spot_img

Kamtoul News: कमतौल में गरजा बुलडोजर, Encroachment Drive में 19 लोगों पर भारी जुर्माना, मचा हड़कंप

spot_img
- Advertisement -

Encroachment Drive: जब प्रशासन का पीला पंजा चलता है तो अवैध कब्जों की चूलें हिल जाती हैं। कुछ ऐसा ही नजारा दरभंगा के कमतौल अहियारी नगर पंचायत में देखने को मिला, जहां अभियान के दूसरे दिन भी बुलडोजर की दहाड़ सुनाई दी।

- Advertisement -

Encroachment Drive: दरभंगा जिले के कमतौल अहियारी नगर पंचायत में अतिक्रमण के खिलाफ चल रहा अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। दूसरे दिन भी प्रशासन की टीम बुलडोजर के साथ सड़कों पर उतरी और सरकारी जमीन पर हुए अवैध कब्जों को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप का माहौल है।

- Advertisement -

Encroachment Drive: मुख्य चौराहे से पीएनबी चौक तक सड़कें हुईं अतिक्रमण मुक्त

कार्यपालक पदाधिकारी प्रिंसी कुमारी के नेतृत्व में यह बड़ी कार्रवाई की गई। टीम में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजीव कुमार चौधरी, स्वच्छता पदाधिकारी आकाश कुमार, नगर प्रबंधक मृत्युंजय कुमार सहित कई अन्य अधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। अभियान के तहत मध्य विद्यालय कन्या से लेकर मुख्य चौराहे तक और फिर चौराहे के दोनों ओर गांधी चौक से पीएनबी चौक तक के इलाके को अस्थायी अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों की खैर नहीं! Darbhanga Police करा देगी Account ही बंद | पढ़िए -Facebook को take down notice

इस दौरान, प्रशासन ने स्थायी अतिक्रमण करने वाले 19 लोगों की पहचान की और उन पर सख्त एक्शन लिया। प्रत्येक व्यक्ति पर दो हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए कुल 38 हजार रुपये का चालान काटा गया। अधिकारियों ने इन लोगों को चेतावनी दी है कि वे निर्धारित समय के भीतर अपना अवैध निर्माण स्वयं हटा लें। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि यदि वे खुद अतिक्रमण नहीं हटाते हैं, तो बुलडोजर से उसे तोड़ा जाएगा और उसकी लागत भी उन्हीं से वसूली जाएगी। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga College Engineering गर्व का क्षण! दरभंगा के इन दो छात्रों की लगी लॉटरी! L&T ने दिया ₹6.57 लाख का बंपर पैकेज

अधिकारियों ने दी सख्त चेतावनी

मौके पर मौजूद लोगों ने प्रशासन को यह आश्वासन दिया कि वे जल्द से जल्द सरकारी जमीन को खाली कर देंगे। इस कार्रवाई के दौरान नगर पंचायत के अमीन धीरज भारद्वाज और अंचल अमीन अजय कुमार भी मौजूद रहे, जिन्होंने जमीन की नापी कर अतिक्रमण वाले हिस्से को चिह्नित किया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime आपसी बंटवारे का विवाद-मारपीट और लूटपाट! 2 जानलेवा हमलावर गिरफ्तार

कार्यपालक पदाधिकारी प्रिंसी कुमारी ने बताया कि यह अतिक्रमण मुक्त अभियान लगातार चलता रहेगा। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। उन्होंने कहा कि पहले अमीनों द्वारा नापी के बाद अतिक्रमण वाले हिस्से को चिह्नित किया जाएगा, फिर अतिक्रमणकारियों को एक निश्चित समय दिया जाएगा। यदि उस समय सीमा में वे खुद अपना कब्जा नहीं हटाते हैं, तो प्रशासन बुलडोजर का इस्तेमाल करेगा।

दोबारा कब्जा करने पर भी होगी कार्रवाई

कार्यपालक पदाधिकारी ने साफ तौर पर कहा कि जिन जगहों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है, अगर वहां दोबारा किसी ने कब्जा करने की कोशिश की तो उस पर फिर से चालान काटा जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के इस कड़े रुख से जहां अतिक्रमणकारियों में खलबली है, वहीं आम लोगों ने इस अभियान का स्वागत किया है और खुशी जाहिर की है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! 2060 KG मिठाई जब्त, कीमत ₹3,67,600 रुपये | दुकान 7 दिन के लिए बंद

Bihar Food Safety: पटना में खाद्य संरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धनरुआ के आकाश स्वीट्स से 2,060 किलोग्राम मिठाई जब्त की, जिसकी कीमत 3.67 लाख रुपये है।#BiharFoodSafety,#PatnaNews,#FoodAdulteration

BPSC ASO फाइनल रिजल्ट: संतोष कुमार बने टॉपर! 609 में से 11 अभ्यर्थी बाहर, तुरंत चेक करें अपना नाम

Bihar BPSC ASO Result: बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (ASO) मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। संतोष कुमार ने टॉप किया, जबकि 11 दिव्यांग अभ्यर्#BiharNews,#BPSCAResult,#SantoshKumar

सोनिया गांधी का बड़ा ऐलान: ‘तमाशा होना तय है’, खुद लिखेंगी अपनी कहानी! | पढ़िए – ‘मेरे बारे में बहुत कुछ गलत लिखा गया’

Sonia Gandhi Book: सोनिया गांधी की नई किताब 'Belonging: A Journey of Love' 10 नवंबर 2026 को रिलीज होगी। उन्होंने कहा, 'जब यह किताब आएगी, तो तमाशा होना तय है।'#SoniaGandhiBook,#CongressLeader,#BiharNews

पटना में 3 नवंबर को दौड़ेगा बिहार! इस बड़ी वजह से गांधी मैदान में जुटेंगे हजारों लोग, आप भी हो जाएं तैयार

Bihar Red Run: बिहार 3 नवंबर 2026 को राष्ट्रीय रेड रन 4.0 की मेजबानी करेगा। पटना के गांधी मैदान में होने वाली इस 10 किमी दौड़ और 2 किमी वॉकथॉन का उद्देश्य युवाओं को HIV के प्र#BiharRedRun,#HIVAwareness,#PatnaEvents