परिचय देते हुए बताया कि वे निगरानी विभाग के डीएसपी शशि शेखर चौधरी के नेतृत्व में छापेमारी करने आए हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा के एक ही गांव में डबल ट्रेजेडी, 23 वर्षीय युवक का खेत में मिला शव, दूसरे की कोलकाता में संदिग्ध मौत

बहन ने ही खोली अकूत संपत्ति की पोल

परिचय सामने आते ही कार्यालय में हड़कंप मच गया। टीम ने तुरंत अपनी तहकीकात शुरू की और लगभग 7 घंटे तक कार्यालय में फाइलों की गहन छानबीन की। इस दौरान सहायक अभियंता मंजूर अहमद और कार्यपालक अभियंता से भी लंबी पूछताछ की गई। डीएसपी शशि शेखर चौधरी ने बताया कि कनीय अभियंता अंसारुल हक ने मार्च 2025 में इस विभाग में योगदान दिया था और तब से डिवीजन वन में पदस्थापित है। इससे पहले वह मनरेगा में कार्यरत था, जहां उसने अकूत संपत्ति अर्जित की।

हैरानी की बात यह है कि इस पूरे मामले की शिकायत किसी और ने नहीं, बल्कि इंजीनियर की अपनी बहन ने ही निगरानी विभाग में की थी। बहन की शिकायत पर कांड संख्या 113/25 दर्ज किया गया है। जांच में पाया गया कि अभियंता ने अपनी आय से 450% से भी ज्यादा की संपत्ति बना रखी है। इस मामले में आय से अधिक संपत्ति का खुलासा होने के बाद टीम ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। जानकारी के अनुसार, अंसारुल हक ने लहेरियासराय थाना क्षेत्र के भिगो मोहल्ला और भिगो जमालपुरा में दो तीन मंजिला मकान बना रखे हैं। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें:  सनसनीखेज खुलासा! भोजपुर में SDM पर लगा गंभीर आरोप, क्या मिलेगी भारत तिवारी के परिवार को इंसाफ?

इसके अलावा मधुबनी जिले के अधरामठ थाना क्षेत्र स्थित उसके पैतृक गांव हरिहर में भी आलीशान मकान और जमीन है। निगरानी विभाग की चार अलग-अलग टीमें इन सभी ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही हैं। फिलहाल, अभियंता की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

BPSC में 43वीं रैंक! Darbhanga रसियारी की बेटी रितिका झा बनी SDM, मिथिलांचल ने किया सलाम | पढ़िए – ग्रामीण परिवेश से निकली प्रेरणा

Bihar BPSC Result: 70वीं BPSC परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल कर रसियारी की रितिका झा SDM बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।#BiharBPSC,#RitikaJhaSDM,#DarbhangaNews

दरभंगा और समस्तीपुर को मिलेगी नई लाइफलाइन! निमैठी से बहेरी ब्लॉक लिंक रोड जुड़ेगा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना से!

Bihar Road Project: दरभंगा और समस्तीपुर को जोड़ने वाली 39.5 किलोमीटर लंबी रामनगर-रोसड़ा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना पर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। इससे उत्#BiharRoadProject,#DarbhangaNews,#SamastipurUpdate

पटना में राहुल गांधी की हुंकार! 11 जुलाई को छात्रों से मिलेंगे, क्या युवाओं का दर्द सुन पाएगी सरकार?

Patna Rahul Gandhi: पेपर लीक, बेरोजगारी और बढ़ती शिक्षा लागत से जूझते युवाओं के लिए राहुल गांधी 11 जुलाई को पटना में छात्र सम्मेलन करेंगे। 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत वे पार्टी#PatnaRahulGandhi,#ChhatronKiGunj,#BiharYouthCrisis

पटना में छात्रों की टेंशन खत्म! अब मुफ्त में करें JEE-NEET की तैयारी, CM Samrat का बड़ा ऐलान

Patna Coaching: पटना के छात्रों के लिए खुशखबरी! मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मिलर हाई स्कूल में JEE, NEET और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग शुरू करने का ऐलान किया#PatnaCoaching,#BiharEducation,#SamratChoudhary